होमWellnessFitnessChaitra Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन ऐसे रहेंगे फिट, भूलकर भी...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन ऐसे रहेंगे फिट, भूलकर भी न करें ये गलतियां

नवरात्रि के 9 दिनों की फास्टिंग को अगर स्वास्थ्य दृष्टि से देखा जाए तो यह दिन शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन तंत्र को आराम देने के दिन होते हैं.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि बदलते मौसम के समय आते हैं, जब सर्दियां तेजी से जा रही होती है और गर्मियों के दिनों की शुरूआत हो रही होती है. ऐसे में खुद को फिट रखना थोड़ा-सा मुश्किल सा हो जाता है. वहीं आजकल बदलती लाइफस्टाइल में काम का प्रेशर भी तेजी से बढ़ रहा है. प्रेशर के बीच में फास्ट रखना मुश्किल हो जाता है. लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आप आसानी से 9 दिन व्रत रख पाएंगी. चलिए जानते हैं किन बातों का रखना है ध्यान.

नवरात्रि के 9 दिनों की फास्टिंग को अगर स्वास्थ्य दृष्टि से देखा जाए तो यह दिन शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन तंत्र को आराम देने के दिन होते हैं. वहीं यह दिन मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं.

नवरात्रि के 9 दिन आप ऐसे रहेंगे फिट

2 से 3 घंटे में कुछ-न-कुछ खाते रहें

अगर आप नवरात्रि के 9 दिनों में थोड़ी-सी सावधानी रखें, तो आप आसानी से 9 दिन फिट रह सकते हैं. बस आपको छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है. जैसा कि सबको पता है व्रत में कुछ गिनी-चुनी चीजें ही खाई जाती है, और पूरे दिन फास्टिंग में रहना होता है. आपको कमजोरी, चक्कर और एसिडिटी जैसी समस्या न हो इसके लिए आप हर दो से तीन घंटे में हल्का व्रत वाला सूखा स्नैक्स ले सकते हैं. जैसे- मखाना, पापड़ या फिर फल खाते रहें. इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है.

शरीर को न दें हैवी खाना

कई लोग पूरे दिन फास्ट रखने के बाद जब शाम को फास्ट खोलने का समय होता है तो उस समय भूख लगने के कारण कुट्टू के आटे की पूड़ियां या पकौड़े बनाकर खाते हैं. लेकिन हैल्द की दृष्टि से बात करें तो पूरे दिन फास्ट रखने के बाद शाम को हल्का भोजन करना चाहिए. जिससे आप फिट रहें. ज्यादा हैवी या तला-भुना खाने से आपके पाचन तंत्र पर प्रभान डालेगा.इसलिए पूरे दिन की फास्टिंग के बाद जब आप रात के समय व्रत खोलें तो आपको पाचन तंत्र को ध्यान में रखते हुए उबली हुई चीजें या रोस्ट या स्टीम की हुई हल्की चीजें खानी चाहिए.

बीच-बीच में पीते रहें पानी

व्रत के दौरान आपको बीच-बीच में पानी पीते रहना चाहिए. जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और थकान जैसी समस्या न हों. आपने पूरा दिन फास्टिंग में है और अगर बीच-बीच में पानी न पिएं ऐसे में आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसलिए आपको पानी का पूरा ध्यान रखना चाहिए. अगर हो सके तो नींबू पानी या नारियल पानी भी पी सकते हैं. इस तरह से आप खुद को फिट रख सकते हैं.

ज्यादा मीठा न खाएं

कई लोग ऐसे होते हैं, जो पूरे दिन फास्टिंग के दौरान बीच-बीच में चाय पीते रहते हैं. लेकिन खाली पेट चाय पीने से आपको नुकसान हो सकता है. वहीं कई लोग ज्यादा मीठा खाते हैं जैसे,- चौलाई के लड्डू, या फिर अधिर मीठे फल जो शरीर को नुकसान दे सकते हैं. दरअसल ज्यादा मीठा खाने से आपका वजन तो बढ़ेगा ही बल्कि अगर आप खाली पेट ज्यादा मीठा खाते हैं तो आपको शुगर होने का भी खतरा हो सकात है. ऐसे में आप फास्टिंग के दौरान ज्यादा मीठा खाने को अवॉयड करें.

इन बातों का रखें ध्यान

कुछ लोग पूरे दिन व्रत है व्रत है ऐसे कहकर कुछ खाते नहीं, लेकिन जब व्रत खोलने का समय आता है तो एक बार में ज्यादा खाना खा लेते हैं. जिससे वह फिट रहने की बजाए बीमार हो जाते हैं. इसिलए जब भी व्रत खोलने का समय हो तो ज्यादा खाने की बजाए संतुलित मात्रा में खाना खाएं. हल्का और बैलेंस फूड लें और धीरे-धीरे खाएं.

यह भी पढ़ें: हर जगह लेट पहुंचना ही कहलाता है ‘Time Blindness’, जानें कहीं आप तो नहीं इसका शिकार

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

Eye Protection Tips: प्रोटेस्ट में कैसे बचाएं आंख? डॉक्टर से जानें

Eye Protection Tips: भारत के कई राज्यों में नीट एग्जाम (Neet Exam) को लेकर प्रदर्शन जारी है. यह प्रदर्शन भीषण रूप ले चुका है. प्रोटेस्ट में कैसे बचाएं आंख? डॉक्टर से जानें.

सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? कहीं शरीर दे तो नहीं रहा हार्ट या फेफड़ों की बीमारी का संकेत

Breathlessness While Climbing Stairs: सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलना हमेशा सामान्य नहीं होता. जानिए इसके कारण, कब डॉक्टर से जांच करानी चाहिए और किन गंभीर बीमारियों का यह संकेत हो सकता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments