Kidney Failure Symptoms: भारत में किडनी की समस्याएं काफी आम होती जा रही है. इन्हें लोग इग्नोर कर देते हैं, क्योंकि ये परेशानी काफी आम लगने लगती है. लेकिन जब तक ये बीमारी फैलती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. इसकी पहचान करना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि हमारे शरीर में किडनी का काम फिल्टर करना है. शरीर से टॉक्सिंस को और गंदगी को बाहर निकालना है.
जब किडनी का ये काम ठीक से नहीं हो पाता तो शरीर पर इसका काफी असर पड़ता है. यही कारण है कि अगर किडनी में समस्या दिखे तो समय रहते आपको इसकी पहचान कर लेनी चाहिए और इलाज शुरू कर देना चाहिए. नहीं तो ये किडनी फेलियर की संभावना को बढ़ा सकता है. आप किडनी के लक्षण को जानकर ऐसी कंडिशन होने से बच सकते हैं.
दोनों किडनी हो गई खराब? जानें लक्षण
पेशाब से संबंधित समस्याएंः जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती, तो व्यक्ति को यूरिन से संबंधित समस्याएं होने लग सकती है. जैसे बार-बार पेशाब आना, पेशाब में झाग आने की समस्या, पेशाब के कलर में बदलाव होना, पेशाब में खून आ जाना. ये लक्षण धिखे तो संकेत है कि किडनी बिगड़ रही है.
सूजन की समस्याः जब हमारी किडनी खराब होने लगती है तो इससे वॉटर रिटेंशन होने लगता है. यह एक्सेस फ्लुइड आंखों के आस-पास, पेट और पैरों पर जमने लगता है जिससे इन हिस्सों में सूजन नजर आने लगती है.
हाई बीपी की समस्याः किडनी खराब होने पर हाई बीपी की समस्या होने लगती है. किडनी में सूजन आने लगती है. इस तरह की दिक्कतों का आपको सामना करना पड़ सकता है.
कमजोरी-थकानः अब जब किडनी खराब होती तो शरीर में थकान महसूस होती है. शरीर कमजोर महसूस करने लगता है. कई मामलों में भूख न लगने की समस्या होती है. आपको उल्टी आ सकती है. स्किन पर असर पड़ता है. स्किन पर लक्षण नजर आने लगते हैं. खुजली महसूस होती है चेहरे का रंग बदलता है, गर्दन के पीछे कालापन नजर आता है.
क्या है इसका इलाज?
इसके इलाज की बात करें तो इन बीमारियों का पता शुरुआती स्टेज में ही पता चल जाए तो बेहतर हो सकता है. क्योंकि इनसे शरीर में होने वाली दिक्कतों को कंट्रोल किया जा सकता है. डॉक्टर्स डायबिटीज, ब्लड-प्रेशर, खान-पान, दवाएं, लाइफस्टाइल में सुधार लाने की सलाह देते हैं. पीड़ित मरीज का अगर वजन ज्यादा है तो उसे वजन को कम करने की सलाह दी जाती है. वजन को कम करने पर जोर दिया जाता है.
दोनों किडनी फेल तो क्या होता है?
कई केस ऐसे होते हैं जिसमें व्यक्ति की एक किडनी पर असर पड़ता है. लेकिन मान लीजिए दोनों ही किडनी खराब हो जाएं तो क्या असर होगा? इसका जवाब है कि ऐसे व्यक्ति को हर समय थकान महसूस होती है, कमजोरी रहती है, पैरों में सूजन की समस्या, टखने सूजनी की समस्या, चेहरा फूला हुआ दिखता है, हाथ-पैर सुन्न पड़ डाते हैं, झन्नझनाहट होती है. यूरिन से संबंधित समस्या बढ़ जाती है जैसे या तो पेशाब ज्यादा आने लगता है या फिर कम आने की समस्या होने लगती है. उल्टी जैसा लगता है. व्यक्ति कुछ खा नहीं पाता है.
यह भी पढ़ें: वायरल बुखार के बाद किडनी हो रही खराब! इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

