होमExplainers2 हफ्तों से लगातार उदासी है? हो सकता है डिप्रेशन का संकेत,...

2 हफ्तों से लगातार उदासी है? हो सकता है डिप्रेशन का संकेत, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

Depression Symptoms: क्या 2 हफ्तों से लगातार उदासी, थकान या किसी काम में मन नहीं लग रहा? जानिए डिप्रेशन के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके, साथ ही WHO की सलाह.

Depression Symptoms: लाइफ में कई अप एंड डाउन आते हैं. कुछ लोग इनका सामना कर लेते हैं, तो कुछ दिल से लगाकर स्ट्रेस ले लेते हैं. हालांकि कभी मूड खराब हो जाना ये काफी नॉर्मल माना जाता है. लेकिन क्या कभी आप जानते हैं कि सिर्फ उदासी कुछ समय में बदल जाती है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोई व्यक्ति अगर 2 हफ्तों तक या फिर उससे ज्यादा समय तक गहरी उदासी, निराशा और खालीपन महसूस करता है. अगर ऐसा होता है तो संभव है कि ये डिप्रेशन का संकेत हो सकता है. इससे बचाव के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्या उपाय बताए आइए जानते हैं. जानेंगे कि आखिर कैसे आप डिप्रेशन की पहचान कर पाएंगे.

क्या होता है डिप्रेशन?

पहले जान लेते हैं कि आखिर डिप्रेशन क्या होता है, तो ये मन की एक ऐसी कंडिशन या बीमारी होती है जिसमें इंसान लगातार उदास रहता है. उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है. लोग इसे उदासी समझते हैं और इसे इग्नोर कर देते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये गलत है. आपको पहचानना होगा कि उदासी आम है या नहीं. जैसे अगर परीक्षा में नंबर कम आ जाए या फिर किसी व्यक्ति से आपकी बहस हो जाए. ऐसी वजहों से होने वाली उदासी आम है. क्योंकि ये कुछ समय तक रहती है फिर ठीक हो जाती है.

डिप्रेशन एक मेंटल कंडिशन है

डिप्रेशन की अगर बात करें ये एक मेंटल कंडिशन है. जिसमें इंसान के सोचने, महसूस करने और डेली के काम करने के तरीकों पर बुरा असर डालती है.डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति को बिना किसी बड़ी वजह के भी लगातार दुख और बेबसी का अहसास होता रहता है.

आप कैसे पहचानेंगे डिप्रेशन?

अब डिप्रेशन के लक्षणों की अगर बात करें तो आपको अगर लगातार उदासी, खालीपन, चीजों में दिलचस्पी खत्म हो जाती है, हर समय थकान रहे, नींद और भूख में बदलाव, खुद को दोषी मानना, चिड़चिड़ापन और गुस्सा. अगर इस तरह के लक्षण दिखें तो जान लें कि डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं.

क्या हैं इससे बचने के उपाय?

अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हो तो अपनों से बातें करें, रोजाना थोड़ी वॉक या फिर एक्सरसाइज करें, पूरी नींद लें और अच्छा खाएं, प्रोफेशनल मदद लें.

यह भी पढ़ें: ब्रायन जॉनसन को हुई लाइलाज Autoimmune Gastritis, जानें क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments