How much dark chocolate should I eat per day: बच्चों को बचपन से ये सिखाया जाता है कि मिट्टी चीज़ों खासकर चॉकलेट (Chocolate) से दूरी बनाकर रखें. क्योंकि ये सेहत के लिहाज से नुकसानदायक हो सकती है. लेकिन डार्क चॉकलेट शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती है. अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है.
हमारे आसपास ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्हें चॉकलेट (Chocolate) खाना पसंद हैं. ऐसे में आप इनकी डाइट में सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate) शामिल करें. रिसर्च के अनुसार, डार्क चॉकलेट में कम से कम 50% कोको सॉलिड, कोको बटर और चीनी होती है. इसमें दूध नहीं मिलाया जाता. सेहत के लिहाज से इसमें कोको वाली डार्क चॉकलेट बेहतर मानी जाती है.
डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले पोषक तत्व | Nutrients found in dark chocolate
दरअसल डार्क चॉकलेट में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कोको सॉलिड्स पाया जाता है. इसके अलावा इसमें नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं. जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.
सेहत के लिए कैसे फायदेमंद? | Is dark chocolate good for you?
हार्ट के लिए फायदेमंद
डार्क चॉकलेट हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें पाए जाने वाला फ्लेवेनॉल्स तत्व ब्लड वेसेल्स की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है. नसों से सूजन कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. ऐसे में हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर माना जाना है.
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
डार्क चॉकलेट में फ्लेवेनॉल्स (Flavanols) नाम के तत्व नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है. ये शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करते हैं. ऐसे में ब्लड वेसेल्स को आराम मिलता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने में मदद मिलती है.
एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत
डार्क चोकलेट में फ्लेवेनॉल्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करते हैं. गौरतलब है कि फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में शरीर में स्ट्रेस लेवल, हार्ट से जुड़ी बीमारियां बढ़ती है. इसलिए डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले तत्व फ्री रेडिकल्स पर असर करके शरीर को नुकसान होने से बचाते हैं.
कितनी मात्रा में खानी चाहिए?
डार्क चॉकलेट को सीमित मात्रा में खाना चाहिए. ऐसे में आप रोजाना 1 से 2 लगभग 30 से 60 ग्राम डार्क चॉकलेट खाना पर्याप्त मानी जाती है. इससे ज्यादा खाने पर ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है.
चॉकलेट खाने का तरीका
- ताजे फलों के साथ 2-3 छोटे टुकड़े खाएं.
- ओट्स में थोड़ा पिघला हुआ डार्क चॉकलेट मिलाएं.
- स्मूदी में थोड़ा डार्क चॉकलेट या कोको मिलाकर स्वाद बढ़ाएं.
- घर पर हेल्दी डेजर्ट बनाने में इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: शिशुओं में Vitamin D की कमी भविष्य के लिए खतरनाक, समय रहते पहचानें संकेत
FAQs
सवाल: क्या डार्क चॉकलेट रोज खाना सुरक्षित है?
जवाब: हां, 70% या उससे अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट सीमित मात्रा (लगभग 20–30 ग्राम) में रोज खाई जा सकती है. लेकिन इसमें कैलोरी, फैट और थोड़ी शुगर भी होती है, इसलिए अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए.
सवाल: क्या डार्क चॉकलेट ब्लड प्रेशर कम करती है?
जवाब: डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवेनॉल्स रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने और रक्त प्रवाह बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर में हल्की कमी आ सकती है. हालांकि, यह दवा का विकल्प नहीं है.
सवाल: सबसे अच्छी डार्क चॉकलेट कैसे चुनें?
जवाब: ऐसी डार्क चॉकलेट चुनें जिसमें 70% या उससे अधिक कोको हो, शुगर कम हो और अनावश्यक फ्लेवर या एडिटिव्स कम हों. हमेशा भरोसेमंद ब्रांड की चॉकलेट खरीदें और लेबल पढ़कर ही सेवन करें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

