होमHealth Newsदेशभर में HPV वैक्सीनेशन को लेकर बढ़ रही जागरूकता, जानें कहां और...

देशभर में HPV वैक्सीनेशन को लेकर बढ़ रही जागरूकता, जानें कहां और कैसे लगवा सकते हैं

HPV Vaccination In India: महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए भारत सरकार ने एक अहम पहल की है.

HPV Vaccination In India: महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए भारत सरकार ने एक अहम पहल की है. 28 फरवरी 2026 से देशभर में मुफ्त HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है. सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत लगभग 1.2 करोड़ 14 साल की लड़कियों को कवर करना है. ये देश के सभी 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस लक्ष्य के तहत महज दो हफ्तों में वैक्सीनेशन का ये आंकड़ा 3 लाख पार कर लिया गया है. यानी 14 साल की 3 लाख लड़कियों को HPV वैक्सीनेशन का टीका लगाया जा चुका है. ये आंकड़ा इस ओर इशारा करता है कि अब समाज में टीकाकरण (Vaccination) को लेकर समझ बढ़ रही है. इस कारण से सभी जगहों पर इसे अपनाया जा रहा है.

कहां और कैसे मिल रही ये वैक्सीन?

वहीं अब सवाल आता है कि आखिर ये वैक्सीन कहां और कैसे मिल रही है. आपको बता दें कि सरकार की ओर से सिंगल-डोज Gardasil-4 वैक्सीन पूरी तरह मुफ्त दी जा रही है. ये वैक्सीन देशभर के सभी सरकारी केंद्रो में उपलब्ध हैं, जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर (PHCs), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHCs), सब-डिस्ट्रिक्ट और जिला अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज. वहीं इस वैक्सीन की खास बात यह है कि यह सुविधा ग्रामीण और दूर-दराज़ क्षेत्रों तक भी पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई भी बच्ची इससे वंचित न रहे.

सुरक्षा का रखा जा रहा पूरा ध्यान

वहीं आपको बता दें कि ये HPV Vaccination पूरी तरह से सुरक्षित है. इस दौरान माहौल का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है. हरेक केंद्र पर मेडिकल ऑफिसर की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है. साथ ही सभी टीकाकरण केंद्रों को 24×7 AEFI (Adverse Events Following Immunization) मैनेजमेंट सेंटर से जोड़ा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति को तुरंत संभाला जा सके.

क्या यह टीका जरूरी है?

HPV वैक्सीन स्वैच्छिक (Voluntary) है, यानी इसे लेना जरूरी नहीं है. लेकिन टीकाकरण से पहले माता-पिता की सहमति अनिवार्य है. हालांकि ये अभियान आगे भी जारी रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार यह खास अभियान 3 महीनों तक चलेगा, लेकिन इसके बाद भी यह वैक्सीन रूटीन इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत उपलब्ध रहेगी.

वहीं ये वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेहद जरूरी भी मानी जा रही है. सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसर में से एक हैं. डॉक्टर्स का भी ऐसा मानना है कि यदि सही उम्र रहते इसका टीका लगवाया जाए तो फ्यूचर में इस कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसी कारण से सरकार इस अभियान को बड़े स्केल पर लेकर जा रही है.

सिर्फ वैक्सीन ही नहीं, पूरी रणनीति

सरकार सिर्फ टीकाकरण तक सीमित नहीं है. सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए एक व्यापक रणनीति अपनाई गई है, जिसमें शामिल हैं:

  • नियमित स्क्रीनिंग
  • जल्दी पहचान (Early Diagnosis)
  • समय पर इलाज (Timely Treatment) विशेषज्ञों के अनुसार, HPV वैक्सीन वैश्विक स्तर पर प्रभावी साबित हुई है और भारत में भी यह सर्वाइकल कैंसर के मामलों को कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है.इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा में जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: गलत पोश्चर में सोना बढ़ा सकता हार्ट प्रोब्लम्स, जानें क्या है सही तरीका?

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments