Sakshi discharged from hospital: दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती साक्षी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. गौरतलब है कि साक्षी सीजेपी प्रोटेस्ट (CJP Protest) के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई थी. अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, भर्ती के समय युवती की हालत बेहद गंभीर थी. इमरजेंसी डिपार्टमेंट में साक्षी का ट्रीटमेंट किया गया, जहां उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. फिलहाल साक्षी की हालत ठीक है ओर उसे अस्पताल से डिस्चार्च किया गया है.
बता दें कि सीजेपी प्रोटेस्ट (CJP Protest) के दौरान साक्षी 20 जुलाई को गंभीर रूप से घायल हो गई थी. वहीं गंभीर रूप से घायल साक्षी को आरएमएल अस्पाल (Dr. Ram Manohar Lohia (RML) Hospital) के इमरेजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां उनका डॉक्टर की विशेष टीम ने इलाज किया, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. साक्षी की हालत में सुधार के बाद 23 जुलाई को उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम ने उनका ख्याल रखा. वहीं वेंटिलेटर सोपर्ट हटाने के बाद उन्हें डॉक्टरों की खास निगरानी में रखा गया था और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है.
यह भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: साक्षी का हटा वेंटिलेटर, घायल ACP का एम्स में होगा इलाज
साक्षी को अस्पताल से मिली छुट्टी
अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, साक्षी अब पूरी तरह से होश में है. मेडिकल स्टेबल है. वह सामान्य भोजन कर पा रही हैं, बिना किसी सहारे के चल-फिर पा रही हैं और अपने दैनिक रोजमर्रा के काम भी खुद करने में सक्षम हैं.
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीज की संतोषजनक रिकवरी और स्थिर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए आज उसे आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और फॉलो-अप निर्देशों के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: AIIMS में जल्दी क्यों नहीं मिलता अपॉइंटमेंट? संसद में सरकार ने दिया जवाब

