Hypercalcemia Symptoms: कुछ लोग बार-बार पानी पीते हैं. उन्हें बार-बार प्यास लगती है. हालांकि बार-बार पानी पीना सही बात होती है. आप अच्छी मात्रा में पानी का सेवन करते हैं. लेकिन सोचिए इसके बाद भी कब्ज की समस्या परेशान करे. दरअसल कुछ लोगों को ऐसी समस्याएं होती हैं. वो पानी का इनटेक सही भी रखें तो भी उन्हें कब्ज की समस्या बनी रहती है.
लोग समझते हैं कि ये पानी की कमी या फिर खराब डाइजेस्टिव सिस्टम के कारण उनके साथ ऐसा हो रहा है. लेकिन क्या यही इसके पीछे का असल कारण है? या कुछ और वजह है. एक रिपोर्ट बताती है कि अगर आपको ये दोनों लक्षण दिखाई दे रहे हैं. अगर आप बार-बार इन समस्या का सामना करते हैं, तो संभव ये हो सकता है कि आपके खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़ी हुई है. शरीर में जब खून में कैल्शियम की मात्रा अधिक हो जाती है, तो ये हमारी बॉडी के कई अंगों को बीमार कर देता है.
खून में बढ़ रहा कैल्शियम | What is Hypercalcemia
जब हमारे खून में कैल्शियम का लेवल ज्यादा हो जाता है. ज्यादा से अर्थ है नॉर्मल से कई अधिक हो जाता है तो इसे कहा जाता है हाइपरकैल्सीमिया (Hypercalcemia) हालांकि ये एक मेडिकल टर्म है. हमारी बोन्स के लिए कैल्शियम का रोल बहुत जरूरी होता है. लेकिन ये हमारे खून में ही तैरने लगता है जिससे की शरीर के बाकी हिस्सों पर इसका बुरा असर पड़चता है. नतीजा ये होता है कि किडनी और हमारे पेट का सिस्टम बिगड़ जाता है. लेकिन सवाल ये इसमें बार-बार प्यास लगने की जानकारी कहां और कैसे सामे आई? इसका क्या कनेक्शन है.
बार-बार प्यास लगने का क्या कनेक्शन?
क्योंकि हमारी किडनी खून को फिल्टर करती है. उसमें से कई टॉक्सिन्स को बाहर निकाला जाता है. इसी तरह जब हमारे खून में कैल्शियम बढ़ता है तो खबन में एक्ट्रा फैट आने लगता है. जिसे बाहर निकालती है हमारी किडनी और उसे बहुत अधिक काम करना पड़ता है. नतीजा क्या होता है? व्यक्ति बार-बार टॉयलेट जाता है, शरीर में पानी की कमी हो जाती है, बार-बार प्यास लगने लगती है. ये सभी समस्याएं होने लगती है. इतना ही नहीं खून में बढ़ा हुआ कैल्शियम हमारी आंत और पेट को कमजोर यहां तक की सुस्त बनाता है. जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है और खाना नहीं पच पाता है. जो गंभीर कब्ज की समस्या पैदा करता है.
खून में कैल्शियम क्यों बढ़ता है?
अब जान लेते हैं कि खून में कैल्शियम क्यों बढ़ जाता है और इसके लक्षण क्या दिखते हैं? जब पैराथाइराइड ग्लैंड में गड़बड़ी होने लगे, विटामिन या फिर कैल्सियम की ओवरडोज हो जाए. शरीर में पानी की कमी हो जाए तो खून में कैल्शियम पहुंचता है और वो गाढ़ा हो जाता है. जब खून में कैल्शियम पहुंचता है तो कुछ लक्षण दिखाई देते हैं जैसे हड्डियों में दर्द होने लगती है, कमजोरी होने लगती है, पथरी, हर समय थकान, सुस्ती, उल्टी, जी मिचलाना. इस तरह की समस्या दिखने लगती है.
यह भी पढ़ें: वायरल बुखार के बाद किडनी हो रही खराब! इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

