Obsessive Compulsive Disorder: आजकल सोशल मीडिया पर बहुत से एक्टर और एक्टर्स OCD को लेकर बात कर रहे हैं कि उन्हें कभी किसी समय पर ओसीडी हुई थी. वहीं डॉक्टर अदिती आचार्य OCD को लेकर कुछ खास प्रकार की जानकारी दे रही है. उनके अनुसार यह बीमारी कोई आम नहीं बल्कि एक खास प्रकार का मेंडल डिसऑर्डर है. जिसका इलाज समय पर करवाना जरूरी है.
हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जो OCD को साफ-सफाई से जोड़कर देखते है. दरअसल अगर कोई व्यक्ति बार-बार साफ-सफाई करता है, हाथ साफ करता है. या फिर चीज़ों को व्यवस्थित करता है तो इसका मतलब ये नहीं कि उसे ओसीडी है. यह समस्या दिमागी से जुड़ी समस्या है. एक्सपर्ट बताते हैं कि किस कंडीशन में इसे ओसीडी में गिना जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: चार तरह की होती मानसिक बीमारियां, जिनका आपके जेनेटिक से है खास कनेक्शन!
OCD क्या है?
साइकेट्रिस्ट डॉक्टर अदिति आचार्य कहती है कि I have a OCD. ये line हम इतनी casually बोल देते हैं, लेकिन सच ये है कि OCD को सिर्फ साफ-सफाई से जोड़कर देखना सही नहीं है. OCD यानि Obsessive Compulsive Disorder एक Mental Health Condition है, जिसमें दो चीजें होती हैं. पहला Obsessions, यानी बार-बार आने वाले अनचाहे विचार, तस्वीरें या इच्छाएं, जो व्यक्ति में चिंता और बेचैनी पैदा करती हैं. दूसरा Compulsions, यानी ऐसे दोहराए जाने वाले काम या मानसिक प्रक्रियाएं, जिन्हें व्यक्ति अपनी चिंता कम करने के लिए बार-बार करने पर मजबूर हो जाता है.
अलग-अलग रूपों में सामने आती बीमारी
- एक्सपर्ट अदिति कहती हैं कि ये बीमारी अलग-अलग रूपों में सामने आ सकती है. जैसे.
- बार-बार चीज़ों को चेक करना (Checking OCD).
- हर चीज में बैलेंस बनाकर रखना, आपने आसपाकी की चीज़ों में बैलेंस ढूंढना (Symmetry OCD).
- बुरे विचार आना, सेक्सुअल विचार आना वहीं रिशतों से जुड़े ख्याल आना (Relationship OCD).
- कई बार स्वास्थ्य को लेकर भी विचार आना (Health-related Obsessions).
डॉक्टर अदिति के अनुसार, केवल साफ-सफाई और सामान को सही तरीके से व्यवस्थित रखने को आप ओसीडी नहीं कह सकते. वहीं ये गंभीर रूप तब ले लेता है जब व्यक्ति की जिंदगी में काम, पढ़ाई, रिश्तें और रोजाना के काम में रूकावट आने लगती है तब यह गंभीर रूप ले लेती है. ऐसे में अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति अपने विचारों को लेकर बुरी तरह से प्रभावित है तो उसे किसी ना किसी एक्सपर्ट से जरूर मिलना चाहिए. समय पर ओसीडी के लक्षण पहचान कर आप अपनी जिंदगी को सही ढंग से बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ICMR की बड़ी कामयाबी! कैंसर और टाइफाइड से लड़ने के लिए 3 देसी तकनीकें भारतीय कंपनियों को सौंपीं
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

