होमHealth Newsहाई कोलेस्ट्रॉल मरीजों के लिए बड़ी राहत! अब इंजेक्शन नहीं, रोज़ एक...

हाई कोलेस्ट्रॉल मरीजों के लिए बड़ी राहत! अब इंजेक्शन नहीं, रोज़ एक गोली से होगा इलाज? FDA ने दी मंजूरी

FDA Approved Cholesterol Pill: FDA ने हाई LDL कोलेस्ट्रॉल के इलाज के लिए Lipfrenda नाम की नई गोली को मंजूरी दी है. जानिए यह कैसे काम करती है, किन मरीजों के लिए है और भारत में कब आ सकती है.

FDA Approved Cholesterol Pill: भारत में कई लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझते हैं. लेकिन जो लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं. उनके लिए एक खुशखबर सामने आई है. दरअसल ऐसे लोगों के लिए नया विकल्प सामने आया है. जिसमें मरीजों को इंजेक्शन लगाने की जरूरत नहीं होगी. US फूड-एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी (FDA) ने ‘लिपफ्रेंडा’ को मंजूरी दे दी है.

‘लिपफ्रेंडा’ दिनभर में एक बार दी जाने वाली गोली है. यह PCSK9 इन्हिबिटर नाम की कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाओं की एक पावरफ़ुल क्लास से जुड़ी है. अब तक, PCSK9 इन्हिबिटर सिर्फ़ इंजेक्शन के तौर पर मिलते थे. लिपफेंड्रा के साथ, जिन मरीज़ों को ज़्यादा मज़बूत कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल की ज़रूरत है, उनके पास अब एक ओरल ऑप्शन है जो लंबे समय तक इलाज को आसान और ज़्यादा सुविधाजनक बना सकता है.

इन लोगों के लिए खास है ये दवा

इस दवा की मंजूरी उन लोगों के लिए खास है जिनका कोलेस्ट्रॉल LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल होता है. इसपर नई क्लिनिकल ट्रायल्स से पता चला कि नई गोली ने 24 हफ्तों में बैड कोलेस्ट्रॉल को 60 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. जो दिल की बीमारी और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करने में मदद करेगा.

डॉक्टर के कहने पर मिलेगी दवा

अब लिपफ्रेंडा एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है. यानी डॉक्टर अगर आपको लिखकर देगा तब भी आप इसका सेवन कर पाएंगे. ये हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया वाले मरीजों के लिए मंजूर की गई है. हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया एक ऐसी कंडिशन होती है जिसमें LDL कोलेस्ट्रॉल का लेवल नॉर्मल से कई अधिक होता है. जब कोलोस्ट्रॉल खराब होता है तो उसे LDL कहा जाता है. जब कोलेस्ट्रॉल बैड कोलेस्ट्रॉल में बदल जाता है तो ये खून की नसों में जमा हो जाता है. नतीजा प्लाक बनता है आर्टरीज पतली हो जाती है. अगर समय रहते न ध्यान दें तो खतरा बढ़ जाता है.

  • हार्ट अटैक
  • स्ट्रोक
  • कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़
  • दूसरी कार्डियोवैस्कुलर प्रॉब्लम

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स में लगभग चार में से एक एडल्ट में LDL कोलेस्ट्रॉल ज़्यादा होता है.

इंजेक्शन का डर होगा खत्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दवा कोलेस्ट्रॉल के खतरे को 50 से 60 प्रतिशत तक कम करती है. जिससे होगा ये जो मरीज इंजेक्शन लगवाने से डरते हैं या नहीं लगवाना चाहते उनके लिए ये ऑप्शन बेस्ट हो सकता है. वहीं बात करें भारत में लॉन्च की तो फिलहाल भारत में इसके तुरंत उपलब्ध होने के चांस काफी कम है. इसमें अभी थोड़ा समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें: ICMR की बड़ी कामयाबी! कैंसर और टाइफाइड से लड़ने के लिए 3 देसी तकनीकें भारतीय कंपनियों को सौंपीं

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments