होमWellnessHome Remediesपीरियड्स में क्यों नहीं करना चाहिए शुगर-कैफीन का सेवन?

पीरियड्स में क्यों नहीं करना चाहिए शुगर-कैफीन का सेवन?

What is the best remedy for periods: महिलाएं पीरियड्स के दर्द को भगाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती हैं. डाइट में शामिल करें ये चीज़ें.

What is the best remedy for periods: महिलाएं पीरियड्स के दर्द को भगाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती हैं. कई महिलाएं गोलियां खाती हैं, तो कुछ तरह-तरह का खाना खाते हैं. लेकिन क्या ये तरीका सेहत के लिहाज से सही है या नहीं? आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि इस तरह के तरीकों से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं.

पीरियड्स के दिनों में पेट में ऐंठन, कमर दर्द और थकान होना आम बात हैं. लेकिन कुछ लोग इन समस्याओं से परेशान होकर तरह-तरह की रेमेडी (Remedy) अपनाते हैं. कुछ केमिस्ट्री की दुकान से गोलियां लाकर उनका सेवन करते हैं तो कुछ कोल्ड ड्रिंक जैसे ड्रिंक्स का सेवन करते हैं.

इनके सेवन से बचें

शुगर और कैफीन युक्त चीज़ें

एक्सपर्ट कहते हैं कि पीरियड्स के दिनों में शुगर वाली चीजें, कैफीन वाली चीज़ें शरीर के लिए नुकासदायक साबित हो सकती है. दरअसल कुछ लोग तरह-तरह की कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद शुगर, कैफीन की मात्रा ब्लड शुगर पर असर डालती है.

सोडियम वाली चीज़ें

बाहर के खाने में ज्यादा सोडियम पाया जाता है. यानि नमक की मात्रा अधिक होती है. इसिलए पीरियड्स के दिनों में बाहर के जंक फूड्स से भी उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इसके अलावा चिप्स, पैकेट वाले स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स इन सभी में नमक की अतिरिक्त मात्रा मौजूद होती है ये शरीर में पानी रोक सकता है, जिससे सूजन और ब्लोटिंग बढ़ सकती है.

शराब और धूम्रपान

पीरियड्स के दिनों में जितना हो सके शराब और धूम्रपान जैसी चीज़ों से भी बचना चाहिए. क्योंकि ये हार्मोन पर असर डालते हैं, और हार्मोन को डिसबैलेंस कर सकते हैं, जिससे दर्द की समस्या बढ़ सकती है.

पीरियड्स के दिनों में क्या खाएं?

दरअसल पीरियड्स के दिनों में ज्यादा मात्रा में खून निकल जाता है, जिससे शरीर को आयरन युक्त चीज़ों की जरूरत होती है. आयरन युक्त चीज़ें शरीर में फिर से ब्लड बनाने में मदद करते हैं. वहीं आयरन के अवशोषण के लिए जरूरी मात्रा में विटामिन सी की जरूरत होती है. जिससे शरीर भरपूर मात्रा में ब्लड का फिर से निर्माण कर सके. इसलिए पीरियड्स के दिनों में अच्छी डाइट लेने की जरूरत होती है.

खाएं आयरन से भरपूर चीज़ें

  • पालक
  • चुकंदर
  • दालें
  • राजमा, चना
  • गुड़ और तिल

मैग्नीशियम युक्त चीज़ें

मैग्नीशियम युक्त चीज़ों का सेवन मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है. कई महिलाओं को हाथ-पैर और कमर में दर्द की शिकायत रहती है. ऐसे में वह अपनी डाइट में बादाम, काजू, कद्दू के बीज और डार्क चॉकलेट को शामिल कर सकती हैं. इनका सेवन मांसपेशियों को रिलैक्स कर दर्द से राहत देने में मदद करेगा.

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

पीरियड्स के दिनों में भरपूर मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. पानी का सेवन शऱीर में फ्लूइड बैलेंस रखता है. साथ ही पानी का सेवन थकान, कमजोरी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार है. इसलिए पानी का सेवन बेहद जरूरी है.

विटामिन सी का सेवन करें

पीरियड्स के दौरान विटामिन सी से भरपूर चीज़ों का सेवन भी बेहद जरूरी है. ऐसे में आप अपनी डाइट में संतरा, अमरूद, अंगूर, कीवी और लीची, पपीता जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा घर का बना खाना ही खाएं. इनके साथ दही, छाछ, लस्सी का सेवन करें. भरपूर मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करें.

यह भी पढ़ें: ये हर्बल पेय वायरल को रखें दूर, जाने बनाने की आसान विधि

FAQs

सवाल: शरीर में फ्लूइड क्या होता है?

जवाब: फ्लूइड यानी शरीर में मौजूद तरल पदार्थ, जिसमें पानी, खून और अन्य जरूरी तरल शामिल होते हैं.

सवाल: पीरियड्स के दौरान पानी पीना क्यों जरूरी है?

जवाब: पानी पीने से डिहाइड्रेशन, थकान, सिरदर्द और ब्लोटिंग की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है.

सवाल: शरीर में पानी रुकने से क्या होता है?

जवाब: पानी रुकने से पेट फूलना, भारीपन और हल्की सूजन महसूस हो सकती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments