Health Benefits Of Jumping Rope: हमारे आसपास ऐसे बहुत से बच्चे हैं जो दिनभर तरह-तरह की एक्टिविटी करते रहते हैं. शायद उन्हें पता भी नहीं होता कि वह एक्टिविटी उन्हें किस तरह से फायदा पहुंचा रही है. बच्चे तरह-तरह के खेल खेलते हैं, जैसे, पकड़म पकड़ाई, रस्सी कूदना, लुका-छिपी, लंगड़ी टांग, खो-खो , चैन-चैन जैसे खेल बच्चे बड़े शौक से खेलते हैं. ये खेल शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे रस्सी कूदना शरीर को किस तरह से फायदा पहुंचाती है.
बच्चों के खेल-कूद की एक्टिविटी से हमे ये पता चलता है कि ये जरूरी नहीं कि आप रोजाना जिम जाएं. फिटनेस के लिए केवल हल्की एक्टिवटी ही काफी है. अगर आप रोजाना रस्सी कूदने जैसी एक्टिविटी करते हैं तो आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है. जैसे, आपकी कैलोरी बर्न होने में मदद मिलेगी इसके अलावा आपकी मांसपेशिया मजबूत होगी. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि रस्सी कूदना कैसे शरीर के लिए लाभदायक एक्टिविटी है.
रोजाना जंपिंग करने के फायदे
कैलोरी बर्न
कैलोरी बर्न करने के लिए आपको किसी प्रकार की महंगी जिम में जाने की जरूरत नहीं, बल्कि आप केवल 15 से 20 मिनट रस्सी कूदने जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं. रस्सी कूदने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वैट कंट्रोल में रहता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि रस्सी कूदना हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज की लिस्ट में आती है.
मजबूत होती मांसपेशियां
रस्सी कूदने के दौरन हाथ-पैरों की एक्टिविटी तेजी से होती है. ऐसे में ये शरीर की मांसपेसियों में मजबूती लाने का काम करती है. जंपिंग के दौरान पैरों, जांघों, पिंडलियों, हिप्स और पेट की मांसपेशियों में लगातार एक्टिविटी बनी रहती है. इससे मांसपेशियों पर सही दबाव पड़ता है, वे मजबूत होती हैं और उनकी ताकत व सहनशक्ति बढ़ती है.
बैलेंस में सुधार
जंपिंग के दौरान बैलेंस सुधार होने में मदद मिलती है. दरअसल जब आप रस्सी कूदते हैं, तो हर बार सही समय पर कूदना और सही तरीके से जमीन पर उतरना पड़ता है. इस एक्टिविटी की मदद से आंखों और दिमाग का संतुलन सही होता है. साथ ही शरीर बैलेंस बनाए रखता है. हर दिन रस्सी कूदने कि की गई प्रैक्टिस शरीर में बैलेंस सुधारने में मदद करती है. और गिरने की संभावना भी कम हो जाती है.
स्ट्रेस कम होता
एक्सपर्ट के अनुसार, जब हम किसी भी प्रकार की कोई एक्टिविटी करते हैं तो शरीर में एंडोर्फिन नाम का हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है. जो हमे स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है. ऐसे में स्ट्रेस कम होने में मदद मिलती है. एंडोर्फिन नाम का हार्मोन तनाव, एंग्जायटी और मानसिक थकान कम करके मूज को बेहतर बनाने का काम करता है. अगर आप किसी प्रकार का कोई स्ट्रेस फील कर रहे हैं तो रस्सी कूदने जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं.
दिल की सेहत में सुधार
जंपिंग एक हाई इंटेंसिटी (High-Intensity) एक्सरसाइज है. वहीं गौरतलब है कि (High-Intensity) एक्सरसाइज हार्ट को मजबूत करने में मदद करती है. इस एक्सरसाइज की मदद से हार्ट रेट में सुधार होता है. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुछ समय के लिए शरीर को तेज गति से काम करना पड़ता है, जिसके कारण दिल तेजी से धड़कता है और पूरे शरीर में ब्लड पंप करता है. ऐसे में पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पूर्ति होती है. बस ध्यान रहे कि जो लोग दिल की बीमारी से परेशान हैं उन्हें डॉक्टर की सलाह से इस एक्सरसाइज को करना चाहिए.
हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज क्या होती है?
हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज (High-Intensity Exercise) ऐसी शारीरिक गतिविधि होती है, जिसमें कम समय के लिए बहुत तेज गति और अधिक मेहनत करनी पड़ती है. इस दौरान दिल की धड़कन और सांस लेने की गति तेजी से बढ़ जाती है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है और फिटनेस में सुधार होता है.
यह भी पढ़ें: अस्पताल के अंदर बना थिएटर, मानसिक सेहत सुधारने की अनोखी पहल
FAQs
सवाल. क्या रोज़ Jumping Rope करना फायदेमंद है?
जवाब: हां, रोज़ 10–15 मिनट रस्सी कूदने से फिटनेस बेहतर होती है, कैलोरी बर्न होती है और स्टैमिना बढ़ता है.
सवाल. Jumping Rope से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?
जवाब: इससे वजन कम करने, हार्ट को मजबूत बनाने, मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने और शरीर का बैलेंस सुधारने में मदद मिलती है.
सवाल. क्या Jumping Rope सभी लोग कर सकते हैं?
जवाब: नहीं, यदि किसी को घुटनों में दर्द, जोड़ों की समस्या, हृदय रोग या कोई गंभीर बीमारी है, तो रस्सी कूदने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

