होमDietBlood Donation: रक्तदान के बाद क्यों जरूरी है आयरन? इन बातों का...

Blood Donation: रक्तदान के बाद क्यों जरूरी है आयरन? इन बातों का रखें ध्यान

Which Food Can Eat After Blood Donation: रक्त दान, यानि ब्लड डोनेशन. ब्लड डोनेशन करना महान दानों में से एक है

Which Food Can Eat After Blood Donation: रक्त दान, यानि ब्लड डोनेशन. ब्लड डोनेशन करना महान दानों में से एक है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार हर साल दुनियाभर में करीब 11.8 करोड़ यूनिट ब्लड का दान किया जाता है. गौरतलब है कि ब्लड डोनेशन किसी न किसी व्यक्ति द्वारा ही किया जाता है. जब व्यक्ति की सेहत बिगड़ती है, या उसे कोई गंभीर बीमारी के कारण उसके शरीर में ब्लड लेवल कम हो जाता है तो उसे ब्लड की जरूरत होती है.

जब किसी व्यक्ति द्वारा ये ब्लड दिया जाता है उसके बाद उस व्यक्ति के शरीर में भी ब्लड की मात्रा कम हो जाती है. ऐसे में आप उस व्यक्ति का ब्लड फल-सब्जियों की मदद से बढ़ा सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि जिस व्यक्ति के द्वारा ब्लड दिया जा रहा उसे कैसे आहार लेने चाहिए जिससे उसका ब्लड लेवल बढ़ सकें. चलिए जानते हैं.

रक्तदान के बाद क्यों जरूरी है आयरन?

ब्लड डोनेशन के बाद शरीर में आयरन की कमी होने लगती है. ऐसे में चक्कर आने, कमजोरी महसूस होने जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं. ये सभी समस्याएं आयरन की कमी के कारण होती है. इसलिए इसकी कमी को पूरा करना जरूरी है. दरअसल आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है. यह ऑक्सीजन को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाता है. इसलिए रक्तदान के बाद आयरन युक्त आहार जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, बीन्स और विटामिन C वाले फल लेना फायदेमंद माना जाता है.

रक्तदान के बाद खाएं आयरन से भरपूर फूड्स

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इन्हें आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. हरी पत्तेदार सब्जियों में मेथी, पालक, सरसों और बथुआ जैसी सब्जियां शामिल हैं. इनमें 2 से 6 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम तक आयरन पाया जा सकता है.

गुड़ और चना

आयरन के मामले में गुड़ और चना भी किसी से कम नहीं. इन्हें आप स्नैक्स के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इनमें अच्छी मात्रा में आयरन पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं अगर आपने ब्लड डोनेशन किया है तो आप गुड़-चना को स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं. ये शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करेगा.

दालें और बीन्स

मसूर दाल, मूंग दाल, अरहर (तूर) दाल, उड़द दाल, चना दाल, कुल्थी दाल और राजमा (Kidney Beans),छोले (Chickpeas)
लोबिया (Cowpea), सोयाबीन (Soybean), हरी सेम (Green Beans / French Beans), ब्लैक बीन्स (Black Beans) में आयरन और प्रोटीन दोनों ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये शरीर को नई रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करते हैं.

सूखे मेवे

सूखे मेवे किशमिश, खजूर, अंजीर और सूखे खुबानी में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इन्हें आप स्नैक के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा आप इन्हें खाना खाने के बाद या फिर सुबह-शाम थोड़ी मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

रक्तदान के बाद क्या पिएं?

  • खून दान करने के बाद आपको खून पानी पीना चाहिए.
  • आप नारियल पानी और फ्रेश फलों का जूस भी पी सकते है.
  • नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का सेवन करें.
  • इन बातों का भी रखें ध्यान
  • आप रक्तदान के तुरंत बाद भारी व्यायाम न करें.
  • आपको कम से कम 24 घंटे तक आराम करना चाहिए.
  • अगर चक्कर या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत बैठ जाएं और पानी पिएं.

यह भी पढ़ें: Anxiety: 32,000 से ज्यादा आत्महत्याएं हो रही रिकॉर्ड, मानसिक तनाव ऐसे करें मैनेज

FAQs

सवाल: ब्लड डोनेशन क्या होता है?

जवाब: ब्लड डोनेशन वह प्रक्रिया है जिसमें एक स्वस्थ व्यक्ति अपना रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए दान करता है.

सवाल: ब्लड बैंक का क्या काम होता है?

जवाब: ब्लड बैंक रक्त को एकत्रित, जांच, सुरक्षित और जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराने का काम करता है.

सवाल: ब्लड डोनेशन क्यों जरूरी है?

जवाब:यह दुर्घटना, सर्जरी, एनीमिया और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की जान बचाने में मदद करता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments