Sonam Wangchuk Health Update: सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की भूख हड़ताल का मामला बढ़ता ही जा रहा है. अब इस मामले पर सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है. डॉक्टरों ने मरीजों के अधिकार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग की है.
इसपर उन्होंने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर मांग की है. डॉक्टर्स ने बताया कि सोनम की भर्ती के दौरान अस्पताल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. जैसे कई हिस्सों को सील कर दिया गया था. जिसके कारण कई सामान्य मरीजों को मिलने वाली हेल्थ सुविधाएं प्रभावित होंगी.
राष्ट्रपति से की मांग
जानकारी के अनुसार चार पन्नों के इस पत्र में RDA ने सोनम के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मरीज की स्वतंत्रता, चिकित्सा नैतिकता और अस्पताल के काम करने के तरीके को लेकर गंभीर चिंता जताई है. RDA ने पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है. RDA ने कहा कि वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति और उन्हें अस्पताल में रखने की जरूरत का फैसला स्वतंत्र चिकित्सकीय जांच और डॉक्टरों के निर्णय पर आधारित होना चाहिए. हालांकि, कोई भी सक्षम मरीज गरिमा, सम्मान, सूचित सहमति और चिकित्सा नैतिकता के अनुरूप इलाज पाने का अधिकार रखता है.

अस्पताल हिरासत में रखने की जगह नहीं
डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल हिरासत में रखने की कोई जगह नहीं यहां इलाज होता है यानी ये इलाज की जगह है. क्योंकि अस्पताल में सोनम के भर्ती होने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है जिससे दूसरे मरीजों और खुद डॉक्टरों को भी असुविधा हो रही है. इसलिए एसोसिएशन ने इस गैर मेडिकल चीजों और राजनीतिक हितों के इस्तेमाल पर आपत्ति दर्ज की है. साथ ही डॉक्टर ने जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान हो रहे लाठीचार्ज पर जवाबदेही तय करने की अपील की है.
कैसी है सोनम वांगचुक की तबियत?
वहीं सफदरजंग अस्पताल की ओर से मंगलवार को सोनम की हेल्थ बुलेटन जारी किया गया. अस्पताल ने बताया कि जांच में उनकी ब्लड शुगर, पोटैशियम, ल्यूकोसाइट जैसे मानकों में कमी देखी. जिसे देखते हुए उनकी सेहत की निगरानी बढ़ा दी गई है. अस्पताल ने बताया है कि लगातार अनशन की वजह से डिहाइड्रेशन से जूझ रहे सोनम ओआरएस और ओरल पोटैशियम सप्लीमेंट तो ले रहे हैं, लेकिन नस के जरिए पानी और ग्लूकोज चढ़ाने की डॉक्टरी सलाह को अनसुना कर दिया है.
यह भी पढ़ें: CDSCO Alert: 159 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, 2 नकली दवाओं की भी हुई पहचान
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

