Covid 19 Cases Rises In India: भारत में कई जगहों से कोविड-19 ( Covid-19) के मामले धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं. इन मामलों के सामने आने के बाद कोरोना का पिछला दौर याद आता है. दरअसल आंध्र-प्रदेश में कोविड-19 से जुड़ी कई मौतों की जानकारी सामने आ चुकी है. इन बढ़ते हुए मामलों ने लोगों के बीच चिंता पैदा कर डाली है.
हालांकि डॉक्टर्स लोगों से न डरने की अपील कर रहे हैं. क्योंकि जो पहले स्थिती थी और जो आज है दोनों में जमीन आसमान का फर्क है. पहले के समय में जब वायरस ने दस्तक दी थी तब देश तैयार नहीं था, वैक्सीनेशन नहीं थी. लेकिन आज देश के पास वायरस से लड़ने के लिए इलाज और वैक्सीनेशन दोनों ही मौजूद है. यानी इस बार की स्थिती काफी अलग है.
बढ़ा दी गई है निगरानी
कई राज्यों से कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. जिसे देखते हुए राज्यों में निगरानी बढ़ा दी गई है. अस्पताल में टेस्टिंग की तैयारी मजबूत कर दी गई है. कुछ शहरों में और कई राज्यों में एहतियात बरते जा रहे हैं. हालांकि, अस्पतालों में पहले की Covid-19 लहरों की तरह भारी संख्या में भर्ती होने, ऑक्सीजन की कमी या हेल्थकेयर का बोझ नहीं दिख रहा है.
क्या मास्क लगाना जरूरी है?
क्या मास्क लगाने जैसी स्थिती है इस समय, तो इसका जवाब है कि नहीं. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आपको सावधानियां नहीं बरतनी चाहिए. अगर कोई व्यक्ति लगातार खांस रहा है, छींक रहा है या उसे कोरोना जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो ऐसे व्यक्ति से दूरी बना लें. क्योंकि संक्रमण से बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति के नजदीकी संपर्क में आने से बचना जरूरी है.
क्या डरने वाली बात है?
क्योंकि लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. जो लोगों में डर पैदा कर रहे हैं. इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या डरने की जरूरत है? इसपर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेवजह का डर नहीं लेना चाहिए. जरूरत है तो सिर्फ सतर्कता की. हल्का इंफेक्शन हो तो होम आइसोलेशन, भरपूर पानी पीना, पौष्टिक खाना खाना, भरपूर आराम करना बहुत जरूरी होता है. इसलिए एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आप घबराएं नहीं. क्योंकि कोविड-19 अब पहले जैसी हेल्थ इमरजेंसी नहीं रही है लेकिन ये पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है.
ऐसे लक्षणों को न करें इग्नोर
अब आपको कुछ लक्षण है जिनका ध्यान रखना है. अगर ये लक्षण दिखें तो इन्हें इग्नोर न करें जैसेः
- बुखार
- गले में खराश
- खांसी
- शरीर में दर्द
- थकान
- स्वाद और गंध का एहसास कम होना.
इस तरह के लक्षण अगर दिखें तो सावधान हो जाएं और अपना टेस्ट करवा लें. खुद को आइसोलेट कर लें. अच्छी नींद लें, हाइड्रेड रहें, पौष्टिक खाना खाएं. इसलिए इन लक्षणों का खास ख्याल आपको रखना चाहिए. दरअसल कुछ लोग रेस्ट करने और केयर से ही ठीक हो जाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सांस लेने में दिक्कत, लगातार तेज बुखार होना, सीने में दर्द होना, कंफ्यूजन होना, ऑक्सीजन का लेवल कम हो जाना. अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत ही डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: हाथों में आ जाते बालों के गुच्छे? Hairfall रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

