होमHealth News25 सालों में 3 करोड़ से भी अधिक लोगों की मौत का...

25 सालों में 3 करोड़ से भी अधिक लोगों की मौत का खतरा! इस वजह से भी बढ़ रही ये समस्या

Antimicrobial resistance (AMR): एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) को अब तक केवल एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक इस्तेमाल से जोड़कर देखा जाता था. लेकिन नई रिसर्च बताती है कि सामाजिक-आर्थिक असमानता, खराब स्वच्छता और जीवनशैली भी इसके बड़े कारण हैं.

Antimicrobial resistance (AMR): जब कोई जर्म खुद को मारने के लिए बनाई गई दवाओं के खिलाफ लड़ने लगता है. ऐसी ताकत डेवलप कर लेता है उसे कहा जाता है एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस. ये एक गंभीर समस्या है जिससे आज पूरी दुनिया में कई लोग झेल रहे हैं और अब ये एक खतरा बनकर सामने आ रहा है.

ऐसा क्यों होता है कि कोई जर्म (Germs) दवाओं से ही लड़ने लगते हैं? तो इसका कारण है कि जब एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन अधिक किया जाता है तो ये कारण बन जाता है. अब इसपर एक स्टडी रिपोर्ट सामने आई है. इस स्टडी रिपोर्ट ने नए पहलुओं को उजाहर किया है. आइए जान लेते हैं कि वो नई वजह क्या है.

एंटीबायोटिक दवा के कारण ऐसा होता है?

अब तक इसके मुख्य कारण एंटीबायोटिक दवाओं को ही माना जाता था. लेकिन जब रिसर्च सामने आई तो इसमें खुलासा हुआ कि इसका मुख्य कारण सिर्फ एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल नहीं था. इसके पीछे और कारण भी जिम्मेदार थे. जैसे सोशल इकोनोमिक इनइक्वैलिटी और हमारे लाइफस्टाइल यानी रहना-सहने की स्थिती काफी हद तक इसके जिम्मेदार हैं. क्योंकि कई बार भीड़-भाड़ इलाकों में सफाई की सुविधा की कमी होती है. जो इसके खतरे को और तेजी से बढ़ा रहा है.

इतने करोड़ मौतों का खतरा

इसे लेकर बड़ा संकट इसलिए है क्योंकि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के कारण अगले 25 सालों में दुनियाभर में 3.9 करोड़ से भी अधिक लोगों की जान जाने का खतरा बढ़ता जा रहा है. द लैंसेट जर्नल में इसपर एक रिपोर्ट जारी हुई है. जिससे इसके खतरे का अनुमान लगाया जा सकता है.

क्या कहती है रिसर्च?

इस रिसर्च पर किंग्स कॉलेज लंदन में साइंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रोफेसर सीनियर राइटर तानिया डाटोरिनी ने कहा कि उनकी रिसर्च मल्टी-स्केल, मल्टी मॉडल अप्रोच का इस्तेमाल करता है. जिसे पहले कभी इस तरह से लागू नहीं किया गया है. दवाओं से बढ़ते खतरे पर तानिया का कहना है कि इस खतरे से निपटने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदारी का इस्तेमाल, उसके साथ-साथ साफ-साफाई, पोषण और हेल्थ इक्वैलिटी जैसे मुद्दों को बड़े और संरचनात्मक बदलाव करने की सख्त जरूरत है.

यह भी पढ़ें: प्रेशर कुकर से घर में बना ली डायलिसिस मशीन! 13 साल तक करता रहा इलाज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments