होमExplainersबारिश में बढ़ रही लिवर की ये बीमारी! जानें कैसे फैलती है?...

बारिश में बढ़ रही लिवर की ये बीमारी! जानें कैसे फैलती है? लक्षण और बचने के उपाय

Monsoon Hepatitis Alert: बारिश के मौसम में Hepatitis A और E का खतरा बढ़ जाता है.जानें यह वायरस कैसे फैलता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और लिवर को सुरक्षित रखने के आसान उपाय.

Monsoon Hepatitis Alert: बारिश अपने साथ सुहावना मौसम तो लेकर के आती है. लेकिन उसके साथ-साथ कई बीमारियां भी इस मौसम में आपके पास आ जाती है. यानी बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जाता है. न सिर्फ बुखार, वायरल फीवर ये समस्याएं होती हैं पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी जैसे रेस्पिरेटरी इंफेक्शन भी इस मौसम में पैदा होते हैं.

लेकिन अब इस मौमम में हेपेटाइटिस की समस्या भी बढ़ने लगती है. हेपेटाइटिस की समस्या तब होती है जब हमारे लिवर में सूजन पैदा हो जाए. यानी अगर लिवर में सूजन है तो आप हेपेटाइटिस का शिकार हैं. हेपेटाइटिस के कई प्रकार होते हैं. लेकिन इस मौसम में हेपेटाइटिस की जो समस्या होती है उनमें हेपेटाइटिस A और E सबसे खास और प्रमुख हैं. क्योंकि ये गंदे खाने और पानी से फैलते हैं. जो अक्सर इस मौसम में पाया जाता है.

पानी बिगाड़ रहा सेहत

बरसात के मौसम में पानी जमा हो जाता है जो हेल्थ के लिहाज से काफी खतरनाक हो सकता है. इसके बचाव के तरीके मौजूद है. लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि ये वायरस फैलता कैसे है? इसका जवाब है कि ये वायरस से अगर कोई व्यक्ति संक्रमित है तो उसके मल में ये पाया जाता है.

अब ऐसे में अगर घर में या जमीन के नीचे सीवेज पाइप लीक हो जाएं और नालियां ओवरफ्लो होने लग जाए. जो अक्सर होता ही है ऐसे मौसम में. अब इससे होगा क्या कि ये संक्रमित सीवेज आसानी से पीने के पानी की सप्लाई में भी मिल सकता है. कई लोग पानी को साफ किए बिना ही पीते हैं. यानी ऑरो का इस्तेमाल नहीं करते और ऐसे वायरस खुली आंखों से नहीं दिखाई देते और जब आप ऐसा पानी पीते हैं तो सीधे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर ये अटैक करता है और लिवर पर बुरा असर पड़ता है.

सिर्फ पानी से नहीं फैलता ये वायरस

ये जानकारी मिलने के बाद कि ये वायरस पीने के पानी से फैलता है तो ऐसा नहीं है. ये सीधे नल के पानी से ही नहीं फैलता बल्कि ऐसे ही गंदे पानी से अगर आप सब्जियों को धो लेते हैं. जैसे कच्चे सालाद और सब्जियां, खराब बर्फ वाली कोल्ड ड्रिंक जिसे पीने से लिवर खराब हो सकता है. यहां तक की अगर आप स्ट्रीट फूड्स का भी सेवन करते हैं तो वहां से संक्रमण फैल सकता है क्योंकि वहां आपको ये नहीं मालूम होता कि वो किस क्वालिटी का इस्तेमाल करते हैं.

क्या होते हैं इसके लक्षण?

अब इसके लक्षणों की अगर बात करें तो ये वायरस लिवर तक जब पहुंचता है, तो लिवर खून को फिल्टर नहीं कर पाता. जब ऐसा होता है तो आपको बहुत थकान, पेट दर्द, भूख न लगने की समस्या, उल्टी जैसी परेशानियों का सामाना करना पड़ सकता है. कुछ लोग पीलिया का शिकार हो जाते हैं. आपको दिखेगा कि आपकी स्किन और आंखों के पास पीलापन दिखाई देगा. यूरिन का रंग भी गहरा हो जाएगा.

अगर आप बचने के उपाय की बात करेंगे तो हमेशा कोशिश करें कि अच्छे प्यूरीफायर वाला ही पानी पिएं, स्ट्रीट्स पर मिलने वाले कच्चे खाने जो पहले से अगर कटे हुए हैं, बर्फ वाली ड्रिंक्स. इन सबका सेवन न करें, फ्रेश और गर्म खाना ही खाएं. इसके पीछे का कारण है कि गर्म टेंप्रेचर में वायरस मर जाते हैं पनपते नहीं है.कुछ भी खाने से पहले और बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद हमेशा साबुन और पानी से हाथ धोएं.

यह भी पढ़ें: 2 हफ्तों से लगातार उदासी है? हो सकता है डिप्रेशन का संकेत, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments