होमDietमानसून में पाचन तंत्र होगा मजबूत, इन मसालों को डाइट में करें...

मानसून में पाचन तंत्र होगा मजबूत, इन मसालों को डाइट में करें शामिल

How To Immunity Boost Monsoon: मानसून के मौसम में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. ऐसे में हल्का-सा खाना भी पेट पर भारी पड़ता है.

How To Immunity Boost Monsoon: मानसून के मौसम में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. ऐसे में हल्का-सा खाना भी पेट पर भारी पड़ता है. एक्सपर्ट कुछ खाने के बारे में बताते हैं जिनके सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है.

दरअसल कुछ खास प्रकार के मसाले आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं. इन्हें आप कई तरीकों से अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इनमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे ऐसे कौन-से मसाले हैं जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं. ये मसाले इंफेक्शन को खतरे को कम करने में भी मदद करते हैं. ऐसे में आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते और हेल्दी रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Monsoon Diet Tips: मानसून में इन चीज़ों से करें परहेज? वरना पड़ जाएंगे बीमार

मानसून में पाचन तंत्र होगा मजबूत

लहसुन, अदरक और हल्‍दी जैसे मसाले हैं फायदेमंद

मानसून के मौसम में सूक्ष्मजीवों का खतरा बढ़ जाता है. यह आंखों से दिखाई नहीं देते. वहीं ये सूक्ष्मजीव पेट से जुड़ी समस्या और इंफेक्शन का खतरा पैद करते हैं. इसलिए इनके खतरे को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में लहसुन, अदरक और हल्दी जैसे मसालों को एडऑन कर सकते हैं. इनमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं.

लहसुन को डाइट में कैसे शामिल करें: लहसुन को डाइट में शामिल करने के लिए आप कच्चा लहसुन का सेवन भी कर सकते हैं. इसके अलावा सूप, सलाद और खाने में बारीक काटकर इन्हें डाले. लहसुन में पाए जाने वाले गुण इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करेंगे और इंफेक्शन के खतरे को कम करेंगे.

हल्दी को डाइट का बनाएं हिस्सा: हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है. हल्की-फुल्की बीमारी में ये सपोर्ट करता है. हल्दी को आप दूध में मिलाकर पी सकते है. इसके अलावा सब्जी, सूप में थोड़ी मात्रा में हल्दी मिलाएं. आप इसे गुनगुने पानी में शहद के साथ भी ले सकते हैं.

अदरक को डाइट में करे शामिल: अदरक में जिंजरॉल (Gingerol), शोगॉल (Shogaol) और जिंजरोन (Zingerone) जैसे नेचुरल गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं. इन्हें आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. जैसे, अदरक की चाय पिएं, खाना बनाते समय थोड़ी मात्रा में अदरक डालें. इसके अलावा आप सूप, सलाद में भी अदरक को शामिल कर सकते हैं.

मॉनसून में फल खा सकते हैं?

मानसून के दौरान फलों को भी डाइट का हिस्सा बनाएं. क्योंकि फलों में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो पाचन तंत्र को सपोर्ट करते हैं. बस ध्यान रहे कि इन्हें ज्यादा देर तक काट कर ना रखें. क्योंकि मानसून के मौसम में ज्यादा देर से कटे हुए फलों का सेवन फायदा पहुंचाने की बजाए नुकसान पहुंचा सकता है. ध्यान रहे फलों का सेवन करना है लेकिन फ्रैश और पानी से धोने के बाद, क्योंकि मानसून के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. डाइट में सेब, केला, अंगूर, जामुन, नाशपाती, अनार, चेरी, पपीता और अमरूद जैसे फलों का सेवन करें.

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

  • अगर मानसून के मौसम में लगातार उल्टी, दस्त और अपच जैसी समस्या बनी हुई है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. कई लोग इन समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं. 24 घंटे के अंदर किसी एक्सपर्ट के पास जाएं.
  • मुंह सूखना, हल्का बुखार आा या फिर कमजोरी महसूस होने पर भी डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
  • स्‍टूल में ब्‍लड आए या पेट में तेज दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: Dark Chocolate पर हुई रिसर्च, शरीर के लिए फायदेमंद, इतनी मात्रा में करें सेवन

FAQs

सवाल: मानसून में पाचन तंत्र मजबूत रखने के लिए कौन-से मसाले फायदेमंद हैं?

जवाब: अदरक, जीरा, अजवाइन, हल्दी और काली मिर्च पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

सवाल: अदरक और जीरा पाचन के लिए कैसे लाभदायक हैं?

जवाब: अदरक गैस और अपच से राहत दिलाने में मदद करता है, जबकि जीरा पाचन एंजाइम को सक्रिय कर भोजन पचाने में सहायक होता है.

सवाल: क्या मानसून में रोज़ मसालों का सेवन करना चाहिए?

जवाब: हां, सीमित मात्रा में भोजन में इन मसालों का नियमित सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments