होमExplainersतीखा खाने के है शौकीन? हो सकता कैंसर! स्टडी में चौंकाने वाला...

तीखा खाने के है शौकीन? हो सकता कैंसर! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Cancer From Spicy Food: क्या ज्यादा तीखा खाना कैंसर का कारण बन सकता है? नई रिसर्च में इसोफेगल और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर के बढ़ते खतरे का दावा, जानें पूरी सच्चाई.

Cancer From Spicy Food: अगर आप तीखा खाना खाते हैं, तो आप कैंसर का शिकार हो सकते हैं. फ्रंटियर्स में इसपर एक रिपोर्ट भी पब्लिश हुई है. ये रिपोर्ट बताती है कि जो लोग तीखे खाने का सेवन करते हैं उनमें कैंसर का रिस्क बढ़ता है. इसलिए इस आदत से आपको दूर हो जाना चाहिए. ये आदत इसोफेजियल कैंसर का शिकार आपको बना सकती है.

हालांकि शरीर किसी भी बीमारी से पहले लक्षण जरूर देता है. जैसे जब हम तीखे खाने का सेवन करते हैं, तो हमें सीने में जलन महसूस होती है. ये एक सबसे बड़ा लक्षण हो सकता है. अब कई लोग कई राज्य में स्पाइसी फूड्स का सेवन करते हैं जो कैंसर के रिस्क को बढ़ाता है. जो रिसर्च हुई वो बताती है कि इसी तरह जो लोग हद से तीखा खाना खाते हैं उन्हें गैस्ट्रो कैंसर हो सकता है. साथ ही पेट, कोलन और रेक्टम शामिल है. अगर आप भी उन लोगों में से है तो जान लेते हैं कि क्या आपको ऐसे खाने का सेवन करना चाहिए या फिर नहीं.

सेहत की लिए अच्छी होती है मिर्ची

अब मिर्ची सेहत के लिए अच्छी भी होती है. क्योंकि इसमें एंटींफ्लामेटरी बेनेफिट्स होते हैं. लेकिन दूसरी ओर रिसर्च कहती है कि आपको हद से ज्यादा नहीं मिर्ची का सेवन करना चाहिए. इसके लिए 14 अलग-अलग स्टडी की गई और उनके डेटा को जोड़ा गया. स्टडी में करीब 1,10,000 लोगों को शामिल किया गया है. हैरानी की बात तो ये है कि 5 हजार ऐसे लोग पाए गए जिन्हें गैस्ट्रोइंटेस्टाइन कैंसर था. जानकारी दी गई जो लोग कम मिर्च खाते थे और जो सबसे अधिक मिर्च खाते थे. ऐसे लोगों में गैस्ट्रोइंटेस्टनाइल यानी पाचन तंत्र के कैंसर होने का खतरा लगभग 64 प्रतिशत अधिक पाया गया.

मिर्च से कम होती सूजन

पहले कई स्टडी हो चुकी हैं जिसमें ये सामने आया कि शरीर में कैप्साइसिन कंपाउंड सूजन कम करता है. यही कंपाउंड मिर्च में भी पाया जाता है. जब ये शरीर में जाता है तो हीट और पेन दोनों को एक्टिव कर देता है. क्योंकि इसपर पहले कई रिसर्च हो चुकी है तो कुछ ये भी दावा करती है कि इसी कंपाउंड की वजह से टिश्यू में इरिटेशन भी होती है. इतना ही नहीं ये ट्यूमर को बढ़ने से भी रोक सकती है. लेकिन ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए ये कैंसर में बदल सकता है. आइए इसके लक्षण के बारे में जान लेते हैं.

इन लक्षणों को न करें इग्नोर

  • सीने में जलन
  • वेट लॉस
  • हर समय पेट में दर्द
  • गले में सूजन
  • चेस्ट और पीठ में दर्द

यह भी पढ़ें: 10 में 9 भारतीयों का बिगड़ा है कोलेस्ट्रॉल! क्या आपका भी बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments