होमHealth NewsCDSCO Alert: 159 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, 2 नकली दवाओं की...

CDSCO Alert: 159 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, 2 नकली दवाओं की भी हुई पहचान

CDSCO Alert: CDSCO की जून 2026 गुणवत्ता जांच में 159 दवाओं के सैंपल NSQ पाए गए, जबकि दिल्ली में 2 नकली दवाओं की भी पहचान हुई। जानिए पूरी रिपोर्ट.

CDSCO Alert: देशभर में दवाओं की क्वालिटी में सुधार हो और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन CDSCO लगातार निगरानी बढ़ाए हुए हैं. इसी क्रम में 2026 की रेगुलर क्वालिटी टेस्ट के दौरान कई दवाओं को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी (NSQ) मानकों पर खरा नहीं पाया. यानी जो मानक तय किए गए थे उनपर खरा नहीं पाया.

अब CDSCO की ओर से जानकारी मिली कि केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं (Central Drugs Laboratories) ने 27 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल पाए, जबकि राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं (State Drug Testing Laboratories) ने 132 दवाओं के सैंपल को NSQ घोषित किया. यानी कुल 159 दवाओं के सैंपल निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे. हालांकि, CDSCO ने स्पष्ट किया है कि किसी दवा का NSQ घोषित होना केवल उस विशेष बैच (Batch) तक सीमित है जिसकी जांच की गई है. इसका मतलब यह नहीं है कि उसी दवा के अन्य बैच या बाजार में उपलब्ध सभी उत्पाद खराब हैं.

अप्रैल और मई में मिलीं 2 नकली दवाएं

CDSCO ने यह भी बताया कि अप्रैल और मई 2026 के दौरान दिल्ली से दो नकली (Spurious) दवाओं की पहचान की गई. शुरुआती जांच में पता चला कि इन दवाओं का निर्माण अनधिकृत निर्माताओं ने किया था और उन्होंने दूसरी कंपनी के ब्रांड नाम का गलत इस्तेमाल किया. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट एवं नियमों के तहत संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

नियमित रूप से होती है जांच

CDSCO का कहना है कि लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं पहुंचें, इसके लिए केंद्र और राज्य दवा नियामक एजेंसियां नियमित रूप से बाजार से दवाओं के सैंपल लेकर उनकी जांच करती हैं. जांच में खराब या नकली पाई गई दवाओं की पहचान कर उन्हें बाजार से हटाने की कार्रवाई की जाती है. वहीं CDSCO ऐसे ही दवाओं की नियमित पहचान करता है. जिससे की ऐसी दवाओं को बाजारों से हटाया जा सके और जनता तक सेफ और क्वालिटी वाली दवाएं उपलब्ध कराए जा सके.

यह भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल मरीजों के लिए बड़ी राहत! अब इंजेक्शन नहीं, रोज़ एक गोली से होगा इलाज? FDA ने दी मंजूरी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments