What is the fastest way to cure a migraine: आज के समय में कई लोगों में माइग्रेन की समस्या देखने को मिलती है. माइग्रेन में भी सिरदर्द की शिकायत रहती है. इस समस्या में आप अजवाइन का उपयोग कर सकते हैं. एक्सपर्ट अजवाइन को माइग्रेन में फायदेमंद बताते हैं.
माइग्रेन की समस्या दिमाग से जुड़ी है. इस समस्या में दिमाग के किसी खास हिस्से में तेज दर्द की समस्या महसूस हो सकती है. यह दर्द कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटों तक बना रह सकता है. जब व्यक्ति को तेज दर्द की समस्या महसूस होती है, इसके साथ ही उसे रोशनी, तेज आवाज से परेशानी, मतली, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती है. ऐसे में यह समस्या काफी खतरनाक बन सकती है. इसलिए इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है.
माइग्रेन में अजवाइन का प्रयोग कैसे करें?
अजवाइन की पोटली
अजवाइन की सुंगध माइग्रेन में राहत पहुंचाने का काम करती है. आप अजवाइन को भूनकर इसे एक कपड़े में बांद लें. उसे छोटी सी पोटली को सिरदर्द होने पर सूंघ सकते हैं.
अजवाइन का पानी पिएं
अजवाइन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सिरदर्द कम करने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार इसमें थाइमॉल, फ्लेवोनॉयड्स, टरपीन्स जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व स्ट्रेस को दूर करने में मदद करते हैं. बता दें कि फ्लेवोनॉयड्स (Flavonoids) ऐसा शक्ति शाली एंटीऑक्सीडेंट हैं जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है. ऐसे में आप अजवाइ को पानी के साथ उबाल लें, और ठंडा होने पर इस पानी का सेवन करें.
सिरदर्द में क्यों फायदेमंद अजवाइन
एक रिसर्च के अनुसार, अजवाइन Apiaceae परिवार का पौधा है. रिसर्च के अनुसार अजवाइन में थाइमॉल (Thymol) सहित कई बायोएक्टिव योगिक (Bioactive Compounds) पाए जाते हैं. इन कंपाउंड में एंटीमाइक्रोबियल यानि सूक्ष्मजीवों से लड़ने वाले गुण होते हैं. वहीं अजवाइन में कई एंटीऑक्सीडेंट और औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. वहीं रिसर्च कहती है कि औषधीय पौधों में कई तरह के नेचुरल कंपाउंड पाए जाते हैं. जो शरीर को वायरल से बचाने में मदद करती है. औषधीय पौधों से कई तरह की हर्बल दवाई भी बनाई जाती है इसके अलावा वह रासायनिक दवाओं की तुलना में फायदेमंद होती है. इनके साइड इफेक्ट कम होते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, करीब 4 अरब लोग किसी न किसी बीमारी के लिए औषधीय पौधों का उपयोग करते हैं.
यह भी पढ़ें: मानसून में हार्ट मरीज इन बातों का रखें ध्यान, दवाइयों की देखभाल ऐसे करें
FAQs
सवाल: माइग्रेन क्या है?
जवाब: माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें सिर में तेज धड़कन जैसा दर्द होता है। इसके साथ मतली, उल्टी और रोशनी-आवाज से परेशानी भी हो सकती है.
सवाल: माइग्रेन क्यों होता है?
जवाब: तनाव, नींद की कमी, लंबे समय तक स्क्रीन देखना, खाली पेट रहना, हार्मोन में बदलाव और तेज रोशनी या आवाज माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं.
सवाल: माइग्रेन से बचाव कैसे करें?
जवाब: पर्याप्त नींद लें, समय पर खाना खाएं, तनाव कम करें, पानी पर्याप्त पिएं और माइग्रेन के ट्रिगर से बचें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

