होमWellnessBeautyGlutathione इंजेक्शन कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताया

Glutathione इंजेक्शन कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताया

Glutathione Side Effects: इंस्टेंट ग्लो पाने की चाहत किसे नहीं होती? सेलिब्रेटी से लेकर आम लोगों में इसका क्रेज देखा जाता है.

Glutathione Side Effects: इंस्टेंट ग्लो पाने की चाहत किसे नहीं होती? सेलिब्रेटी से लेकर आम लोगों में इसका क्रेज देखा जाता है. गोरी और चमकदार स्किन पाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट करवाए जाते हैं. उन्हीं ट्रीटमेंट में सबसे ज्यादा चर्चित हैं ग्लूटाथियोन इंजेक्शन. ग्लूटाथियोन इंजेक्शन ग्लोइंग स्किन का सबसे आसान ट्रीटमेंट की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि ये शॉर्टकट अपनाने से पहले इनके जोखिमों को समझना भी बेहद जरूर है.

भारत की मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट, मॉडल और बिजनेसवुमन इशिका तनेजा का कहना है कि ग्लूटाथियोन इंजेक्शन को पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जा सकता. इस तरह के ट्रीटमेंट से ब्लड क्लॉटिंग, हार्ट और सांस संबंधी समस्याए देखने को मिल सकती हैं. इस तरह के उपाय अपनाने से हमेशा बचना चाहिए, बल्कि बैलेंस्ड डाइट, सात्विक जीवनशैली और प्राकृतिक उपायों पर भरोसा करना बेहतर है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि ग्लूटाथियोन इंजेक्शन के कौन-कौन से जोखिम देखने को मिल सकते हैं?

ग्लूटाथियोन पर क्या कहते हैं जानकार?

एक्सपर्ट के अनुसार, ग्लूटाथियोन इंजेक्शन का इस्तेमाल पहले मेडिकल स्थितियों में किया जाता था. वहीं इसके इस्तेमाल से देखा गया कि स्किन का रंग साफ होता है तो इसे बाद में ब्यूटी ट्रीटमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा.

इंस्टेंट ग्लो के लिए कितना सुरक्षित?

ग्लूटाथियोन इंजेक्शन और आईवी ड्रिप्स से स्किन पर जल्दी असर दिखाई दे सकता है, लेकिन इसे सुरक्षित उपाय मान लेना बिल्कुल गलत है. एक्सप्ट कहते हैं कि इस तरह के ट्रीटमेंट्स से ब्लड क्लॉटिंग, हार्ट पर असर और सांस संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती है. वहीं अगर आप इस तरह के ट्रीटमेंट लेना चाहती हैं तो आपको पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है.

ग्लूटाथियोन के बजाए अपनाएं नेचुरल उपाय

स्किन में चमक लाने के लिए ट्रीटमेंट के बजाए प्रकृतिक तरीको पर भरोसा करना चाहिए. ये सुरक्षित और असरदार होते हैं. बैलेंस्ड डाइट, भरपूर नींद और रोजाना की एक्सरसाइज से भी आप चेहरे पर चमक ला सकते हैं. वहीं हमारी चेहरे की चमक खोने का एक बड़ा कारण हमारा स्ट्रेस भी होता है. इसलिए जितना हो सके स्ट्रेस पर कंट्रोल रखें. सात्विक लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश करें. ये आपको बेहतर और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करेंगा. एक्सपर्ट कहती हैं कि नेचुरल लाइफस्टाइल अपनाना किसी भी शॉर्टकट से बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.

ग्लूटाथियोन इंजेक्शन के समय रखें ये सावधानी

अगर आप ग्लूटाथियोन इंजेक्शन या IV ड्रिप लेने की सोच रहे हैं, तो केवल सोशल मीडिया ट्रेंड या विज्ञापनों के आधार पर फैसला न लें. किसी भी कॉस्मेटिक या मेडिकल ट्रीटमेंट से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह लें और उसके फायदे व संभावित जोखिमों को अच्छी तरह समझें. स्वस्थ त्वचा के लिए संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और सही स्किन केयर सबसे सुरक्षित और टिकाऊ उपाय माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: चावल के पानी को फेंकने से पहले जरा रुक जाइए, चेहरे की झुर्रियां हटाने में ऐसे करें मदद

FAQs

सवाल: ग्लूटाथियोन इंजेक्शन किसलिए लिया जाता है?

जवाब: इसे अक्सर स्किन ग्लो और रंग निखारने के लिए लिया जाता है.

सवाल: ग्लूटाथियोन इंजेक्शन से क्या जोखिम हो सकते हैं?

जवाब: एक्सपर्ट के मुताबिक इससे ब्लड क्लॉटिंग, हार्ट और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

सवाल: एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं?

जवाब: कृत्रिम इंजेक्शन की बजाय संतुलित आहार और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

Fatty Liver में ये एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताए असरदार आसान

Fatty Liver Exercise Tips: फैटी लिवर यानि लिवर पर जरूरत से ज्यादा फैट का जम जाना, फैटी लिवर कहा जाता है.

मानसून में फिटनेस का ऐसे रखें ख्याल, नहीं बढ़ जाएगा वजन!

Does weight increase in monsoon?: बारिश का मौसम आते ही ना सिर्फ वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बल्कि मोटापा बढ़ने का खतरा भी रहता है.

टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य कितना दूर? मरीज इन बातों का रखें ख्याल

Tuberculosis Remedy: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे अधिक (Tuberculosis) टीबी मरीजों वाले देश की सूची में आता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Fatty Liver में ये एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताए असरदार आसान

Fatty Liver Exercise Tips: फैटी लिवर यानि लिवर पर जरूरत से ज्यादा फैट का जम जाना, फैटी लिवर कहा जाता है.

भ्रामक दावों पर बड़ा एक्शन, कई हेल्थ सप्लीमेंट और फूड कंपनियों पर कार्रवाई

FSSAI Ban Folineuro Syrup: FSSAI ने भ्रामक दावे, गलत लेबलिंग और फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की. FOLINEURO Syrup की बिक्री और वितरण पर भी रोक लगाई गई.

जिम वाले स्टेरॉयड और डॉक्टर के स्टेरॉयड में क्या है बड़ा अंतर?

Gym Steroids vs Medical Steroids: जिम में इस्तेमाल होने वाले एनाबॉलिक स्टेरॉयड और डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली स्टेरॉयड दवाओं में क्या अंतर है? जानिए फायदे, नुकसान और एक्सपर्ट्स की सलाह.

ब्रेस्ट कैंसर के बाद 70 किलो बर्फ में नहाईं हिना खान, क्या रिकवरी के दौरान सुरक्षित है Ice Bath Therapy?

Hina Khan Ice Bath: हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर रिकवरी के दौरान 70 किलो बर्फ से Ice Bath लिया. जानिए क्या कैंसर मरीजों के लिए यह थेरेपी सुरक्षित है और किन लोगों को इससे बचना चाहिए.

Recent Comments