Viral Fever Effect On Kidney: मौसम लगातार करवटें ले रहा हैं. कभी बारीश, कभी गर्मी, कभी चिलचिलाती धूप. ऐसा मसम वायरल बुखार का कारण बनता है. हालांकि ये बुखार कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है. जिसे लोग समझते हैं कि बुखार आया था और ठीक हो गया. यानी बीमारी खत्म हो गई.
पर क्या बीमारी पूरी तरह से ठीक हो गई? इसपर डॉक्टर कहते हैं कई मामलों में ये वायरल बुखार शरीर के दूसरे अंगों पर असर डालता है. जैसे किडनी पर. किडनी पर इसका बुरा असर पड़ता है. अब वायरल फीवर से किडनी पर पड़ने वाले असर पर बात करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि कुछ मामले इससे मिलते-जुलते सामने आ चुके हैं. इसलिए जो इस बेमौसम बुखार का शिकार हो रहे हैं उन्हें अलर्ट रहना चाहिए.
क्या वायरल बुखार बीमारी है? | Is viral fever a disease
आपको बता दें कि वायरल बुखार कोई बीमारी नहीं है. क्योंकि ये तभी होता है जब कोई वायरस हमारे शरीर पर अटैक करता है, उस वायरस से लड़ने के लिए हमारी बॉडी का टेंप्रेचर बढ़ता है. जिसे हम बुखार कहते हैं. कुछ लोग इसे वायरल फीवर भी कहते हैं. हालांकि आमतौर पर ये 3 या फिर 7 दिनों के अंदर ठीक हो जाता है. बात करें कि आखिर ये किस वायरस से फैलता है, तो इसका जवाब है किसी भी वायरस से ये फैल सकता है. क्योंकि शरीर के अंदर ये वायरस होता है तो शरीर को अंदर से काफी नुकसान पहुंचता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ मामले सामने आ रहे हैं. जिसमें लोग इस बुखार से तो ठीक हो जा रहे हैं लेकिन किडनी की समस्या उन्हें प्रभावित कर रही है. कहा जा रहा है कि ये वायरस का असर हो सकता है.
वायरल बुखार से किडनी खराब? | Viral Fever Damaging Kidney
वायरल फीवर ठीक होने के बाद किडनी पर असर पड़ने वाले मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि कुछ ऐसे वायरस हमारे शरीर पर अटैक करते हैं जो सीधे किडनी को ही अफेक्ट करने लग जाते हैं. कुछ इम्युन सिस्टम पर अटैक करते हैं. यही वजह होती है कि जब कोई वायरल फीवर से उठता है ठीक होकर उसकी किडनी पर ध्यान रखा जाता है.
डॉक्टर्स करवाते हैं ये काम
आपने भी ये नोट किया होगा कि डॉक्टर्स वायरल फीवर के बाद ब्लड टेस्ट करवाने के लिए कहते हैं. इसके पीछे का कारण है किडनी में ऐसी समस्याएं देखी जा सके. अगर कोई समस्या हो तो समय रहते उसका पता लगाया जा सके. इसलिए कई बार डॉक्टर खून या फिर यूरिन की जांच की सलाह देते हैं.
बुखार के बाद इन बातों का रखें ख्याल
अब अगर आप या फिर आपके घर में किसी व्यक्ति को वायरल फीवर हुआ है तो कुछ लोगों को इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. जैसे जो डायबिटीज के मरीज हैं, हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोग, किडनी की पहले किसी समस्या से परेशान, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, ऑर्गन ट्रांसप्लांट करवा चुके लोग. अब इनमें लक्षणों की बात करें तो आपको कुछ लक्षण दिख सकते हैं. जैसे यूरिन कम आ सकता है, पैरों में सूजन बढ़ सकती है, कमजोरी महसूस हो सकती है, उल्टी आने की समस्या हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Cancer Treatment के बाद इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो दोबार होने का खतरा!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

