Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. किचन में रखे सरसों का तेल खाने से 6 लोगों की मौत हो गई. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. अमेरिका में एक युवक ने बड़ी कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. वेजीटेरियन थाली में प्रोटीन सोर्स पूरा हो सकता है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.
यहां देखें पूरा VIDEO:
सरसों के तेल खाने से 6 लोगों की हुई मौत
आपके घर में भी सरसों का तेल इस्तेमाल होता है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. झारखंड के पलामू में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत के बाद जांच में सरसों के तेल में जहरीले आर्जेमोन ऑयल की मिलावट सामने आई है. इस घटना ने पूरे देश में सरसों के तेल की शुद्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.अब FSSAI ने बताया है कि आखिर घर बैठे कैसे पता लगाया जा सकता है कि सरसों का तेल शुद्ध है या उसमें मिलावट की आशंका है.
भारतीय रसोई में सरसों का तेल सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी हिस्सा माना जाता है. लेकिन अगर यही तेल मिलावटी निकल जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. झारखंड के पलामू में हाल ही में एक परिवार के कई सदस्यों की मौत के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया. जांच में सामने आया कि सरसों के तेल में जहरीले Argemone Oil की मिलावट थी, जिससे Epidemic Dropsy जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है.
अमेरिका में युवक ने 11 कंपनियों पर दायर किया मुकदमा
अमेरिका में एक 18 वर्षीय युवक ने 11 बड़ी कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कंपनियों पर आरोप है कि उनके फ्रोजन और पैकेज्ड फूड्स का सेवन करने के कारण उसे महज 16 साल की उम्र में ही टाइप-2 डायबिटीज और फैटी लिवर की समस्या हो गई. अब ये मामला सामने आने के बाद एक बार फिर से अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. और इसपर नई बहस छिड़ गई है. हालांकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फ्रोजन फूड कई लोगों की पहली पसंद बन चुका है. कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाले मोमोज, फ्राइज, नगेट्स, पिज्जा और रेडी-टू-कुक स्नैक्स अब लाखों घरों के फ्रीजर का हिस्सा हैं. लेकिन अमेरिका से सामने आया एक मामला अब इन सुविधाजनक खाद्य पदार्थों पर सवाल खड़े कर रहा है.
थाली में शामिल कीजिए ये फूड्स, मिलेगा प्रोटीन
वेजिटेरियन लोग हमेशा प्रोटीन के सोर्स को पूरा करने का रास्ता खोजते रहते हैं. लेकिन लोगों के बीच मिथ है कि प्रोटीन का सोर्स सिर्फ अंडा या फिर नॉन वेज खाना खाने से ही मिलता है. इसी पर एक प्राइवेट अस्पताल ने 20 ऐसे पावर और सूपर फूड्स की लिस्ट शेयर की है. जिसे आप अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो प्रोटीन इनटेक पूरा हो सकेगा. इन 20 आइटम में दाल, चना, राजमा, लोबिया, सोयाबीन, शाकाहारी, सोयाबीन शामिल हैं. इनसे न सिर्फ प्रोटीन बल्कि फाइबर और मिनरल्स की भी भरपूर मात्रा मिलती है.
यह भी पढ़ें: भारत के 8 राज्यों में एक साथ फैल रहे डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामले! वैक्सीन लॉन्च से पहले बढ़ी चिंता
यहां देखें पूरा VIDEO:

