होमDietSawan में तामसिक भोजन से दूरी? शामिल करें ये चीजें, नहीं होगी...

Sawan में तामसिक भोजन से दूरी? शामिल करें ये चीजें, नहीं होगी पोषण की कमी

Sample Diet For Sawan: सावन का महीना शुरू हो गया है. धार्मिक मान्यातों की दृष्टि से यह महीना खास महत्व रखता है.

Sample Diet For Sawan: सावन का महीना शुरू हो गया है. धार्मिक मान्यातों की दृष्टि से यह महीना खास महत्व रखता है. घर-घर में सावन से जुड़ी मान्यताएं शुरू हो जाती है. कई घरों में तामसिक भोजन पर रोक लग जाताी है. ऐसे में डाइट से कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि लहसुन, प्याज, अंडे, मांसाहारी की डाइट को ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ हैं, जो इन्हें रिप्लेस कर सकते हैं.

दरअसल प्याज, लहसुन में ऐसे प्राकृतिक योगिक पाए जाते हैं जो शरीर को पोषण देने का काम करते हैं. वहीं अंडा प्रोटीन का रिच सोर्स हैं. बता दें कि कुछ मांसाहारी भोजन में प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन बी 12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल, दिमाग और एनर्जी देने का काम करते हैं. लेकिन अगर ये डाइट से निकाल दिए जाए तो शरीर कई तरह के पोषक तत्वों की कमी का सामना कर सकता है. वहीं अगर डाइट को सही तरह से प्लान किया जाए, तो शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी को, कुछ सात्विक और पौष्टिक खाद्य पदार्थों के भोजन से पूरा किया जा सकता है.

पनीर

प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में पनीर शामिल कर सकते हैं. ये प्रोटीन का मुख्य सोर्स है. इसमें प्रोटीन के साथ-साथ आपको कैल्शियम की पूर्ति भी करेगा. प्रोटीन और कैल्शियम शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं. यह मांसपेशियों की मजबूती और हड्डियों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसलिए अगर आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी हो गई है, तो आप पनीर से पूरा कर सकते हैं.

दूध, दही और छाछ

सावन के महीने में कैल्शियम, विटामिन बी 12 की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में दूध, दही और छाछ को शामिल कर सकते हैं. ये प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन B12 का बेहतरीन सोर्स है. वहीं छाछ पाचन तंत्र को सपोर्ट करता है.

दालें और अंकुरित अनाज न छोड़ें

मूंग, मसूर, उड़द और अरहर जैसी दालें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर का बेस्ट सोर्स हैं. इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. बता दें कि अंकुरित मूंग और चना विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. इसलिए आप इन्हें नाश्ते में सलाद के रूप में भी इनका सेवन आसानी से कर सकते हैं.

सोया और टोफू

सोया और टोफू जैसे खाद्य पदार्थ भी प्रोटीन का बेस्ट सोर्स हैं. इन्हें आप आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. प्रोटीन के अलावा इनमें कैल्शियम, आयरन और आइसोफ्लेवोन्स प्रचुर मात्रा में पाए जाता है. इन्हें आप पुलाव, सब्जी या फिर सलाद के रूप में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

जीरा, तिल और गुड़

अगर घर में लहसुन, प्याज का इस्तेमाल बंद हो गया है तो आप जीरा को शामिल कर सकते हैं. जीरा में ऐसे नेचुरल योगिक पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. वहीं तिल और गुड़ कैल्शियम, आयरन का बेस्ट सोर्स हैं. जीरा, तिल और गुड़ को डाइट में पोषक तत्वों को बढ़ाने में मदद करते हैं.

घी का सेवन

हेल्दी फैट के लिए आप घी को डाइट का हिस्सा बनाएं. इनमें हेल्दी फैट्स के साथ-साथ विटामिन ए, डी, ई और के पाया जाता है. जो शरीर को कई तरह से पोषक तत्व देने का काम करता है. हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

मोटे अनाज को डाइट में शामिल

रागी, ज्वार, बाजरा और अन्य मिलेट्स फाइबर, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होते हैं. अगर आप डाइट में इन्हें शामिल करते हैं तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती. इसके अलावा ये शरीर को भरपूर एनर्जी देने का काम करते हैं.

मेवे और बीज से बढ़ाएं पोषण

अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, मूंगफली, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी और चिया सीड्स जैसे ड्राई फ्रूट्स भी शामिल करें. ये शरीर को हेल्दी फैट, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई जरूरी मिनरल्स देने का काम करते हैं. इनका सेवन हेल्दी फैट्स और जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करने में मदद करता है.

सत्तू और भुना चना

सत्तू, भुना चना को आप अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इन्हें स्नैक के रूप में खाएं. इनमें कई तरह के प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. आप ड्रिंक के रूप में भी इनका सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल, दिमाग और शरीर के लिए फायदेमंद काले मुनक्का, डाइट का बनाए हिस्सा

FAQs

सवाल: सावन में प्रोटीन की कमी कैसे पूरी करें?

जवाब: डाइट में पनीर, दही, दाल, सोया, टोफू और अंकुरित अनाज शामिल करें.

सवाल:पोषण बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

जवाब: बादाम, अखरोट, तिल, अलसी, कद्दू के बीज और भुना चना खाएं.

सवाल: व्रत में केवल आलू-साबूदाना खाना सही है?

जवाब: नहीं, इनके साथ दूध, दही, पनीर, मखाना और मूंगफली भी जोड़ें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

दिल, दिमाग और शरीर के लिए फायदेमंद काले मुनक्का, डाइट का बनाए हिस्सा

Health Benefits of Black Raisins: ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर को फायदा पहुंचाता है. सिर्फ बादाम ही नहीं काले मुनक्कों का सेवन भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

भारत के 8 राज्यों में एक साथ फैल रहे डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामले! वैक्सीन लॉन्च से पहले बढ़ी चिंता

ICMR Dengue Study: ICMR की स्टडी में भारत के 8 राज्यों में डेंगू के चारों स्ट्रेन मिले हैं. जानिए कौन-सा स्ट्रेन सबसे ज्यादा फैल रहा है, क्या है खतरा और बचाव के आसान उपाय.

साक्षी को अस्पताल से मिली छुट्टी, CJP प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी गंभीर रूप से घायल

Sakshi discharged from hospital: दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती साक्षी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. गौरतलब है कि साक्षी सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

AIIMS में जल्दी क्यों नहीं मिलता अपॉइंटमेंट? संसद में सरकार ने दिया जवाब

AIIMS Vacancy: संसद में सरकार ने बताया कि देश के 20 AIIMS में 2,181 फैकल्टी और 15,159 अन्य पद खाली हैं. जानिए मरीजों को जल्दी अपॉइंटमेंट क्यों नहीं मिल पाती और सरकार क्या कदम उठा रही है.

समोसे का तेल टिश्यू पेपर से निकल जाता है? रिसर्च में सामने आई सच्चाई, जानिए कितना असर होता है

Does Tissue Paper Remove Oil: क्या टिश्यू पेपर से समोसा, कचौड़ी या पकोड़े का तेल कम हो जाता है? जानिए Food Chemistry Journal 2025 की रिसर्च, एक्सपर्ट्स की राय और इससे जुड़े हेल्थ फैक्ट्स.

Recent Comments