होमHealth News2050 तक 3.5 करोड़ लोग होंगे कैंसर का शिकार! WHO ने दी...

2050 तक 3.5 करोड़ लोग होंगे कैंसर का शिकार! WHO ने दी चेतावनी; जानें बचने के उपाय

WHO Report On Cancer: WHO की रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक कैंसर के मामलों में 70% तक बढ़ोतरी हो सकती है. जानिए कैंसर के प्रमुख कारण, जोखिम और बचाव के प्रभावी उपाय.

WHO Report On Cancer: देशभर में कैंसर से कई लोगों की मौत होती है. अब इसपर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट जारी हुई है. ये रिपोर्ट 2024 में कैंसर से हुई करोड़ों लोगों की मौत की जानकारी देती है. रिपोर्ट के अनुसार लोगों की फेफड़ों, स्तन, कोलन, प्रोस्टेट कैंसर के कारण मौत हो रही है.

ये कुछ आम कैंसर के नाम शामिल हैं. जिनसे लोगों की मौत हो रही हैं. इनके पीछे का कारण आमतौर पर तंबाकू- शराब के सेवन और मोटापे की वजह से होते हैं. इतना ही नहीं वायु प्रदूषण भी फेफड़ों के कैंसर के जोखिम को काफी बढ़ाता है. ये बीमारी शरीर के किसी भी हिस्से पर असर डाल सकती है. यहां तक की अन्य अंगों तक फैल जाती है. इसलिए इसका इलाज समय पर होना बहुत जरूरी हो जाता है.

WHO ने जारी की चेतावनी

क्योंकि इस बीमारी को लेकर लोगों के मन में एक डर है. जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गंभीर चेतावनी जारी की है. ये चेतावनी कहती है कि साल 2050 तक कैंसर के मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है. इसपर एक रिपोर्ट जारी हुई है. रिपोर्ट के अनुसार इसी रफ्तार से अगर इस बीमारी के मामले आते रहे तो साल 2050 तक 70 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. यानी 3.5 करोड़ लोगों के इसकी चपेट में आने की संभावना बढ़ सकती है. इन सबके पीछे WHO का मानना है बढ़ती आबादी, तंबाकू-शराब का सेवन, मोटापा, फिजिकल एक्टिवीटी कम होना. ये कारण हो सकते हैं.

हर दिन हो रही इतनी मौतें

इस चेतावनी को गौर से लेना चाहिए क्योंकि कैंसर सिर्फ स्वास्थ्य संबंधित समस्या नहीं है. ये परिवार-समाज पर गहरा असर डालती है. आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर में हर दिन कैंसर से 26 हजार से भी अधिक लोगों की मौत होती है. इन मौतों का सीधा कनेक्शन कैंसर से जुड़ा है. इसका सामना सिर्फ पीड़ित व्यक्ति ही नहीं करता बल्कि परिवार को इलाज का खर्च उठाने के लिए मानसिक तनाव झेलना पड़ता है. हालांकि अगर व्यक्ति को समय पर इलाज दे दिया जाए तो उसकी जान आसानी से बचाई जा सकती है.

बचने के क्या है उपाय?

WHO ने इसपर सिर्फ चेतावनी ही नहीं बल्कि इससे बचने के उपाय भी बताएं हैं. जिसका पालन अगर आप करते हैं तो बीमारी आपसे कोसो दूर भागेगी.

  • पहला- तंबाकू से दूरी बना लें क्योंकि कई कैंसर के पीछे यही कारण होता है.
  • दूसरा- डाइट को बैलंस कीजिए. अगर डाइट बैलंस होगी आप रेगुलर एक्सरसाइज करेंगे तो खतरा कम हो सकता है
  • तीसरा- HPV वैक्सीनेशन डोज लगवाएं. महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर काफी आम है. इसलिए इससे बचने के लिए HPV वैक्सीनेशन डोज लगना बहुत जरूरी होता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर बॉडी में कुछ भी बदलाव दिखें तो उसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: AIIMS दिल्ली ने 4 महीने के बच्चे की बचाई सांसें! बिना पूरा फेफड़ा निकाले की दुर्लभ सर्जरी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments