होमHealth NewsFSSAI का बड़ा एक्शन, कोल्ड स्टोरेज में रंगे जा रहे थे आलू,...

FSSAI का बड़ा एक्शन, कोल्ड स्टोरेज में रंगे जा रहे थे आलू, जानें पूरा मामला

Fake Red Potato: अब तक आपने दूध और मिठाइयों में मिलावट की खबरों के बारे में सुना होगा, यहां तक की दाल-चावल या फिर कच्चे अनाजों में भी मिलावट की खबरें सुनी होगी.

Fake Red Potato: अब तक आपने दूध और मिठाइयों में मिलावट की खबरों के बारे में सुना होगा, यहां तक की दाल-चावल या फिर कच्चे अनाजों में भी मिलावट की खबरें सुनी होगी. लेकिन आज की इस खबर के बाद आप चौंक जाएंगे कि क्या इस आलू में भी किसी प्रकार की कोई मिलावट की खबर सामने आ सकती है?

दरअसल FSSAI ने उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर की कोल्ड स्टोरेज में छापा मारा, यहां उन्होंने पाया कि जहरीले रंगों से आलूओं को रंगने का काम चालू था. ये रंग सेहत के लिहाज से खतरनाक माने जाते हैं. दरअसल खानपान में किसी भी प्रकार की मिलावट खतरनाक होती है. फिलहाल एफएसएसएआई ने पूरे स्टॉक को सीज कर लिया है.

किस कलर से आलू को रंगा जा रहा?

दरअसल आलू को रंगने का कार्यक्रम किसी फूड कलर नहीं बल्कि खतरनाक आर्टिफिशियल रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था. एफएसएसएआई के अनुसार आलू को लाल रंग का बनाने के लिए फर्श चमकाने और रंगने वाला सीमेंट कलर फॉर फ्लोर का इस्तेमाल किया जा रहा था. टीम ने मौके से 5 हजार आलू बरामद किए हैं. वहीं जब्त आलूओं में से कुछ आलूओं को जांच के लिए भेजा गया है. अधिकारियों का कहना है कि, ये कलर किसी प्रकार का कोई फूड कलर नहीं बल्कि भवनों की फर्श और दीवारों को रंगने के लिए इस्तेमाल होने वाला रंग है.

सब्जियों में आर्टिफिशियल कलर की पहचान कैसे करें?

  • इस तरह की खबरे सच में डराने वाली है. दरअसल आप कुछ सावधानियों के साथ सब्जियों का चयन करें. सब्जियों को हाथ से रगड़कर देखें कहीं उसमें रंग तो नहीं छूट रहा. अगर रंग छूट रहा है तो समझ जाएं आर्टिफिशियल रंग किया गया है.
  • घर में सब्जियों के इस्तेमाल से पहले कुछ मिनट पानी में डुबोकर रखें. अगर पानी में रंग आ जाता है तो ये समझ जाएं कि सब्जी सेहत के लिए हानिकारक है.
  • अगर आपको किसी सब्जी का रंग जरूरत से ज्यादा चमकीला दिख रहा है तो समझ जाएं इसमें आर्टिफिशियल रंग किया गया है. पालक, मटर, भिंडी या हरी मिर्च का रंग असामान्य रूप से गहरा और चमकदार दिखे तो अलर्ट हो जाएं.
  • सब्जी छूने या काटने पर हाथों पर रंग आ जाए, तो ये संकेत भी रंगी हुई सब्जी की ओर इशारा करता है.
  • इसलिए हमेशा सब्जी खरीदते समय सावधानी बरतें. सब्जियां खरीदते समय जल्दबाजी ना दिखाएं.

यह भी पढ़ें: फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले! क्या फिर पहनना पड़ेगा मास्क? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments