होमHealth NewsAIIMS में जल्दी क्यों नहीं मिलता अपॉइंटमेंट? संसद में सरकार ने दिया...

AIIMS में जल्दी क्यों नहीं मिलता अपॉइंटमेंट? संसद में सरकार ने दिया जवाब

AIIMS Vacancy: संसद में सरकार ने बताया कि देश के 20 AIIMS में 2,181 फैकल्टी और 15,159 अन्य पद खाली हैं. जानिए मरीजों को जल्दी अपॉइंटमेंट क्यों नहीं मिल पाती और सरकार क्या कदम उठा रही है.

AIIMS Vacancy: एम्स भारत में सबसे पुराना मेडिकल इंस्टीट्यूशन है. रोजाना करीब हजारों लोग ओपीडी में आते हैं. लेकिन इलाज करवाए बगैर उन्हें वापस लौट जाना पड़ता है. इसका कारण है. लंबी लाइनें, मरीजों की वेटिंग. अब तक यही जानकारी थी कि लंबी लाइन होगी तो नंबर आसानी से नहीं लग पाएगा.

लेकिन सिर्फ लंबी लाइनों के कारण ही नहीं बल्कि डॉक्टर की कमी के कारण भी एम्स में जल्द से अपॉइंटमेंट नहीं मिल पाता है. इस समय संसद में मॉनसून सत्र जारी है. जहां हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्ट्री ने पार्लियामेंट ने जानकारी दी कि ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में लगभग एक तिहाई फैकल्टी पोस्ट खाली हैं. खुद केंद्र सरकार की ओर से ये जानकारी दी गई कि 20 एम्स से डॉक्टरों के लगभग एक तिहाई पद खाली पड़े हैं. ये काफी चिंताजनक आंकड़े हैं.

इतने हजार पद खाली पड़े हैं

सरकार की ओर से संसद में आंकड़ा दिया गया कि देशभर में 20 एम्स मे डॉक्टर के करीब 6,304 स्वीकृत पद हैं. इन पदों में 2,181 पद खाली पड़े हैं. इसी तरह नॉन फैकल्टी और अन्य स्टाफ के 59, 225 पदों में 15,159 पद खाली पड़े हैं. जो ये दर्शाता है कि एंप्लॉय के वर्ग में 25 प्रतिशत से भी अधिक सीटें खाली पड़ी हैं.

क्यों नहीं भरे जा रहे खाली पद?

खाली पदों के कारण जल्द से एम्स में अपॉइंटमेंट नहीं मिल पाता है. सरकार से इसपर सवाल भी किया गया है. जिसपर ये सपष्ट किया गया कि नए पदों पर भर्ती करना और उन पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करना एक कंटीन्यूस प्रोसेस है.योग्य और अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता, आरक्षण के नियम और संस्थान के भौगोलिक स्थान जैसे कई महत्वपूर्ण कारणों की वजह से इन भर्तियों में समय लगता है.

हालांकि सरकार इन खाली पदों को जल्द से जल्द भरने पर कदम उठा रही है. साथ ही सिलेक्शन प्रक्रिया को भी तेज करने के लिए प्रत्येक संस्थान में टेम्परेरी कमिटी का गठन किया गया है. इसके अलावा 70 साल की आयु तक के प्रोफेशनल रिटायर्ड डॉक्टरों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: समोसे का तेल टिश्यू पेपर से निकल जाता है? रिसर्च में सामने आई सच्चाई, जानिए कितना असर होता है

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

भारत के 8 राज्यों में एक साथ फैल रहे डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामले! वैक्सीन लॉन्च से पहले बढ़ी चिंता

ICMR Dengue Study: ICMR की स्टडी में भारत के 8 राज्यों में डेंगू के चारों स्ट्रेन मिले हैं. जानिए कौन-सा स्ट्रेन सबसे ज्यादा फैल रहा है, क्या है खतरा और बचाव के आसान उपाय.

साक्षी को अस्पताल से मिली छुट्टी, CJP प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी गंभीर रूप से घायल

Sakshi discharged from hospital: दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती साक्षी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. गौरतलब है कि साक्षी सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

समोसे का तेल टिश्यू पेपर से निकल जाता है? रिसर्च में सामने आई सच्चाई, जानिए कितना असर होता है

Does Tissue Paper Remove Oil: क्या टिश्यू पेपर से समोसा, कचौड़ी या पकोड़े का तेल कम हो जाता है? जानिए Food Chemistry Journal 2025 की रिसर्च, एक्सपर्ट्स की राय और इससे जुड़े हेल्थ फैक्ट्स.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

भारत के 8 राज्यों में एक साथ फैल रहे डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामले! वैक्सीन लॉन्च से पहले बढ़ी चिंता

ICMR Dengue Study: ICMR की स्टडी में भारत के 8 राज्यों में डेंगू के चारों स्ट्रेन मिले हैं. जानिए कौन-सा स्ट्रेन सबसे ज्यादा फैल रहा है, क्या है खतरा और बचाव के आसान उपाय.

साक्षी को अस्पताल से मिली छुट्टी, CJP प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी गंभीर रूप से घायल

Sakshi discharged from hospital: दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती साक्षी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. गौरतलब है कि साक्षी सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

Sawan में तामसिक भोजन से दूरी? शामिल करें ये चीजें, नहीं होगी पोषण की कमी

Sample Diet For Sawan: सावन का महीना शुरू हो गया है. धार्मिक मान्यातों की दृष्टि से यह महीना खास महत्व रखता है.

समोसे का तेल टिश्यू पेपर से निकल जाता है? रिसर्च में सामने आई सच्चाई, जानिए कितना असर होता है

Does Tissue Paper Remove Oil: क्या टिश्यू पेपर से समोसा, कचौड़ी या पकोड़े का तेल कम हो जाता है? जानिए Food Chemistry Journal 2025 की रिसर्च, एक्सपर्ट्स की राय और इससे जुड़े हेल्थ फैक्ट्स.

Recent Comments