Tips to Keep Your Heart Healthy in Monsoon: मानसून का मौसम सेंसटिव और बीमार लोगों के लिए बेहद खतरनाक होता है. बारिश के मौसम में खासतौर बीमार लोगों को अपना ध्यान रखने की जरूरत होती है. बीमार लोगों में खासतौर पर हार्ट मरीजों को, क्योंकि बार-बार का बदलता मौसम हार्ट पर असर डालता है. अगर आपको हार्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो आपने हार्ट का ध्यान जरूर रखें.
हवा में नमी, अचानक बदलते तापमान और इन्फेक्शन का खतरा सीधे हार्ट पर असर डालता है. मौसम में होने वाला बदलाव ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट में उतार-चढ़ाव का कारण बनता है. वहीं वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाकर दिल पर एक्सट्रा भार डालता है. ऐसे में आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे हार्ट मरीजों को किस बात का ध्यान रखने की जरूरत है.
मानसून में हार्ट मरीज इन बातों का रखें ध्यान
समय पर लें दवाई
हमारे आसपास ऐसे बहुत से मरीज होते हैं जो थोड़ा-सा ठीक होने पर तुरंत दवाई का सेवन बंद कर देते हैं. इसलिए हार्ट मरीज अपनी दवाई बंद करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. बिन डॉक्टर की सलाह के दवाई बंद ना करें. ये अपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. वहीं मानसून के मौसम में बाहर जाने से पहले दवाई लें, हो सके तो साथ में वॉटरप्रूफ पाउच रखें जिसमें आपकी जरूरत की सारी दवाई रखी हों.
ब्लड प्रेशर चेक करते रहें
मौसम में अचानक होने वाला बदलाव हार्ट रेट पर असर डालता है. ऐसे में बीपी ऊपर-नीचे हो सकता है. इसलिए हो सके तो रोजाना अपना बीपी चेक करते रहें. बीपी में किसी भी प्रकार का बदलाव होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें. बीपी की दवाई खुद से तय ना करें. एक्सपर्ट की सलाह लें.
भरपूर मात्रा में पानी पिएं
बारिश के मौसम में भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए. वहीं हवा में नमी और ठंडक के कारण प्यास नहीं लगती. इस वजह से कई लोग पानी नहीं पीते, ये सोचकर की प्यास तो लग ही नहीं. लेकिन इस तरह की आदत सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है. शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का सेवन करते रहें. क्योंकि पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन तो होता ही है साथ ही बीपी लो होना, चक्कर आना और खून के थक्के बनने का डर भी रहता है.
घर का खाना खाएं
बीमार और हार्ट मरीजों को खासतौर पर घर का खान ही खाना चाहिए. क्योंकि बाहर के खाने के सेवन से व्यक्ति को इंफेक्शन होने का डर रहता है. गौरतलब है कि बारिश के मौसम में छोटे-छोट सूक्ष्मजीव आसानी से पनप जाते हैं जो आंतों और पेट को संक्रमित करते हैं. इसलिए बीमारी से बचने के लिए बाहर के खाने को जितना हो सके उतना अवॉइड करें. इसके साथ ही नमक के सेवन को संतुलित रखें. ज्यादा नमक से शरीर में पानी रुकता है और बीपी बढ़ने का चांस रहता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- बारिश के मौसम में एक्सरसाइज या योग करने के लिए घर का कोई हिस्सा चुना. क्योंकि इन दिनों में बाहर जाना इंफेक्शन को बुलावा देने जैसा होगा. इसलिए घर के अंदर हेल्दी एक्टिविटी के जरिए एक्टिव रहने की कोशिश करें. घर की छत पर वॉक करें, धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ने-उतरने का प्रयास करें. ऐसा करने से शरीर एक्टिव रहेगा और ब्लड सर्कुलेशन बना रहेगा.
- साफ-सफाई का प्रॉपर ध्यान रखें. इसलिए शरीर को सूखा रखें. हाथ धोने के लिए साबून का इस्तेमाल करें. खासतौर पर टॉयलेट के इस्तेमाल के बाद. वहीं खाना-खाना और खाना-खाने के बाद भी साफ पानी से प्रॉपर हाथ धोएं. आसपास सफाई रखें. मच्छर पैदा ना हो इसके लिए घर के आसपास और खासतौर पर छत की सफाई रखें. इस तरीके को अपनाकर आप वायरल या इंफेक्शन से आसानी से बच सकते हैं.
- किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. किसी भी संकेतों को छुपाने से ये हार्ट की समस्या को बढ़ा सकता है. छाती में दर्द, भारीपन या दबाव महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. या फिर शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आने पर, धड़कन में किसी भी प्रकार का बदलाव आने पर, किसी भी प्रकार की कमजोरी महसूस होने पर तुंरत डॉक्टर के पास जाएं.
- रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें, तनाव से जितना हो सके दूर रहें.
बरसात में दवाइयों की देखभाल कैसे करें?
- दवाइयों के लिए ठंडी और सूखी जगह का चयन करें. को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें. उन्हें सीलन से बचाएं.
- जहां से पानी आता हो वहां दवाई ना रखें या फिर पानी के आसपास, किचन में दवाई रखने से बचें. क्योंकि वहां गर्मी और नमी ज्यादा होती है.
- दवा की एक्सपायरी डेट चेक करते रहें.
- कुछ दवाईयों पर जरूरी दिशानिर्देश लिखे होते हैं, उन्हें उनके अनुसार ही स्टोर करें.
यह भी पढ़ें: Herbs For Pitta Dosha: पित्त दोष बिगड़ने पर ये जड़ी बूटी आएंगी काम, ऐसे करें सेवन
FAQs
सवाल: क्या मानसून में दवा लेना बंद किया जा सकता है?
जवाब: नहीं, बिना डॉक्टर की सलाह के हार्ट की दवाइयां कभी बंद न करें.
सवाल: मानसून में हार्ट की दवाइयों को कैसे रखें?
जवाब: दवाइयों को नमी और धूप से दूर, ठंडी और सूखी जगह पर रखें.
सवाल: मानसून में हार्ट मरीजों को सबसे ज्यादा किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब: दवाइयां समय पर लें, संक्रमण से बचें और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

