होमHealth Newsमोटे लोगों की सैलरी काटेगा Air India! नई पॉलिसी पर मचा बवाल;...

मोटे लोगों की सैलरी काटेगा Air India! नई पॉलिसी पर मचा बवाल; जानें क्या है मामला

इन दिनों Air India की नई फिटनेस पॉलिसी चर्चा में बनी हुई है. मोटे हुए तो कटेंगी सैलरी, जानें क्या है पूरा मामला.

Air India Fitness Policy: इन दिनों एयर इंडिया की नई फिटनेस पॉलिसी चर्चा में बनी हुई है. एयर इंडिया ने केबिन क्रू के लिए फिटनेस को लेकर नई पॉलिसी लागू करने का फैसला किया है, जो 1 मई 2026 से लागू होने जा रही है. इस पॉलिसी के तहत बॉडी मास इंडेक्स के आधार पर फ्लाइट ड्यूटी तय की जाएगी. वहीं अगर कोई क्रू मेंबर तय समय सीमा से बाहर पाया गया तो उसे बाहर का रास्ता दिख दिया जाएगा. यहा तक की सैलरी पर भी बात आ सकती है. कंपनी का मनना है कि ये कदम सेफ्टी और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. जिससे इमरजेंसी के समय क्रू मेंबर पूरी तरह फिट रहे.

नई गाइडलाइंस के अनुसार केबिन क्रू का किसी भी समय वजन की जांच की जा सकती है. ये जांच उड़ान से पहले या फिर बाद में भी की जा सकी है. वहीं ट्रेनिंग के दौरान भी. वजन का आकलन पहले से दर्ज ऊंचाई के आधार पर BMI (बॉडी मास इंडेक्स) के जरिए ही किया जाएगा.

नई पॉलिसी के तहत क्या हैं नियम

नई पॉलिसी के तहत एयर इंडिया ने तीन कैटेगरी बनाई है. 18 से 24.9 को नॉर्मल और आइडियल माना गया है. वहीं 25 से 29.9 के बीच वालों को ओवरवेट की केटगरी में रखा गया है. 30 या उससे ज्यादा BMI वालों को ओबेस कैटेगरी में रखा गया है, जिन्हें सीधे फ्लाइट ड्यूटी से ही हटा दिया जाएगा. अंडरवेट यानी 18 से कम BMI वाले क्रू मेंबर को भी ड्यूटी से हटाकर मेडिकल जांच या फिर फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा.

कंपनी का क्या है कहना?

उधर कंपनी की मानें तो Air India का कहना है कि ये पॉलिसी सिर्फ सख्ती के लिए नहीं, बल्कि क्रू की सेहत और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई है. इमरजेंसी के समय फ्लाइट में केबिन क्रू का फिट रहना जरूरी है. इसलिए उनका फिट रहना जरूरी है. कंपनी का दावा है कि ये पॉलिसी इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स और WHO के BMI गाइडलाइन के मुताबिक तैयार की गई है.

डॉक्टर ने बताया BMI का गणित

वहीं अगर हेल्थ की बात की जाए तो केबिन क्रू का फिट रहना जरूरी है ये बात तो समझ में आती है लेकिन BMI के तहत इसका पैमाना तय करना सही नहीं है. असल में BMI साधारण-सा गणित है जो व्यक्ति की लंबाई और वजन को दिखाता है. इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है कि यह आपके शरीर की मजबूत मांसपेशियों और एक्स्ट्रा चर्बी के बीच कोई फर्क नहीं दिखा पाता.

बता दें कि कसरत करने करने वाला एक गठीले बदन का फिट इंसान भी BMI के हिसाब से मोटा या ओवरवेट कहलाता है. वहीं दूसरी तरफ जिस व्यक्ति का वजन सही है, लेकिन शरीर में मांसपेशियां कम हैं और चर्बी ज्यादा है उसे नॉर्मल बता देता है. वहीं डॉक्टर्स के अनुसार वह व्यक्ति अंदरूनी रुप से कई बीमारियों से घिरा हुआ हो सकता है.

क्या होता है BMI?

BMI यानि (बॉडी मास इंडेक्स) किसी व्यक्ति की ऊंचाई और वजन के आधार पर शरीर में वसा का आकलन करने का एक पैमाना होता है. इसे एयर इंडिया ने 1 मई 2026 से क्रू के लिए 18.5-24.9 BMI अनिवार्य किया है. वहीं 30 से अधिक BMI वाले क्रू को ड्यूटी से हटाया जा सकता है साथ ही उन्हें सैलरी की कटौती तक झेलनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: टाइप 1 डायबिटीज पर आई चौंकाने वाली रिसर्च! हो सकता मेमोरी लॉस का खतरा

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments