Zinc Deficiency Hair Fall: आजकल बाल झड़ने की समस्या काफी आम होती जा रही है. लोग इसे लाइफस्टाइल, बढ़ता स्ट्रेस, खराब खाना, हार्मोनल बदलाव, पॉल्यूशन. इसे ही बड़ा कारण मानते हैं. संभव है कि इन कारणों से हेयरफॉल हो रहा हो. लेकिन हर बार ऐसा ही हो ये जरूरी नहीं. कई बार बाहरी बीमारी से ही ऐसी समस्या नहीं होती.
अब आप कहेंगे कि फिर क्या प्रॉब्लम हो सकती है. इसका जवाब है कि पोषक तत्वों की कमी के कारण बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. अगर शरीर में पोषक तत्वों की कमी है तो ये संकेत हो सकता है. ऐसे में अगर काफी लंबे समय से आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बिल्कुल भी इसे इग्नोर न करें.
ये हो सकता है बाल झड़ने का कारण
आप इस सवाल को अगर खोज रहे हैं, तो इसका जवाब है जिंक. क्योंकि ये एक जरूरी मिनरल है. ये हमारे बालों की ग्रोथ, स्किन की हेल्थ, घाव को भरने में, इम्यून सिस्टम, शरीर के कई अहम कार्यों को करने में एक अहम रोल प्ले करता है. अगर शरीर में जिंक का बैलंस बिगड़ता है तो कई समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है.आपकी डाइट में अगर जिंक की कमी है तो आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं जैसे पाचन संबंधी बीमारी हो सकती है.
इन लोगों को हो सकता खतरा
ये जान लेते हैं कि आखिर किन लोगों को अधिक खतरा रहता है, इसमें वेजिटेरियन लोग, प्रेग्नेंट महिलाें, ब्रेस्ट फीड करवाने वाली महिलाएं, बुजुर्ग लोग, जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है. ऐसे लोगों को इसकी कमी का खतरा अधिक रहता है. ये जिंक की कमी का इशारा करते हैं.
जिंक का बालों से क्या कनेक्शन?
अब जिंक का कनेक्शन अगर जानें तो इसका कनेक्शन है कि नए बालों की ग्रोथ में मदद करता है. ऐसे में जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो हमारे हेयर कमजोर होते हैं और नॉर्मली जितने बाल झड़ते हैं उससे कई अधिक झड़ने लगते हैं. लेकिन ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि हर बार ये समस्या इसी कमी से हो ये जरूरी नहीं. हेयर फॉल के पीछे स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव, थायरॉयड, आयरन कमी, दवाओं का अधिक सेवन, हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस ताज ईरानी ने लगवाया नकली कूल्हा! जानें क्यों पड़ती है हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की जरूरत?
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

