होमExplainersब्रायन जॉनसन को हुई लाइलाज Autoimmune Gastritis, जानें क्या है यह बीमारी...

ब्रायन जॉनसन को हुई लाइलाज Autoimmune Gastritis, जानें क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण

Autoimmune Gastritis: ब्रायन जॉनसन को Autoimmune Gastritis नाम की दुर्लभ बीमारी हुई है. जानें इसके लक्षण, कारण, कैंसर का खतरा, इलाज और डॉक्टर क्या सलाह देते हैं.

Autoimmune Gastritis: अमेरिका के टेक एंटरप्रीन्योर ब्रायन जॉनसन इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संबंधित समस्या को लेकर चर्चा में है. हाल ही में उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वो ऑटोइम्यून गैस्ट्राइटिस ( Autoimmune Gastritis – AIG) नाम की बीमारी का शिकार हुए हैं. ये एक लाइलाइज बीमारी होती है. इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से पेट की अंदरूनी परत पर जिसे स्टमक लाइनिंग कहा जाता है उसपर ही हमला करने लगता है. अब जान लेते हैं कि आखिर ऑटोइम्यून गैस्ट्राइटिस क्या होता है.

जानकारी के अनुसार ये एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें शरीर इम्युन सिस्टम से ही लड़ने लगता है. यानी पेट में मौजूद उन सेल्स को नुकसान पहुंचाने लगता है जो पेट में एसिड और पाचन के लिए जरूरी तत्वों को बनाती हैं. इसके कारण शरीर में आयरन और विटामिन B12 जैसे जरूरी पोषक तत्वों का अवशोषण कम होने लगता है. धीरे-धीरे यह एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है. अब आइए एक नजर इसके लक्षणों पर डालते हैं.

क्या हैं इसके लक्षण?

इस बीमारी की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती दौर में इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते. कई लोगों में वर्षों तक बीमारी छिपी रह सकती है. हालांकि समय के साथ ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

  • लगातार थकान और कमजोरी
  • शरीर में आयरन की कमी
  • विटामिन B12 की कमी
  • चक्कर आना
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन
  • मतली या पेट से जुड़ी परेशानी
  • त्वचा का पीला पड़ना

ब्रायन जॉनसन को कैसे चला बीमारी का पता?

ब्रायन जॉनसन कई वर्षों से लगातार लो फेरिटिन (Low Ferritin) यानी शरीर में आयरन स्टोर कम होने की समस्या से जूझ रहे थे. उन्होंने डाइट बदली और आयरन सप्लीमेंट भी लिए, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद डॉक्टरों ने ब्लड टेस्ट, एंडोस्कोपी और पेट की बायोप्सी की, जिससे ऑटोइम्यून गैस्ट्राइटिस की पुष्टि हुई.

क्या इस बीमारी का इलाज संभव है?

फिलहाल ऑटोइम्यून गैस्ट्राइटिस का कोई स्थायी इलाज नहीं है. डॉक्टर इसके लक्षणों को नियंत्रित करने और शरीर में आयरन व विटामिन B12 की कमी को पूरा करने पर ध्यान देते हैं. मरीजों की नियमित जांच भी की जाती है, क्योंकि लंबे समय तक यह बीमारी रहने पर पेट के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. अगर किसी व्यक्ति में लंबे समय तक आयरन या विटामिन B12 की कमी बनी रहती है और सप्लीमेंट लेने के बाद भी सुधार नहीं होता, तो डॉक्टर आगे की जांच कराने की सलाह देते हैं. समय पर बीमारी की पहचान होने से इसके प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बिना खाना खाए इंसान कितने दिन जिंदा रह सकता है? जानिए शरीर पर क्या असर पड़ता है

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments