होमWellnessFitnessFatty Liver में ये एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताए असरदार आसान

Fatty Liver में ये एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताए असरदार आसान

Fatty Liver Exercise Tips: फैटी लिवर यानि लिवर पर जरूरत से ज्यादा फैट का जम जाना, फैटी लिवर कहा जाता है.

Fatty Liver Exercise Tips: फैटी लिवर यानि लिवर पर जरूरत से ज्यादा फैट का जम जाना, फैटी लिवर कहा जाता है. लेकिन कुछ एक्सरसाइज की मदद से आप इस समस्या में सुधार ला सकते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार सही डाइट, रोजान की एक्सरसाइज की मदद से आप फैटी लिवर पर कंट्रोल कर सकते हैं.

आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि फैटी लिवर की समस्या में कौन-कौन-सी एक्सरसाइज बेस्ट रहेंगी. बता दें कि भारत में फैटी लिवर के आकंड़े तेजी से बढ़ रहे हैं. एक अध्ययन के अनुसार करीब 39% एडल्ट फैटी लिवर की बीमारी से प्रभावित हैं. इसका सीधा मतलब है हर 10 में से 4 भारतीय इस बीमारी से पीड़ित है.

हर मरीज के लिए एक जैसी एक्सरसाइज नहीं

एक्सपर्ट कहता है कि हर बीमारी में एक जैसी एक्सरसाइज काम नहीं करती. इसलिए अपनी बीमारी के अनुसार एक्सरसाइज का चुनाव करें. ऐसा करके आप फिट और हेल्दी रह सकते हैं.

वहीं अपने लिए एक्सरसाइज का चुनाव करते समय आप उम्, अपनी शरीरिक क्षमता और बीमारियों का भी खास ख्याल रखें. उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति को अर्थराइटिस (Arthritis) यानि गठिया या किसी प्रकार की शारीरिक अक्षमता है तो उसे फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह के अनुसार हल्के व्यायाम करने चाहिए. ऐसे मरीजों के लिए एक्सरसाइज की अवधि धीरे-धीरे बढ़ाई जा सकती है.

फैटी लिवर की समस्या में करें ये एक्सरसाइज

मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग

अगर कोई व्यक्ति फैटी लिवर की समस्या से पीड़ित है तो वह रोजाना 45 से 1 घंटे तक नियमित रूप से एक्सरसाइज कर सकता है. बशर्त वह पूरी तरह से हेल्दी और फिट रहना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति पूरी तरह से हेल्दी है तो रोजाना सुबह की सैर (Morning Walk) और साइकिलिंग करना बेहतर रहेगा. वहीं जो लोग बाहर नहीं जा पाते, वे घर पर ट्रेडमिल या साइकिलिंग कर सकते हैं. मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग करने से फैट में जमा एक्सट्रा फैट कम होने में मदद मिलेगी.

ब्रिस्क वॉक से तेजी से बर्न होती हैं कैलोरी

एक्सपर्ट ब्रिस्क वॉक करने की सलाह भी देते हैं. ब्रिस्क वॉक का मतलब है सामान्य चलने से थोड़ी तेज गति से चलना. यह एक्सरसाइज तेसी से कैलोरी बर्न करने में मदद करेगी.

एरोबिक एक्सरसाइज

फैटी लिवर को कम करने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. इस एक्सरसाइज में तेज चलना (Brisk walking), दौड़ना या जॉगिंग (Running or Jogging), साइकिल चलाना (Cycling), तैरना (Swimming) जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं. ये एक्सरसाइज लिवर से फैट कम करने में मदद करेगा. एरोबिक एक्सरसाइज पूरे शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करती है और इसे कार्डियो एक्सरसाइज भी कहा जाता है.

योग करना भी फायदेमंद

एक्सरसाइज ही नहीं योग करना भी बेहतर साबित हो सकता है. अगर आप एक्सरसाइज करने में किसी प्रकार की परेशानी महसूस करते हैं तो योग कर सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि योग वेट कंट्रोल करने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद कर सकता है. जिससे तेजी से फैट बर्न होता है. नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से फैटी लिवर के जोखिम को कम करने में सहायता मिल सकती है.

ध्यान रखें

फैटी लिवर को ठीक करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज के भरोसे ना रहे. बल्कि हरी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट को लाइफस्टाइल में शामिल करें. वहीं जंक फूड्स और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाकर रखें. एक्सपर्ट कहते हैं किसी भी नई प्रकार की एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: मानसून में फिटनेस का ऐसे रखें ख्याल, नहीं बढ़ जाएगा वजन!

FAQs

सवाल: फैटी लिवर में कौन-सी एक्सरसाइज फायदेमंद है?

जवाब: ब्रिस्क वॉक, एरोबिक एक्सरसाइज, साइकिलिंग और योग.

सवाल: रोज कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए?

जवाब: रोजाना 45 मिनट से 1 घंटे तक.

सवाल: क्या हर फैटी लिवर मरीज एक जैसी एक्सरसाइज कर सकता है?

जवाब: नहीं, एक्सरसाइज मरीज की उम्र और स्वास्थ्य के अनुसार तय होनी चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में नहीं होगा Viral, इन बातों का रखें ध्यान

How to prevent flu during rain: बरसात का मौसम शुरू हो चुका है. इस मोसम में तेजी से वायरल होने का खतरा रहता है.

Glutathione इंजेक्शन कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताया

Glutathione Side Effects: इंस्टेंट ग्लो पाने की चाहत किसे नहीं होती? सेलिब्रेटी से लेकर आम लोगों में इसका क्रेज देखा जाता है.

मानसून में फिटनेस का ऐसे रखें ख्याल, नहीं बढ़ जाएगा वजन!

Does weight increase in monsoon?: बारिश का मौसम आते ही ना सिर्फ वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बल्कि मोटापा बढ़ने का खतरा भी रहता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बरसात के मौसम में नहीं होगा Viral, इन बातों का रखें ध्यान

How to prevent flu during rain: बरसात का मौसम शुरू हो चुका है. इस मोसम में तेजी से वायरल होने का खतरा रहता है.

मिलावटी सरसों तेल से 6 मौत, 11 फूड कंपनियों पर केस और वेजिटेरियन प्रोटीन की पूरी लिस्ट

Sehat Ki Khabar में जानिए मिलावटी सरसों तेल से 6 मौतों का मामला, अमेरिका में 11 फूड कंपनियों पर केस और प्रोटीन से भरपूर 20 शाकाहारी फूड्स की पूरी जानकारी.

हल्दी में लेड कैसे पहुंचता है? नई स्टडी में हु बड़ा खुलासा

Lead in Turmeric Study: नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि खेतों की कच्ची हल्दी में लेड सुरक्षित सीमा के भीतर है. बाजार में बिकने वाले हल्दी पाउडर में प्रोसेसिंग या मिलावट के दौरान लेड पहुंचने की आशंका जताई गई है.

भ्रामक दावों पर बड़ा एक्शन, कई हेल्थ सप्लीमेंट और फूड कंपनियों पर कार्रवाई

FSSAI Ban Folineuro Syrup: FSSAI ने भ्रामक दावे, गलत लेबलिंग और फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की. FOLINEURO Syrup की बिक्री और वितरण पर भी रोक लगाई गई.

Recent Comments