होमHealth Newsआंखों में चला गया कीड़ा, दिखाई देना हुआ कम; Contact Lens पहनने...

आंखों में चला गया कीड़ा, दिखाई देना हुआ कम; Contact Lens पहनने वाले दें ध्यान!

Acanthamoeba Eye Infection: कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों के लिए जरूरी खबर. जानिए Acanthamoeba क्या है, यह आंखों को कैसे नुकसान पहुंचाता है, इसके लक्षण और बचाव के आसान उपाय.

Acanthamoeba Eye Infection: आंखें हमारे शरीर के सबसे सेंसिटिव पार्ट में से एक है. इसको लेकर अगर कोई लापरवाही करे तो व्यक्ति अंधा तक हो सकता है. उन लोगों को खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए जो पहले से कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि अगर छोटी सी गलती हुई तो आंखें खराब होने का खतरा बन सकता है.

दरअसल ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया जो इस बात को सिद्ध करता है कि आंखों का ध्यान रखना कितना जरूरी होता है. रिपोर्ट्स कहती है कि महिला घोड़े के अस्तबल में सफाई कर रही थी. इसी दौरान वो गंदे पानी और उसके साथ-साथ मिट्टी के भी संपर्क में आ गई. हालांकि उसी समय महिला ने आंखें धो ली थी. लेकिन कॉन्टैक्ट लेंस निकालना भूल गई.

कुछ दिनों बाद शुरू हुई परेशानी

क्योंकि महिला ने कॉन्टैक्ट लेंस नहीं निकाला था. जिससे उसकी परेशानी बढ़ गई, दर्द होने लगा, धुंधला दिखने लगा. इस तरह की समस्या होने लगी. जब जांच की गई तो पता चला कि महिला की आंख में एकेन्थ-अमीबा Acanthamoeba का खतरनाक पैरासाइट यानी एक कीड़ा उनकी आंख में चला गया था. नतीजा क्या हुआ? महिला की आंखों की रोशनी प्रभावतित हो गई और उसे फ्यूचर में अब कॉर्निया ट्रांसप्लांट करवाने की भी जरूरत पड़ सकती है. इसलिए जानते हैं कि आखिर ये कौन सा पैरासाइट क्या है? आंखों को कैसे नुकसान पहुंचाता है और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

अकेन्थअमीबा (Acanthamoeba) क्या होता है?

पहले जान लेते हैं कि आखिर अकेन्थअमीबा क्या होता है. इसका जवाब है कि ये एक छोटा पैरासाइट यानी एक कीड़ा है. ये कीड़ा मिट्टी, धूल, झील, नदी, नल के पानी या फिर दूसरे गंदे पानी में पाया जाता है. अगर ये कीड़ा आंखों में पहुंच जाए गलती से भी तो ये सबसे पहले कार्निया पर असर डालता है. इसका संक्रमण जब कार्निया में फैलता है, तो इस कंडिशन को कहा जाता है अकेन्थअमीबा केराटाइटिस. उन लोगों को ये बीमारी अक्सर होती है जो कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं.

ऐसे होते हैं लक्षण

अब लक्षण जान लेना इसलिए जरूरी हो जाता है कि अगर कोई व्यक्ति इस कंडिशन का शिकार हो तो उसे जानकारी हो. शुरुआत में आंखें लाल हो जाती है, दर्द या फिर धुंधला दिखाई देता है. इस तरह की परेशानी हो सकती है. अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो संक्रमण बढ़ जात है और ये कॉर्निया तक पहुंचता है और गंभीर नुकसान पहुंचाता है. कुछ ऐसे मामले भी हैं जिसमें नजर कमजोर हो जाती हैं, आंखों की रोशनी चली जाती है. इस तरह का खतरा पैदा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: भारत के 8 राज्यों में एक साथ फैल रहे डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामले! वैक्सीन लॉन्च से पहले बढ़ी चिंता

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

भ्रामक दावों पर बड़ा एक्शन, कई हेल्थ सप्लीमेंट और फूड कंपनियों पर कार्रवाई

FSSAI Ban Folineuro Syrup: FSSAI ने भ्रामक दावे, गलत लेबलिंग और फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की. FOLINEURO Syrup की बिक्री और वितरण पर भी रोक लगाई गई.

जिम वाले स्टेरॉयड और डॉक्टर के स्टेरॉयड में क्या है बड़ा अंतर?

Gym Steroids vs Medical Steroids: जिम में इस्तेमाल होने वाले एनाबॉलिक स्टेरॉयड और डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली स्टेरॉयड दवाओं में क्या अंतर है? जानिए फायदे, नुकसान और एक्सपर्ट्स की सलाह.

ब्रेस्ट कैंसर के बाद 70 किलो बर्फ में नहाईं हिना खान, क्या रिकवरी के दौरान सुरक्षित है Ice Bath Therapy?

Hina Khan Ice Bath: हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर रिकवरी के दौरान 70 किलो बर्फ से Ice Bath लिया. जानिए क्या कैंसर मरीजों के लिए यह थेरेपी सुरक्षित है और किन लोगों को इससे बचना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Fatty Liver में ये एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताए असरदार आसान

Fatty Liver Exercise Tips: फैटी लिवर यानि लिवर पर जरूरत से ज्यादा फैट का जम जाना, फैटी लिवर कहा जाता है.

भ्रामक दावों पर बड़ा एक्शन, कई हेल्थ सप्लीमेंट और फूड कंपनियों पर कार्रवाई

FSSAI Ban Folineuro Syrup: FSSAI ने भ्रामक दावे, गलत लेबलिंग और फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की. FOLINEURO Syrup की बिक्री और वितरण पर भी रोक लगाई गई.

जिम वाले स्टेरॉयड और डॉक्टर के स्टेरॉयड में क्या है बड़ा अंतर?

Gym Steroids vs Medical Steroids: जिम में इस्तेमाल होने वाले एनाबॉलिक स्टेरॉयड और डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली स्टेरॉयड दवाओं में क्या अंतर है? जानिए फायदे, नुकसान और एक्सपर्ट्स की सलाह.

Glutathione इंजेक्शन कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताया

Glutathione Side Effects: इंस्टेंट ग्लो पाने की चाहत किसे नहीं होती? सेलिब्रेटी से लेकर आम लोगों में इसका क्रेज देखा जाता है.

Recent Comments