Acidity Treatment with Anxiety Medicine: क्या आपकी एसिडिटी और अपच सिर्फ पेट की नहीं, बल्कि दिमाग की भी समस्या हो सकती है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारा गट (आंत) और दिमाग आपस में सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए तनाव और चिंता के दौरान पेट में ऐंठन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे मामलों में केवल एंटासिड ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर एंटी-एंग्जायटी दवाएं भी इलाज का हिस्सा बन सकती हैं। वहीं, माइंडफुल ईटिंग, तनाव कम करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर लंबे समय से चली आ रही एसिडिटी और अपच की समस्या में भी सुधार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: क्यों होती है शरीर में खून की कमी, एक्सपर्ट ने बताई चौंकाने वाली बात

