होमHealth NewsAIIMS दिल्ली ने 4 महीने के बच्चे की बचाई सांसें! बिना पूरा...

AIIMS दिल्ली ने 4 महीने के बच्चे की बचाई सांसें! बिना पूरा फेफड़ा निकाले की दुर्लभ सर्जरी

Aiims Delhi Baby Lung Surgery: AIIMS दिल्ली ने 4 महीने के बच्चे की दुर्लभ CPAM बीमारी में फेफड़े का सिर्फ खराब हिस्सा हटाकर सफल सर्जरी की. जानिए CPAM क्या है और यह सर्जरी क्यों खास है.

Aiims Delhi Baby Lung Surgery: दिल्ली एम्स ने महज चार महीने के बच्चे की एक जटिल फेफड़ों की सर्जरी की. दरअसल बच्चे को जन्म से पहले दोनों फेफड़ों की एक दुर्लभ बीमारी थी. जिसे कंजेनिटल पल्मोनरी एयरवे मालफॉर्मेशन (CPAM) कहा जाता है. इस बीमारी का पता चला था.

इस सर्जरी की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि डॉक्टरों ने पूरे फेफड़े निकालने के बजाए उसके सिर्फ खराब हिस्से को हटाया है. जिसकी मदद से बच्चे के फेफड़े के हिस्से को आसानी से बचाया जा सका. इस सर्जरी की खास बात यह रही कि ऑपरेशन के महज दो दिन बाद ही बच्चे को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई. दरअसल इस तरह की सर्जरी दुलर्भ थी. क्योंकि बच्चे की उम्र काफी छोटी है. और इस तरह सेगमेंटक्टॉमी यानी फेफड़े के सिर्फ प्रभावित हिस्से को हटाने की सर्जरी दुनिया में बेहद दुलर्भ मामलों में शामिल हो चुकी है.

CPAM ये कैसे बीमारी है? | What is CPAM Disease

अब जान लेते हैं कि आखिर ये CPAM क्या होता है. डॉक्टर्स का कहना है कि कंजेनिटल पल्मोनरी एयरवे मालफॉर्मेशन (CPAM) एक जन्मजात बीमारी है. यानी ये बीमारी जन्म से पहले ही होती है. ये बीमारी गर्भ में ही बच्चे के फेफड़े का कोई हिस्सा ठीक से डेवलप नहीं हो पाता है. वहां पर सिस्ट यानी छोटी थैली जैसी स्ट्रक्चर बन जाते हैं. जिससे कि फेफड़े नॉर्मल तरीके से काम नहीं कर पाते.

जानकारी के अनुसार ये बीमारी आमतौर पर फेफड़ों में ही पाई जाती है. इस केस में देखा गया कि बच्चे के दोनों फेफड़े प्रभावित थे. बच्चे की उम्र छोटी थी इशलिए फेफड़े का बड़ा हिस्सा नहीं निकाला जा सकता था. क्योंकि इससे भविष्य में बच्चे के पास पर्याप्त स्वस्थ फेफड़ा नहीं बचता. ऐसे में डॉक्टरों ने सिर्फ बीमारी वाले हिस्से को हटाने का फैसला किया.

मुश्किल क्यों थी ये सर्जरी?

दरअसल फेफड़े छोटे हिस्सों में बंटे हुए होते हैं. हालांकि पूरे हिस्सा निकाला जा सकता है आसान भी होता है. लेकिन सिर्फ खराब हिस्से को निकालना काफी मुश्किल होता है. क्योंकि फेफड़ों में नसें और सांस की नलियां भी मौजूद होती हैं. जिसके कारण बहुत सावधानी से उन्हें अलग करना पड़ता है. इस बच्चे के केस में दाएं फेफड़े के निचले हिस्से के सेगमेंट-9 और सेगमेंट-10 को हटाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, ये फेफड़े के सबसे मुश्किल हिस्सों में माने जाते हैं, क्योंकि इनकी नसें और सांस की नलियां फेफड़े के अंदर काफी गहराई में होती हैं.

यह भी पढ़ें: FSSAI का बड़ा एक्शन, कोल्ड स्टोरेज में रंगे जा रहे थे आलू, जानें पूरा मामला

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments