होमHealth NewsAIIMS दिल्ली के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति बोले- AIIMS आज पूरी दुनिया...

AIIMS दिल्ली के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति बोले- AIIMS आज पूरी दुनिया में भारत की मेडिकल ताकत का प्रतीक

Aiims 51st Convocation: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण ने नई दिल्ली स्थित All India Institute of Medical Sciences के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया.

Aiims 51st Convocation: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण ने नई दिल्ली स्थित All India Institute of Medical Sciences के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Jagat Prakash Nadda भी मौजूद रहे. अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 70 वर्षों से AIIMS दिल्ली देश में मेडिकल रिसर्च, आधुनिक इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि AIIMS ने मरीजों के भरोसे और बेहतरीन इलाज की ऐसी पहचान बनाई है, जिसे पूरी दुनिया मानती है. कोविड महामारी के दौरान भी AIIMS ने देश के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम किया था. उन्होंने बताया कि AIIMS दिल्ली हर साल करीब 50 लाख मरीजों का इलाज करता है. इतनी बड़ी संख्या कई देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा है, इसके बावजूद यहां गरीब मरीजों को भी उच्च स्तर का इलाज और देखभाल मिलती है. उपराष्ट्रपति ने कहा कि AIIMS के डॉक्टर और विशेषज्ञ आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं.

AIIMS की बड़ी उपलब्धि का जिक्र

उन्होंने इस साल AIIMS की एक बड़ी उपलब्धि का भी जिक्र किया. AIIMS की टीम ने अंटार्कटिका के Maitri Research Station में मौजूद व्यक्ति का दुनिया का पहला Live Remote Tele-Robotic Ultrasound सफलतापूर्वक किया. यह जांच करीब 12 हजार किलोमीटर दूर बैठकर AI आधारित रोबोटिक तकनीक से की गई। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इससे साबित होता है कि अब दूरी इलाज में बाधा नहीं बन सकती. इसके अलावा उन्होंने Indo-French Centre for AI in Health की शुरुआत को भी बड़ी उपलब्धि बताया। इस केंद्र के जरिए भारत और फ्रांस के विशेषज्ञ मिलकर Brain Health और Digital Medicine के क्षेत्र में काम करेंगे.

उपराष्ट्रपति ने AIIMS परिवार की उपलब्धियों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि AIIMS से जुड़े विशेषज्ञों को अब तक 2 पद्म विभूषण, 15 पद्म भूषण और 51 पद्म श्री पुरस्कार मिल चुके हैं. वहीं, 2025 की Stanford University की विश्व के टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में AIIMS दिल्ली के 56 वैज्ञानिक शामिल हुए हैं.
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देशभर में नए AIIMS संस्थानों की स्थापना से गरीब और दूरदराज के इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंची हैं. उनके अनुसार यह सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार नहीं बल्कि देश को जोड़ने का भी काम है.

स्वास्थ्य मंत्री ने दी छात्रों को बधाई

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि AIIMS सिर्फ एक अस्पताल या कॉलेज नहीं, बल्कि अपने आप में एक मजबूत ब्रांड बन चुका है. उन्होंने कहा कि AIIMS दिल्ली पर देश के बाकी नए AIIMS संस्थानों को मार्गदर्शन देने की बड़ी जिम्मेदारी भी है.उन्होंने बताया कि AIIMS दिल्ली इस समय 900 से ज्यादा बड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जिनके लिए लगभग 300 करोड़ रुपये की फंडिंग दी जा रही है. इसके अलावा 150 से ज्यादा आंतरिक रिसर्च प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि AIIMS लगातार देश का नंबर-1 मेडिकल संस्थान बना हुआ है. QS World University Rankings में भी AIIMS दिल्ली ने दो साल में बड़ी छलांग लगाते हुए Medicine Category में 145वीं रैंक से 105वीं रैंक हासिल की है. उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने AIIMS के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 2800 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं. 2014 में देश में सिर्फ 7 AIIMS थे, जबकि अब उनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई है. इसी तरह मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 825 हो चुकी है. सरकार 2025 से 2029 के बीच 10,000 नई UG और PG मेडिकल सीटें भी जोड़ने जा रही है.

पूर्व प्रोफेसरों को किया गया Lifetime Achievement Award से सम्मानित

इस समारोह के दौरान AIIMS दिल्ली ने पांच वरिष्ठ पूर्व प्रोफेसरों को Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया. इनमें डॉ. टी. पी. सिंह, डॉ. शशि वाधवा, डॉ. एस. सी. तिवारी, डॉ. आर. सी. डेका और डॉ. वी. एस. मेहता शामिल रहे. समारोह में कुल 523 छात्रों को डिग्रियां दी गईं. साथ ही MBBS, Nursing और Allied Health Sciences के मेधावी छात्रों को 18 मेडल, पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए.

यह भी पढ़ें: 35 के बाद महिलाओं के शरीर में शुरू होते हैं ये खतरनाक बदलाव, एक्सपर्ट से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments