होमHealth NewsSonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटता है तो हो...

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटता है तो हो जाती मौत? क्या कहते हैं डॉक्टर्स

Sonam Wangchuk Health Update: Sonam Wangchuk के तेजी से घटे वजन के बीच जानें अचानक वजन कम होना कब खतरनाक हो सकता है, डॉक्टर क्या कहते हैं और किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Causes Of Sudden Unexplained Weight Loss: जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक पिछले काफी समय से भूख हड़ताल कर रहे थे. शुक्रवार 17 जुलाई को उनकी भूख हड़ताल को 20वां दिन था. पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवा दिया है. आपको बता दें कि सोनम वांगचुक ने 28 जून से कुछ खाया नहीं. क्योंकि उन्होंने अन्न का त्याग कर दिया है.

डॉक्टर्स अस्पताल में उनकी हेल्थ की निगरानी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि पिछले 24 घंटे में उनका वजन 350 ग्राम कम हुआ. अब उनका वजन कितना है अगर इसपर बात की जाए तो 56.55 किलोग्राम इस समय उनका वजन है. 28 जून से अब तक कुल 9.5 किलोग्राम वजन उनका कम हुआ है.

मेडिकल टीम ने जारी की रिपोर्ट

उनकी हेल्थ पर टीम ने रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार वांगचुक का ब्लड-प्रेशर 108/68 mg Hg, ब्लड शुगर 80 mg/dL रहा. पल्स रेच 72 प्रति मिनट रही. ऑक्सीजन सैचुरेशन 96 प्रतिशत दर्ज किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि उनमें हल्के डिहाइड्रेशन के लक्षण हैं, हालांकि उनकी मेंटल स्थिति सामान्य और सतर्क बनी हुई है. आइए जानते हैं कि एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय है?

वजन घटना कितना खतरनाक होता है?

अब बात करें कि आखिर वजन घटना कितना खतरनाक हो सकता है. इसपर एक्पर्ट्स कहते हैं कि अगर आपके कुल वजन 40 के 50 प्रतिशत कम हो जाए तो आपकी लाइफ के लिए गंभीर खतरा माना जाता है. चाहे शुरुआत में उसका वजन कितना भी रहा हो. पूरी तरह भोजन बंद होने की स्थिति में आमतौर पर 8 से 12 सप्ताह के भीतर मौत का खतरा पैदा हो सकता है. लेकिन अगर शरीर को थोड़ा बहुत भी प्रोटीन मिलता रहे तो व्यक्ति अपेक्षाकृत अधिक समय तक जीवित रह सकता है, क्योंकि शरीर एनर्जी के लिए फैट का उपयोग करता रहता है.

तेजी से घटता वजन बन सकता मौत का कारण

वहीं हाल ही में बीएमजी जर्नल हार्ट में एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी की एक स्टडी पब्लिश हुई थी. इस स्टडी में बताया गया कि मोटापे और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों का अगर तेजी से वजन घटता है या बढ़ता है तो ये मौत के खतरे को बढ़ाता है. जानकारी के अनुसार 8,297 लोगों पर ये स्टडी 14 सालों तक की गई थी. स्टडी बताती है कि जिन लोगों का वजन 10 किलो से अधिक बढ़ा उनके अंदर हार्ट से संबंधित मौत का खतरा भी तीन गुना बढ़ गया और जिन लोगों का वजन 10 किलो अधिक घटा, उनमें किसी भी कारण से मौत का जोखिम 54 प्रतिशत ज्यादा पाया गया.

यह भी पढ़ें: PM Modi ने PGIMER में शुरू की 2 बड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं, बोले- 90% से ज्यादा लोगों तक पहुंचा TB इलाज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments