FSSAI Ban Folineuro Syrup: अगर आप हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल या पैक्ड फूड खरीदते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक दावे करने, गलत लेबलिंग, फूड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन और गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियों के चलते कई फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.
FSSAI ने कुछ कंपनियों के उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. वहीं, कुछ मामलों में लाइसेंस निलंबित (Suspension) किए गए हैं और कुछ उत्पादों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. नियामक का कहना है कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की सुरक्षा और उन्हें गलत जानकारी से बचाने के लिए की गई है.
FOLINEURO Syrup पर भी लगा प्रतिबंध
FSSAI द्वारा जारी आदेश के अनुसार M/s Vatave Health Care द्वारा निर्मित FOLINEURO Syrup (Folinic Acid Syrup) के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर रोक लगा दी गई है.
FSSAI ने क्यों की कार्रवाई?
जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें शामिल हैं. दावा है कि प्रोडक्ट के नाम और पैकेजिंग के जरिए दिमाग और न्यूरो फंक्शन को बेहतर करने का भ्रामक दावा किया गया. प्रोडक्ट को न्यूट्रीशनल फूड सप्लीमेंट कैटेगरी में देखना जबकि FSSAI नियमों में ऐसी कोई श्रेणी मौजूद नहीं है. प्रोडक्ट का फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट 2006 और Health Supplements & Nutraceuticals Regulations, 2016 के प्रावधानों का पालन नहीं करना. कंपनी की ओर से संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया जाना.
नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
FSSAI ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बाद भी यदि कोई कंपनी इस उत्पाद का निर्माण, वितरण, मार्केटिंग या बिक्री करती है, तो उसके खिलाफ FSS Act, 2006 के तहत सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
उपभोक्ताओं के लिए क्या है सलाह?
अगर आप कोई हेल्थ सप्लीमेंट या न्यूट्रास्यूटिकल खरीद रहे हैं, तो केवल विज्ञापनों या बड़े-बड़े दावों पर भरोसा न करें. हमेशा उत्पाद का लेबल, FSSAI लाइसेंस और डॉक्टर की सलाह जरूर जांचें. किसी भी ऐसे उत्पाद से बचें जो बिना वैज्ञानिक प्रमाण के बीमारी ठीक करने या शरीर के किसी अंग को बेहतर बनाने का दावा करता हो.
यह भी पढ़ें: जिम वाले स्टेरॉयड और डॉक्टर के स्टेरॉयड में क्या है बड़ा अंतर?
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

