होमWellnessHome Remediesये हर्बल पेय वायरल को रखें दूर, जाने बनाने की आसान विधि

ये हर्बल पेय वायरल को रखें दूर, जाने बनाने की आसान विधि

Which drink is best for monsoon: मौसम बदलने पर काढ़ा की याद आने लगती है. इसके सेवन से बीमारियां दूर रहती है साथ ही इम्यूनिटी को भी सपोर्ट करती है.

Which drink is best for monsoon: मौसम बदलने पर काढ़ा की याद आने लगती है. इसके सेवन से बीमारियां दूर रहती है साथ ही इम्यूनिटी को भी सपोर्ट करती है. इसलिए कई लोग बदलते मौसम में तरह-तरह के काढ़ा का सेवन करते हैं.

काढ़ा को तैयार करना बहुत ही आसान है. इसे बनाने के लिए किचन में मौजूद सामाग्रियों को डाला जाता है. हल्दी, अदरक, लौंग, इलायची और तेज पत्ते जैसी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है. इसे बनाना बहुत आसान है. अगर आपको भी बदलते मौसम में काढ़ा की याद आ रही है तो आज हम जानेंगे इसे बनाने की आसान विधि, साथ ही ये भी जानेंगे कि इसके सेवन के फायदे.

काढ़ा बनाने की आसान विधि

काढ़ा बनाने के लिए आपको एक बर्तन लेना है. इसमें गर्म पानी करें, इसके बाद इसमें तुलसी की पत्तियां, बारिक पिसा हुआ अदरक, कुछ कुटी काली मिर्च लें, 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी और 2 लौंग भी डालें. पानी में अच्छे से उबाल लें, जब तक पानी का रंग ना बदल जाएं. इसके बाद इसे ठंडा होने पर पी लें. इसका स्वाद बहुत ही कड़वा होता है. इसलिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • काढ़ा किसी बीमारी का सटीक इलाज नहीं है.
  • इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें.
  • अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो दवाई जरूर लें.
  • एक्सपर्ट की सलाह लेनी बेहद जरूरी है.
  • अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो आप काढ़ा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

काढ़ा क्यों फायदेमंद?

काढ़े का सेवन हल्के-फूल्के सर्दी, जुकाम और गले की परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है. इसके सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है. तुलसी, अदरक और दालचीनी में ऐसे नेचुरल गुण पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं. इसके अलावा काढ़ा का सेवन पाचन की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है. गुनगुना काढ़ा गले की जलन और खराश को कम करने में मदद करता है. काढ़े में डाले जाने वाली सामग्रियों में ऐसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेट्स पाए जाते हैं जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं. वहीं घर-घर में इसे हर्बल पेय पदार्थ के रूप में जाना जाता है.

यह भी पढ़ें: एक साथ भारी मात्रा में ना करें पानी का सेवन, कर देगा बीमार, जानें सही तरीका

FAQs

सवाल: क्या हर्बल काढ़ा वायरल संक्रमण से बचाता है?

जवाब: हर्बल काढ़ा इम्यूनिटी को सपोर्ट कर सकता है, लेकिन यह वायरल संक्रमण से पूरी तरह बचाने या उसका इलाज करने का वैज्ञानिक रूप से सिद्ध तरीका नहीं है.

सवाल: हर्बल काढ़ा बनाने की आसान विधि क्या है?

जवाब: 2 कप पानी में तुलसी, अदरक, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग डालकर 10–15 मिनट तक उबालें। पानी आधा रह जाए तो छानकर गुनगुना पिएं.

सवाल: हर्बल काढ़ा पीने के क्या फायदे हैं?

जवाब: यह गले को आराम पहुंचाने, पाचन को सपोर्ट करने और शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को सहयोग देने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह किसी बीमारी का इलाज नहीं है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments