होमWellnessHome Remediesहाथों में आ जाते बालों के गुच्छे? Hairfall रोकने के लिए अपनाएं...

हाथों में आ जाते बालों के गुच्छे? Hairfall रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके

Hair Growth Tips: मानसून में बाल झड़ने और टूटने से परेशान हैं? जानें हेयर फॉल के कारण, स्कैल्प की देखभाल, ऑयल मसाज और मजबूत बालों के लिए आसान हेयर केयर टिप्स.

Hair Growth Tips: गर्मियों का सीजन आता है अपने साथ तमाम परेशानियां लेकर के आता है. पसीना आना, इस मौसम में सबसे ज्यादा समस्या होती है बालों के साथ. बाल हमारे सिर से ऐसे झड़ते हैं जैसे सिर से बालों की बारिश हो रही हो. हालांकि ये समस्या सिर्फ गर्मियां ही नहीं मॉनसून में भी परेशानी देती है.

मॉनसून आते-आते ये समस्या और भी बढ़ जाती है. बालों का झड़ना, टूटना उनका बेजान हो जाना ये परेशानियां सताती है. फिर समय आता है कि लोग इंटरनेट खोजने लगते हैं कि आखिर इन्हें कैसे ठीक किया जाए. इंटरनेट पर महंगे शैंपू, कंडिशनर अप्लाई करने की जानकारी दी जाती है. लेकिन आज हम आपकी इस समस्या का हल लेकर आए हैं. बताएंगे बाल क्यों कमजोर हो जाते हैं और लंबे, घने बालों के लिए आपको क्या करना चाहिए.

क्यों झड़ते हैं बाल?

पहले जान लेते हैं कि हेयरफॉल का कारण क्या है. इसका जवाब है नमी और नमी में पसीने आना. जिसके कारण बाल गंदे बहुत जल्दी हो जाते हैं. बाल कमजोर होने लगते हैं. लेकिन कुछ छोटी-छोटी आदतें आपको अपनानी चाहिए जिससे की लंबे, घने और मजबूत बात आपको मिल सकें. अगर आप इनका पालन लगातार करेंगे तो बाल टूटने और झड़ने की समस्या कम हो सकती है.

स्कैल्प को अच्छे से साफ करें

क्योंकि बालों के टूटने, झड़ने ये समस्या स्कैल्प की गंदगी से ही होती है. अगर आप इन्हें साफ सुथरा रखेंगे तो ये समस्या कम हो सकती है और इस समय मौसम भी बारिश का है जो पसीना, धूल लेकर आता है. जिससे स्कैल पर तेल जमा होता है. इसे हटाने के लिए आप अपने बालों के अनुसार ही शैंपू को चुने और जो गंदगी स्कैल्प पर है उसे अच्छे से साफ करें ताकि ऑयल भी वहां से साफ हो सके.

एक या फिर दो बार करें मालिश

पहले के समय में बच्चे अपनी मां से बालों की मालिश करवाते थे. इसे अच्छा बताया जाता था. ऐसा सच में है. आप नारियल, रोजमेरी या फिर किसी भी हल्के तेल ये बालों की मालिश करवाएं. ऐसी मसाज बालों की हेल्थ को अच्छा बनाती है. धीरे-धीरे की गई मसाज ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है. बालों की जड़ों को पोषण मिलता है. बाल स्ट्रांग हो जाते हैं.

गीले बाल हो तो न करें लापरवाही

अब अगर आपके बाल भीगे हुए हैं आप अभी उन्हें वॉश करके आए हैं, तो कोशिश कीजिए या ध्यान रखें कि उसे अच्छे से सुखाें. तोलिए से अच्छे से रगड़े ताकि बाल गीले न रह जाएं. जोर-जोर से न रगड़े इन बातों का खास ख्याल रखें क्योंकि ये कमजोर हो जाते हैं और जल्दी टूट सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Migraine दर्द में फायदेमंद अजवाइन, ऐसे करें इस्तेमाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments