होमHealth NewsAyushman Bharat PMJAY benefits: अब इलाज नहीं बनेगा बोझ! आयुष्मान भारत से...

Ayushman Bharat PMJAY benefits: अब इलाज नहीं बनेगा बोझ! आयुष्मान भारत से करोड़ों लोगों को मिल रही बड़ी राहत

Ayushman Bharat PMJAY benefits: देश में सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना अब एक मजबूत जन-आधार तैयार कर चुकी है.

Ayushman Bharat PMJAY benefits: देश में सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना अब एक मजबूत जन-आधार तैयार कर चुकी है. सरकार की इस पहल ने न केवल करोड़ों लोगों को इलाज की सुविधा दी है, बल्कि डिजिटल हेल्थ सिस्टम के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को और आसान बना दिया है. आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत हर पात्र परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. यह योजना देश के करीब 12 करोड़ परिवारों (निचले 40% आबादी) को कवर करती है.

इसके साथ ही आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लगभग 37 लाख परिवारों को भी इसमें शामिल किया गया. 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को, उनकी आर्थिक स्थिति से परे, इस योजना का लाभ दिया जा रहा है. आंकड़ों की अगर बात की जाए तो 28 फरवरी 2026 तक 43.52 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. इनमें से 1.14 करोड़ ‘वय वंदना कार्ड’ वरिष्ठ नागरिकों के लिए हैं.

इस योजना के तहत जुड़े इतने अस्पताल

वहीं बात करें कि इस योजना के तहत अब तक कितने अस्पताल जुड़ चुके हैं, तो बता दें कि देशभर में 36,229 अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं. इसमें 19,483 सरकारी, 16,746 निजी अस्पताल शामिल है. वहीं इसके तहत अब इलाज और भी आसान और कैशलेस हो चुका है. जानकारी के लिए बता दें कि इस नई हेल्थ बेनिफिट पैकेज के तहत अब मरीजों को 27 मेडिकल स्पेशलिटी में 1,961 तरह के इलाज पूरी तरह कैशलेस सुविधा के साथ उपलब्ध हैं.अब तक 11.69 करोड़ से ज्यादा अस्पताल में भर्ती को मंजूरी मिली है. कुल मिलाकर 1.73 लाख करोड़ रुपये का इलाज कराया जा चुका है.

डिजिटल हेल्थ की ओर बड़ा कदम

सरकार की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), जिसे सितंबर 2021 में शुरू किया गया था, देश में एकीकृत डिजिटल हेल्थ सिस्टम बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं 11 मार्च 2026 तक 86 करोड़ से ज्यादा ABHA (Ayushman Bharat Health Account) बनाए जा चुके हैं. 90 करोड़ से अधिक हेल्थ रिकॉर्ड इन अकाउंट्स से लिंक किए गए हैं. 2.5 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं ABDM सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रही हैं

आसान भाषा में समझें

आज आयुष्मान भारत सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए जीवनरक्षक सुरक्षा कवच बन चुकी है. जहां एक तरफ यह आर्थिक बोझ कम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इलाज को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बना रही है. इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने राज्यसभा में जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: देशभर में HPV वैक्सीनेशन को लेकर बढ़ रही जागरूकता, जानें कहां और कैसे लगवा सकते हैं

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments