होमHealth Newsप्रेशर कुकर से घर में बना ली डायलिसिस मशीन! 13 साल तक...

प्रेशर कुकर से घर में बना ली डायलिसिस मशीन! 13 साल तक करता रहा इलाज

DIY Dialysis Machine: चीन के हू नामक व्यक्ति की दोनों किडनियां फेल हो गई थीं और डायलिसिस का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल हो गया था. ऐसे में उसने प्रेशर कुकर और मेडिकल उपकरणों की मदद से खुद डायलिसिस मशीन बनाई और वर्षों तक उसका इस्तेमाल किया.

DIY Dialysis Machine: चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिससे डॉक्टर, साइंटिस्ट सोच में है. जानकारी है कि चीन का एक व्यक्ति जिसी दोनों किडनियां फेल हो गईं थी. काफी समय तक इलाज करवाया लेकिन खर्च इतना था कि परिवार सड़क पर आ गया. डॉक्टर ने व्यक्ति को उम्र भर के लिए डायलिसिस करवाने की सलाह दी थी.

क्योंकि अस्पताल का खर्चा ज्यादा था, स्थिती ठीक नहीं थी जिंदा रहने के लिए शख्स ने एक ऐसा देसी जुगाड़ निकाला जिसकी इस समय चारों ओर चर्चा हो रही है. हालांकि चर्चा पहले भी हुई थी. लेकिन अब एक वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला फिर से उजागर हुआ है. क्या है मामला आइए जान लेते हैं.

प्रेशर कूकर से किया डायलिसिस मशीन

व्यक्ति ने देसी जुगाड़ के रूप में प्रेशर कूकर का इस्तेमाल किया. जानकारी है कि इस व्यक्ति ने कुछ बर्तन और मेडिकल पार्ट्स लिए और खुद ही डायलिसिस मशीन तैयार कर डाली. 13 सालों तक व्यक्ति ने खुद की बनाई हुई मशीन का इस्तेमाल किया. हालांकि डॉक्टरों ने उसे पागल घोषित कर दिया था. लेकिन शख्स ने खुद से बनाई हुई मशीन के दम पर ही 13 साल तक काट दिए थे.

साइंटिस्ट बनना चाहता था हू

चीन के इस व्यक्ति का नाम है हू. हू नानजिंग शहर में वेदर साइंटिस्ट बनने के लिए कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे. साल 1993 की ये कहानी अब फिर से चर्चा में है. पढ़ाई-लिखाई के लिए परिवार ने अच्छा खर्च भी किया. लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. हू की किस्मत बदली डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनकी दोनों किडनिया फेल हो गई है. मेडिकल टर्म में इस कंडिशन को रीनल फेलियर कहा जाता है. रीनल फेलियर तब होता है जब दोनों किडनिया पूरी तरह खराब हो गई हों.

यही से हू की पूरी जिंदगी बदल गई. क्योंकि उनकी पूरी जिंदगी बदल चुकी थी. डॉक्टरों ने साफ और कड़े शब्दों में कहा था जिंदा रहना है तो कुछ-कुछ दिनों में अस्पताल आकर डायलिसिस करवाना ही होगा. ये उस दौरान की बात है जब डायलिसिस का खर्च हर कोई नहीं उठा पाता था.

6 सालों तक उठाया खर्च

ऐसा नहीं है कि अस्पताल जाकर हू ने खर्चा नहीं किया. 6 सालों तक लगातार अस्पताल के चक्कर लगाए. हर दो से तीन दिन में उन्हें अपना खून साफ करवाने जाना पड़ता ही था. क्योंकि इलाज महंगा था. हर बार 50 पाउंड यानी 5,000 हजार रुपये से भी अधिक की कीमत देनी पड़ती थी.

क्योंकि कंडिशन खराब थी. जिसके कारण हफ्ते में दो से तीन बार खर्च उठाने पड़ते थे. छह साल के अंदर परिवार की सेविंग्स खत्म हो गई. सब कुछ बिक गया. जिसके कारण इलाज का खर्च उठा पाना मुश्किल हो चुका था. पैसा न होता तो हू कि जिंदगी भी चली जाती.

खुद ही बना ली मशीन

जीने की चाह हो.. मन में जज्बा हो कुछ कर दिखाने का तो शायद आपको कैसी भी स्थिती हो नहीं रोक सकती. ऐसा ही हू के साथ भी हुआ. साल 1999 में हू के पास पैसे खत्म हो चुके थे. यानी मौत के करीब आ चुके थे. लेकिन हार न मानते हुए हू ने ये तय किया कि वो अस्पताल न जाकर खुद की जान बचा सकते हैं. इसलिए उठा ली मेडिकल की किताब और डायलिसिस के बेसिक जाने उन्हें गहराई से समझा.

फिर क्या था रसोई के बर्तनों जैसे प्रेशर कुकर और कुछ मेडिकल ट्यूब्स ली और कुछ कैमिकल्स का इस्तेमाल किया और अपने ही घर में छोटे कमरे में डायलिसिस की मशीन बना डाली. हू की ये कहानी खूब चर्चा में आई. जिसके बाद कई इंटरव्यू के उन्हें कॉल आ गए.

सरकार ने नहीं की मदद?

हू की ये कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. बात सरकार तक भी जा पहुंची. क्योंकि हू फेमस हो चुका था. जिसके कारण उसकी किस्मत फिर बदली थी. सरकार को पता चला तो उन्होंने हू को सरकारी मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम के तहत जोड़ लिया. जिसके तहत अस्पताल जाकर भी हू को उतने पैसों में इलाज मिल सकता था. जितने में मशीन में लगते थे. लेकिन हू का कहना था कि उनके घर से सबसे नजदीकी अस्पताल काफी दूर है, इसलिए आज भी उनका यह देसी जुगाड़ उनके बहुत काम आता है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है ‘कार्डियक रप्चर’ जिसके कारण गई मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की जान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments