होमHealth NewsAlert! बिना डॉक्टर से सलाह लिए न लें ये विटामिन सप्लीमेंट्स, जा...

Alert! बिना डॉक्टर से सलाह लिए न लें ये विटामिन सप्लीमेंट्स, जा सकती आंखों की रोशनी

विटामिन B3 हार्ट को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है. लेकिन जब यही विटामिन बिना डॉक्टर की सलाह के ले ली जाए तो.

Side Effects Of Vitamin Supplements: इस दुनिया में अक्सर कई लोग अपने शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए, विटामिन डी, मल्टीविटामिन, बी-कॉम्पेल्क्स B12 और विटामिन सी सप्लीमेंट्स लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है इन विटामिन को बिना डॉक्टर की सलाह के लेना कितना सही है, सही है भी या नहीं? या अगर आपने इन विटामिन को डॉक्टरों की सलाह के बिना ले लिया तो आपकी हेल्थ पर कैसा असर होगा.

विटामिन B3 (नियासिन), यह विटामिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है. डॉक्टर भी कभी-कभी हाई कोलेस्ट्रॉल या हाइपरलिपिडेमिया के मरीजों को इसे लेने की सलाह देते हैं. लेकिन जब यही विटामिन बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा मात्रा में लिया जाए, तो इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं.

कितना खतरनाक हो सकती विटामिन B3

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से एक मामला सामने आए है, जहां 61 साल के एक व्यक्ति की नजर काफी कमजोर हो गई कि उसे दिखाई देना तक बंद हो गया. जब डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आया कि उनकी आंख की रोशनी खतरनाक स्तर तक पहुंच गई हैं.

डॉक्टरों ने जब मरीज के आंखों की जांच की तो पाया कि उसकी आंखों की रोशनी काफी हद तक कम हो चुकी है साथ ही उसे नियासिन-इंड्यूस्ड सिस्टॉइड मैक्युलोपैथी नाम की दुर्लभ समस्या से पीड़ित है. इस समस्या में आंख की रेटिना के मैक्युला हिस्से में तरल जमा हो जाता है, जिससे आंखों में सूजन आ जाती है, जिस कारण नजर धुंधली या कमजोर हो जाती है.

मरीज ने डॉक्टरों से शरूआती बात में हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का ज्रिक किया था, जिससे डॉक्टरों को लगा कि हाई ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल की वजह से मरीज की आंखों की रोशनी धुंधली हो गई, लेकिन जब विस्तार से जांच की गई तो नियासिन-इंड्यूस्ड सिस्टॉइड मैक्युलोपैथी नाम की दुर्लभ समस्या सामने आई जिस वजह से डॉक्टर ने मरीज से विस्तार से पूछताछ की जिसमें मरीज ने इस बात को स्वीकार किया की वह कई महीनों से विटामिन B3 नियासिन सप्लीमेंट्स ले रहे था. हालांकि राहत की बात यह रही कि जैसे ही मरीज ने नियासिन लेना बंद किया, उसकी हालत में सुधार होने लगा. एक हफ्ते के अंदर उसकी नजर बेहतर होने लगी और करीब दो महीने बाद उसकी आंखों की रोशनी पूरी तरह सामान्य हो गई.

कितनी मात्रा में लेनी चाहिए डोज

डॉक्टरों का कहना है कि विटामिन B3 नियासिन की सामान्य मेडिकल डोज 1 से 3 ग्राम प्रतिदिन होती है और अधिकतम 6 ग्राम तक, लेकिन इस विटामिन सप्लीमेंट्स को हमेशा डॉक्टरों की निगरानी में ही लेना चाहिए. भले ही नियासिन सप्लीमेंट्स मेटाबोलिज्म और दिल की सेहत के लिए अच्छी हो लेकिन इस सप्लीमेंट्स को कभी भी डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए. अगर आपकी बॉडी में किसी तरह की कोई समस्या है और आप उसे दूर रखने के लिए विटामिन्स ले रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: गलत पोश्चर में सोना बढ़ा सकता हार्ट प्रोब्लम्स, जानें क्या है सही तरीका?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments