होमHealth Newsबांग्लादेश में खसरे का कहर! 750 लोगों की मौत, लाखों बच्चे प्रभावित;...

बांग्लादेश में खसरे का कहर! 750 लोगों की मौत, लाखों बच्चे प्रभावित; जानें लक्षण और बचने के उपाय

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार कई लोगों की मौत हुई है और हजारों बच्चे प्रभावित हैं. जानिए वैक्सीन के बाद भी मामले क्यों बढ़ रहे हैं और बचाव के तरीके.

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश इस समय खसरा यानी मीजल्स की बीमारी से जूझ रहे हैं. हैरानी की बात तो ये है कि इसकी वैक्सीनेशन भी मौजूद है. तभ भी लाखों की संख्या में लोग इसका शिकार हो रहे हैं, और कई लोगों की मौत भी हो रही है. रिपोर्ट्स बताती है कि खसरे का प्रकोप बांग्लादेश में तेजी से फैल रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 750 लोगों की मौत भी हो चुकी है. इन आंकड़ों में सबसे अधिक बच्चों के आंकड़े हैं. करीब एक लाख बच्चों को अब तक अस्पताल में इसी बीमारी के चलते भर्ती करवाना पड़ा. मरीजों से अस्पताल लगातार भरे हुए हैं. माता-पिता सिर्फ एक ही कोशिश में है कि किसी तरह से उनके बच्चे की जान बच जाए. डॉक्टर्स भी ये बात कह रहे हैं कि अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं.

टीका मौजूद है फिर भी क्यों बढ़ रहे?

सबसे बड़ा सवाल ही ये है कि आखिर अगर बीमारी से लड़ने के लिए टीका मौजूद है तो भी कई लोग कैसे मर रहे हैं. इसपर डॉक्टर्स का कहना है कि इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं जैसे कई बच्चों को समय पर टीका नहीं लग पाया है. क्योंकि स्थानिय लोग इस समय वहां छोटे और भीड़भाड़ वाले कमरों में रहते हैं. जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में वायरस फैलने के खतरे बढ़ाता है. यही कारण है कि तेजी से बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं.

बच्चों ने नहीं ली पूरी डोज

वहीं कई बच्चे ऐसे है जिन्होंने वैक्सीनेशन पूरी तरह से नहीं ली, जो बीमारी के खतरे को काफी बढ़ाता है. क्योंकि अगर वैक्सीनेशन पूरी हो जाती है तभी बीमारी से बेहतर सुरक्षा मिल पाती है. स्थिती को देखते हुए लोगों से अपील की जा रही है कि वो टीकाकरण पूरा करवाएं. साथ ही अगर कोई भी लक्षण दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करें और इलाज में बिल्कुल भी देरी न करें.

क्या होते हैं खसरे के लक्षण?

अब जान लेते हैं कि आखिर इस बीमारी के लक्षण क्या होते हैं, तो व्यक्ति को तेज बुखार, सूखी खांसी, नाक बहना, आंखें लाल होना पानी आना, गाल के अंदर सफेद छोटे दाने या फिर लाल चकत्ते हो जाना. इस तरह के लक्षण दिखें तो सावधान हो जाना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. बचने के उपाय की अगर बात करें तो वैक्सीनेशन डोज ही बचने के उपाय है. अगर कोई मरीज बार-बार छींक या खांस रहा है उससे दूरी बना लें. समय-समय पर हाथ धोएं. अपने चेहरे को बार-बार न छुएं. इम्युनिटी बढ़ाएं. पौष्टिक खाना. पर्याप्त नींद. विटामिन A लें.

यह भी पढ़ें: हर दौरे की समस्या मिर्गी नहीं! AIIMS की स्टडी में हुए एंग्जायटी से होने वाले दौरे पर बड़े खुलासे

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments