होमWellnessHome Remediesबरसात के मौसम में नहीं होगा Viral, इन बातों का रखें ध्यान

बरसात के मौसम में नहीं होगा Viral, इन बातों का रखें ध्यान

How to prevent flu during rain: बरसात का मौसम शुरू हो चुका है. इस मोसम में तेजी से वायरल होने का खतरा रहता है.

Prevention of viral diseases: बरसात का मौसम शुरू हो चुका है. इस मोसम में तेजी से वायरल होने का खतरा रहता है. ऐसे में आप कुछ सावधानियों के साथ खुद को बीमारा होने से बचा सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिन्हें अपनाने से आप खुद को वायरल होने से बचा सकते हैं.

बदलते मौसम में शरीर खुद को एडजस्ट करने में समय लगाता है. ऐसे में तब तक कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को वायरल हो जाता है. उन्हें बुखार, सर्दी-खांसी जुकाम होने का खतरा रहता है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो फ्लू से बचना नामुमकिन नहीं है. दरअसल, रोज़ाना की कुछ आसान सी आदतें आपकी सेहत की रक्षा कर सकती हैं.

बरसात के मौसम में नहीं होगा वायरल

हाथ धोना जरूरी

अगर आपको वायरल से बचना है तो खाना खाने से पहेल और बाद में साबुन से हाथ धोने की आदत बनाए. बरसात के मौसम में वायरस, इंफेक्शन और बैक्टीरिया के फैलने का खतरा ज्यादा रहता है. इसलिए हाथों की साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप साबुन और हल्के अल्कोहल सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें. एक्सपर्ट कहते हैं कि ज्यादातर बीमारियां आंख, नाक और मुंह के जरिए फैलती हैं. इसिलए अपने हाथों की सफाई रखना बेहद जरूरी है.

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स लें

बरसात के मौसम में अक्सर वहीं व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ते हैं जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है. ऐसे में अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले सप्लीमेंट्स जरूर लें. इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए विटामिन D, विटामिन C, और ज़िंक जैसे सप्लीमेंट्स लें. इस तरह के सप्लीमेंट्स इम्यूनिटी सिस्टम को सपोर्ट करते हैं. वहीं बिना एक्सपर्ट की सलाह के लेना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए शुरूआत करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

नींद, पोषण और व्यायाम पर ध्यान दें

वायरल से बचने के लिए खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. भरपूर नींद, सही खानपान का ध्यान रखने पर आप शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन, प्रोटीन, मिनरल्स और हैल्दी फैट्स का सेवन शरीर में गुण बैक्टीरिया बढ़ाते है. ये इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं. इसलिए कोशिश करें कि पर्याप्त नींद लें औप अपने पोषण पर पूरा ध्यान दें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • तुलसी, अदरक, काली मिर्च और दालचीनी की हल्की हर्बल चाय पी सकते हैं.
  • हल्दी वाला गुनगुना दूध पीना भी फायदेमंद साबित होगा.
  • विटामिन C से भरपूर फल, पर्याप्त पानी और पौष्टिक भोजन लें.
  • हाथों को नियमित रूप से धोएं.
  • बासी भोजन और दूषित पानी से बचें.
  • तेज बुखार, लगातार खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य कितना दूर? मरीज इन बातों का रखें ख्याल

FAQs

सवाल: बरसात में वायरल से बचने के लिए क्या पिएं?

जवाब: तुलसी, अदरक और दालचीनी की हल्की हर्बल चाय.

सवाल: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

जवाब:विटामिन C वाले फल, पौष्टिक भोजन और हल्दी वाला दूध.

सवाल: वायरल से बचने का सबसे आसान तरीका क्या है?

जवाब:हाथों की सफाई रखें, बासी भोजन और दूषित पानी से बचें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

Fatty Liver में ये एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताए असरदार आसान

Fatty Liver Exercise Tips: फैटी लिवर यानि लिवर पर जरूरत से ज्यादा फैट का जम जाना, फैटी लिवर कहा जाता है.

Glutathione इंजेक्शन कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताया

Glutathione Side Effects: इंस्टेंट ग्लो पाने की चाहत किसे नहीं होती? सेलिब्रेटी से लेकर आम लोगों में इसका क्रेज देखा जाता है.

मानसून में फिटनेस का ऐसे रखें ख्याल, नहीं बढ़ जाएगा वजन!

Does weight increase in monsoon?: बारिश का मौसम आते ही ना सिर्फ वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बल्कि मोटापा बढ़ने का खतरा भी रहता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

इस राज्य में मिला मिलावटी सरसों का तेल, FSSAI ने बताए पहचान के आसान तरीके

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

मिलावटी सरसों तेल से 6 मौत, 11 फूड कंपनियों पर केस और वेजिटेरियन प्रोटीन की पूरी लिस्ट

Sehat Ki Khabar में जानिए मिलावटी सरसों तेल से 6 मौतों का मामला, अमेरिका में 11 फूड कंपनियों पर केस और प्रोटीन से भरपूर 20 शाकाहारी फूड्स की पूरी जानकारी.

हल्दी में लेड कैसे पहुंचता है? नई स्टडी में हु बड़ा खुलासा

Lead in Turmeric Study: नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि खेतों की कच्ची हल्दी में लेड सुरक्षित सीमा के भीतर है. बाजार में बिकने वाले हल्दी पाउडर में प्रोसेसिंग या मिलावट के दौरान लेड पहुंचने की आशंका जताई गई है.

Fatty Liver में ये एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताए असरदार आसान

Fatty Liver Exercise Tips: फैटी लिवर यानि लिवर पर जरूरत से ज्यादा फैट का जम जाना, फैटी लिवर कहा जाता है.

Recent Comments