होमExplainers10 में 9 भारतीयों का बिगड़ा है कोलेस्ट्रॉल! क्या आपका भी बढ़...

10 में 9 भारतीयों का बिगड़ा है कोलेस्ट्रॉल! क्या आपका भी बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा?

ICMR Report: ICMR की रिपोर्ट के अनुसार 87% भारतीय वयस्क असामान्य कोलेस्ट्रॉल यानी डिस्लिपिडिमिया से जूझ रहे हैं. जानिए इसके कारण, खतरे, लक्षण और बचाव के तरीके.

ICMR Report: क्या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या सिर्फ बढ़ती उम्र वालों की समस्या है? दरअसल इसपर ICMR ने एक रिपोर्ट जारी की है. जो बेहद चौंकाने वाली है. ICMR की रिपोर्ट बताती है कि लगभग 87 प्रतिशत अडटल्ट्स किसी न किसी तरह की असामान्य कोलेस्ट्रॉसल जिसे डिस्लिपिडिमिया की समस्या कहा जाता है. उस से जूझ रहे हैं.

अंदाज लगा लीजिए कि 10 में से 9 लोग जिनके शरीर में अच्छे और बुरे कोलेस्ट्ऱल का बैलंस बिगड़ा हुआ है. सबसे बड़ी चिंता यह है कि ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं होती, क्योंकि शुरुआती दौर में इसके कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते. इसलिए ICMR ने इसपर एक रिसर्च की.

ICMR ने की रिसर्च

जानकारी के अनुसार ICMR-INDIAB ने मिलकर एक रिसर्च की. इस रिसर्च के मुताबिक महिला और शहरों में रहने वाले लोग और मध्य-भारत के लोगों में ये सम्सया ज्यादा देखी जाती है. इतना ही नहीं डायबिटीज, प्री-डायबिटीज, मोटापा, हाई-बीपी से जूझ रहे लोग में हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है. अब डॉक्टर्स कहते हैं कि अगर लंबे समय तक कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ी रहे तो ये दिल की धमनी में फैट जमा करता है. नतीजा हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां उनका खतरा बढ़ जाता है.

क्या होता है डिस्लिपिडिमिया?

इसपर रिपोर्ट में बताया गया कि डिस्लिपिडिमिया का मतलब सिर्फ खराब कोलोस्ट्रॉल नहीं होता. क्योंकि कुछ लोगों में HDL जिसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है वो कम होता है. कई लोगों में ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल अधिक पाया जाता है. ये कुछ कंडिशन है जो दिल की बीमारी के रिस्क को बढ़ा देती हैं. इसमें चिंता की बात ये है कि ये दिखने में पूरी तरह हेल्दी और नॉर्मल होता है. यानी कोई नॉर्मल वजन वाला व्यक्ति उसमें भी ये नॉर्मल हो सकता है. ये बात इसलिए बताई जा रही है क्योंकि कुछ लोग ये समझते हैं कि अगर वजन नॉर्मल है तो कोलेस्ट्रॉल भी नॉर्मल ही होगा. जो सही बिल्कुल नहीं है.

किन लोगों को खतरा?

अगर बात करें कि आखिर किन लोगों को खतरा अधिक रहता है? तो इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग 30 की उम्र में हो उन्हें खास ख्याल रखना चाहिए. खास तौर पर रेगुलर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाते रहना चाहिए. उन लोगों को भी खास ख्याल रखना चाहिए जिनकी फैमिली का हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाई बीपी का बैकग्राउंड रहा हो. इससे बचने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज, बैलंस्ड डाइट, तले-भुने खाने से दूरी, प्रोसेस्ड फूड से दूरी, धुम्रपान से और शराब से दूरी बना लें. इन आदतों को कंट्रोल में रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बारिश में बढ़ रही लिवर की ये बीमारी! जानें कैसे फैलती है? लक्षण और बचने के उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments