होमHealth Newsब्रेस्ट कैंसर के बाद 70 किलो बर्फ में नहाईं हिना खान, क्या...

ब्रेस्ट कैंसर के बाद 70 किलो बर्फ में नहाईं हिना खान, क्या रिकवरी के दौरान सुरक्षित है Ice Bath Therapy?

Hina Khan Ice Bath: हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर रिकवरी के दौरान 70 किलो बर्फ से Ice Bath लिया. जानिए क्या कैंसर मरीजों के लिए यह थेरेपी सुरक्षित है और किन लोगों को इससे बचना चाहिए.

Hina Khan Ice Bath: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद हीलिंग मोड में है. धीरे-धीरे वो इस बीमारी से रिकवर कर रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं. नए-नए अपडेट्स के साथ हेल्थ की जानकारी देती रहती हैं. इसी तरह उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो 70 किलो बर्फ से भरे पानी के टब में नहा रही हैं.

यानी एक्ट्रेस ने ICE Bath लिया. हिना ने बताया कि इससे पहले उनका रिकॉर्ड 7 मिनट का था और इस बार उन्होंने 12 मिनट तक आइस बाथ लिया. एक्ट्रेस ने ये भी जानकारी दी कि वो इस तरह का बाथ डॉक्टर की निगरानी में रहकर और एक्सपर्ट्स की सलाह से की है. आप भी अगर फॉलो करें तो एक्सपर्ट या फिर डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

कैंसर के इलाज के बाद सेफ है आइस बाथ थेरेपी?

हिना के वीडियो शेयर करने के बाद ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग ये सवाल कर रहे हैं कि कैंसर की रिकवरी कर रहे मरीजों के लिए क्या ये तरीका सेफ है? इसपर एक्सपर्ट्स कहते हैं बर्फ में नहाना एक थेरेपी है. जिसे आइस थेरेपी कहा जाता है. इससे शरीर को कुछ समय के लिए कोल्ड टेंप्रेचर में रखा जाता है. हालांकि डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे अपनाा चाहिए.

ये थेरेपी कुछ मरीजों के लिए जैसे सर्जरी के बाद होने वाले दर्द, सूजन, शरीर की रिकवरी में काफी मदद करता है. ऐसे ही ब्रेस्ट कैंसर की बात की जाए तो हर मरीज के लिए ये थेरेपी नहीं होती है. ऐसे लोग इसे न अपनाएं जिन्हें नसों की समस्या हो, ब्लड सर्कुलेशन खराब हो, स्किन की सेंस्टिवीटी कम हो या फिर लिम्फेडेमा जैसी समस्या हो. ऐसे लोग पहले डॉक्टर से सलाह लें.

सीमित समय के लिए मिलती है परमिशन

वहीं कैंसर जैसे मामलों में डॉक्टर्स आइस थेरेपी की सलाह सर्जरी के बाद होने वाले दर्द, उससे होने वाली सूजन और असहजता को कम करने के लिए देते हैं. अगर मरीज फिजिकल रिहैबिलिटेशन कर रहा है, तब भी डॉक्टर की सलाह पर सीमित समय के लिए इसका इस्तेमाब्रेस्ट कैंसर के बाद 70 किलो बर्फ में नहाईं हिना खान, क्या रिकवरी के दौरान सुरक्षित है Ice Bath Therapy?ल किया जा सकता है. हालांकि ये भी जानना जरूरी है कि ये किसी तरह के ट्रीटमेंट का हिस्सा नहीं होता है. ये महज रिकवरी के लिए एक छोटा प्रोसेस है. यानी इसके साथ मरीज को हल्की एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट, घावों की सही देखभाल और डॉक्टर द्वारा दिए गए फॉलो-अप जरूरी होती है.

यह भी पढ़ें: आंखों में चला गया कीड़ा, दिखाई देना हुआ कम; Contact Lens पहनने वाले दें ध्यान!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

भ्रामक दावों पर बड़ा एक्शन, कई हेल्थ सप्लीमेंट और फूड कंपनियों पर कार्रवाई

FSSAI Ban Folineuro Syrup: FSSAI ने भ्रामक दावे, गलत लेबलिंग और फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की. FOLINEURO Syrup की बिक्री और वितरण पर भी रोक लगाई गई.

जिम वाले स्टेरॉयड और डॉक्टर के स्टेरॉयड में क्या है बड़ा अंतर?

Gym Steroids vs Medical Steroids: जिम में इस्तेमाल होने वाले एनाबॉलिक स्टेरॉयड और डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली स्टेरॉयड दवाओं में क्या अंतर है? जानिए फायदे, नुकसान और एक्सपर्ट्स की सलाह.

आंखों में चला गया कीड़ा, दिखाई देना हुआ कम; Contact Lens पहनने वाले दें ध्यान!

Acanthamoeba Eye Infection: कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों के लिए जरूरी खबर. जानिए Acanthamoeba क्या है, यह आंखों को कैसे नुकसान पहुंचाता है, इसके लक्षण और बचाव के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Fatty Liver में ये एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताए असरदार आसान

Fatty Liver Exercise Tips: फैटी लिवर यानि लिवर पर जरूरत से ज्यादा फैट का जम जाना, फैटी लिवर कहा जाता है.

भ्रामक दावों पर बड़ा एक्शन, कई हेल्थ सप्लीमेंट और फूड कंपनियों पर कार्रवाई

FSSAI Ban Folineuro Syrup: FSSAI ने भ्रामक दावे, गलत लेबलिंग और फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की. FOLINEURO Syrup की बिक्री और वितरण पर भी रोक लगाई गई.

जिम वाले स्टेरॉयड और डॉक्टर के स्टेरॉयड में क्या है बड़ा अंतर?

Gym Steroids vs Medical Steroids: जिम में इस्तेमाल होने वाले एनाबॉलिक स्टेरॉयड और डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली स्टेरॉयड दवाओं में क्या अंतर है? जानिए फायदे, नुकसान और एक्सपर्ट्स की सलाह.

Glutathione इंजेक्शन कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताया

Glutathione Side Effects: इंस्टेंट ग्लो पाने की चाहत किसे नहीं होती? सेलिब्रेटी से लेकर आम लोगों में इसका क्रेज देखा जाता है.

Recent Comments