ICMR Dengue Study: भारत में जल्द ही डेंगू की वैक्सीन लॉन्च होने वाली है. लेकिन ICMR की इसी बीच एक बड़ी स्टडी रिपोर्ट सामने आई है. ये रिपोर्ट देश के 8 राज्यों में डेंगू के चारों स्ट्रेन एक साथ फैल रहे हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे ने 2023 से 2025 तक 25 राज्यों की 45 लैब से 6,889 डेंगू सैंपल का टेस्ट किया.
जानकारी के अनुसार आंध्र-प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मध्य-प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4 चारों मिले हैं. जो डेंगू के स्ट्रेन है. रिपोर्ट्स बताती है कि बाकी के राज्यों में 3-3 स्ट्रेन फैल रहे हैं. जिसमें DENV-2 सबसे ज्यादा फैल रहा है. कुल संक्रमण का 51 प्रतिशत इसी स्ट्रेन से हुआ. इसके बाद DENV-3 13 प्रतिशत, DENV-1 7 प्रतिशत और DENV-4 1 प्रतिशत रहा.
चार प्रकार के डेंगू होते हैं
आपको बता दें कि डेंगू के चार प्रकार होते हैं. ये चारों ऐसे हैं जो संक्रमित कर सकते हैं. अगर किसी भी व्यक्ति में इन चारों में से एक स्ट्रेन दिखे तो उस व्यक्ति के संक्रमित होने के बाद उसके शकीर में उसी स्ट्रेन के खिलाफ एंटीबॉडी बनती है. यानी अगर वो डेंगू के दूसरे स्ट्रेन से संक्रमित हो जाए तो इस बीमारी के गंभीर लक्षण आने की आशंका रहती है.
डेंगू जब होता है तो प्लेटलेट्स अचानक गिर जाती हैं. डेंगू शॉक सिंड्रोम का रिस्क हो सकता है. ICMR की स्टडी में ये भी पाया गया कि जिन मरीजों में एक साथ दो या उससे अधिक स्ट्रेन मिले थे उनके शरीर में ब्लीडिंग की समस्या भी देखी गई थी. वैक्सीनेशन को सही दिशा अगर देनी है तो ये जानना होगा कि किस इलाके में कौन सा स्ट्रेन फैल रहा है. क्योंकि इन स्ट्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीन का अफेक्ट अलग-अलग हो सकता है. हालांकि आप सावधानी रखते हुए डेंगू से खुदका बचाव कर सकते हैं.
डेंगू से बचाव के उपाय
- अपने घर के आसपास पानी न जमा होने दें
- पूरी बाजू वाले कपड़े पहनें
- मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें
- खिड़कियां या दरवाजों पर जाली लगाएं
यह भी पढ़ें: समोसे का तेल टिश्यू पेपर से निकल जाता है? रिसर्च में सामने आई सच्चाई, जानिए कितना असर होता है
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

