Male Breast Cancer: हॉलीवुड एक्टर और फार्मर प्रोफेशनल रेसलर टायलर मेन ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुए हैं. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी है. उन्होंने बताया कि उनका कीमोथैरेपी ट्रीटमेंट चल रहा है. हालांकि जब भी ब्रेस्ट कैंसर का नाम जब आता है तो इसे महिलाओं की बीमारी समझ लिया जाता है.
लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि ये बीमारी पुरुषों में भी देखी जाती है. फेमस रेसलर ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर इसलिए ही दी है ताकि पुरुषों में भी इस बीमारी को लेकर अवेयरनेस और जागरूकता बढ़ाई जा सके. सोशल मीडिया पर पोस्ट में टायलर लिखे हैं कि ‘हां मुझे ब्रेस्ट कैंसर हुआ है ये बहुत ही रेयर है. दुनिया में सिर्फ 1 प्रतिशत पुरुष ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होते हैं’.
क्यों नहीं है अवेयरनेस?
अक्सर इस बीमारी को महिलाओं से जुड़ी बीमारी से जोड़ते हुए देखा जाता है. रिपोर्ट्स बताती है कि हर साल 1.5 लाख से 2 लाख नए मामले महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के सामने आते हैं. जिसके कारण महिलाओं में इसकी जागरूकता अधिक है. 1 प्रतिशत पुरुष इस बीमारी का शिकार होते हैं और शर्म से वो इस बारे में किसी और को नहीं बता पाते हैं. नतीजा ये बीमारी जब आखिरी स्टेज में पहुंच जाती है जब डॉक्टर के पास जाते हैं.
ऐसा ही कुछ टायलर के साथ भी हुआ. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि बहुत ईमानदारी से मैं अपने दिल की बात शेयर कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि मेरा पहला रिएक्शन इस बीमारी को सुनकर यही था कि मैं इस बात को सबसे छिपा कर रखूं. क्योंकि ये बहुत अजीब और शर्मिंदगी भरा था. लेकिन फिर मुझे इस बात की जानकारी मिली कि पुरुष अक्सर इस बीमारी में आखिरी स्टेज में जाकर डॉक्टर के पास तक पहुंचते हैं. क्योंकि इस बारे में अवेयरनेस नहीं है कोई उनसे इस बारे में बात ही नहीं करता और ध्यान भी नहीं देता है.
मेल ब्रेस्ट कैंसर क्या होता है? What is Male Breast Cancer?
अब जान लेते हैं कि आखिर मेल ब्रेस्ट कैंसर क्या होता है, तो ये पुरुषों की चेस्ट एरिया में होता है. जहां कुछ मात्रा में ब्रेस्ट के टिश्यू होते हैं. इन टिश्यू के सेल्स जब खराब होने लग जाए या फिर कंट्रोल के बिना बढ़ने लगे तो ये ट्यूमर का रूप ले लेती है. जिसे कहा जाता है ब्रेस्ट कैंसर. हालांकि पुरुषों में ये टिश्यू बहुत ही कम मात्रा में पाए जाते हैं. जिसके कारण ये पुरुषों में अधिक नहीं दिखाई देते. लेकिन हां महिलाओं में ज्यादा दिखाई देते हैं.
मेल ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण?
- गांठ या फिर सूजन आनाः अगर छाती या फिर आर्मपिट यानी बगलों में किसी भी तरह की गांठ भारीपन महसूस हो. अगर उसमें दर्द न भी हो रहा हो तो इसे इग्नोर न करें.
- स्किन में बदलावः स्किन में किसी तरह का अगर बदलाव दिखे. जैसे स्किन के किसी भी हिस्से में अचानक से कड़ा यानी सख्त या फिर मोटा महसूस हो तो इसे भी इग्नोर न करें.
- छाती में बदलावः छाती की स्किन को देखें अगर स्किन का रंग ला हो उसमें डिंपल जैसा पड़ रहा हो तो ये भी एक संकेत हो सकता है.
- निप्पल में दर्दः अगर लगातार निपल्स एरिया में दर्द महसूस हो तो उसे इग्नोर न करें.
- निप्पल का अंदर मुड़नाः किसी भी तरह से निप्पल का आकार बदला हो जैसे बाहर की तरफ रहने के बजाए अंदर धंसने लगे तो इसे इग्नोर न करें.
- खून आनाः निप्पल से अगर किसी तरह का खून आ रहा हो
- सूजनः अगर अंडरआम में किसी तरह की सूजन आ जाए
- घाव होनाः निप्पल के आस-पास की स्किन पर कोई ऐसा घाव या छाला होना जो ठीक न हो रहा हो.
पुरुषों को ब्रेस्ट कैंसर?
अब जान लेते हैं कि पुरुषों में ये समस्या क्यों देखी जाती है, तो इसका जवाब है कि ये किसी को भी हो सकता है. लेकिन पुरुषों की बढ़ती उम्र में ये अधिक देखा जाता है. बढ़ती उम्र में इसका अधिक खतरा देखा जाता है. कैंसर का हमेशा एक कनेक्शन जेनेटिक्स से जुड़ा होता है. अगर परिवार में किसी को पहले ब्रेस्ट कैंसर रहा हो तो इसका खतरा पुरुषों को भी हो सकता है. अगर पुरुष के शरीर में एस्ट्रोजन (महिला हार्मोन) का लेवल बढ़ जाए या टेस्टोस्टेरोन (पुरुष हार्मोन) का लेवल कम हो जाए, तो खतरा बढ़ता है. अधिक फैट एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल बढ़ाता है. जो हमने बताया कि कैंसर की बीमारी का कारक है. लिवर की बीमारी के कारण जैसे सिरोसिस जैसी लिवर की बीमारियां भी शरीर के हार्मोन्स का बैलेंस बिगाड़ देती हैं.
यह भी पढ़ें: MasterChef Winner Pankaj Bhadouria को हुआ Breast Cancer, अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

