Monsoon Diet Tips: मानसून के मौसम में डाइट का खास ध्यान रखना होता है. इन दिनों वातावरण में नमी होने के कारण खाने-पीने की चीज़ें जल्दी खराब हो जाती है. ऐसे में डाइट में किन चीज़ों को शामिल करना चाहिए और किन चीज़ों को शामिल करने से बचना चाहिए? इस बात का खासतौर पर पता होना जरूरी है.
बरसात के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाता है. वहीं नमी भरे वातावरण में फंगस, वायरस और बैक्टीरिया जल्दी पनते हैं जिसके कारण इंफेक्शन का खतरा चार गुना बढ़ जाता है. ऐसे में खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए, जिससे शरीर स्वस्थ रहे और बीमारियों से बचे रहें.
किन चीज़ों को डाइट में शामिल करें?
ऐसे में सवाल आता है कि कैसा खाना डाइट में शामिल करना चाहिए? गौरतलब है कि चारों तरफ नमी का वातावरण बना रहता है. ऐसे में आपको ताजा और हल्का भोजन डाइट में शामिल करें.
- मूंग दाल की खिचड़ी.
- दलिया.
- सूप.
- बारिश के मौसम में अच्छी तरह पकी हुई सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है. लौकी, तोरी, परवल और कद्दू जैसी सब्जियां हल्की मानी जाती हैं और पाचन के लिए आसान हो सकती हैं.
- घर का ताजा बना भोजन.
- इस मौसम में गुनगुने या सामान्य तापमान वाली ड्रिंक्स बेहतर मानी जाती हैं.
पानी का रखें खास ख्याल
मानसून के मौसम में पानी के सेवन को लेकर भी खास ख्याल रखना होता है. इन दिनों आपको साफ-सुथरा पानी पीना चाहिए. ऐसे में आप उबला हुआ और गुनगुना पानी ही डाइट में लें. ये सेहत के लिहाज से सही माना जाता है. पानी से होने वाले इंफेक्शन का खतरा भी कम हो सकता है.
इन चीज़ों से करें परहेज
- मानसून के मौसम में वातावरण में नमी बनी रहती है. ऐसे में सूक्ष्मजीव और बैक्टीरिया आसानी से पनप जाती है. इसलिए आपको
- खुले में रखे सलाद, फल-फ्रूट्स के सेवन से बचना चाहिए.
- ऑयली खानों को खाने से बचे, ये पाचन संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकते हैं.
- इसके अलावा डाइट में बासी खाने को कतई शामिल न करें.
- वहीं लंबे समय तक रखा हुआ खाना भी न खाएं.
- ठंडी ड्रिंक्स या बर्फ वाली ड्रिंक्स कुछ लोगों में पाचन को प्रभावित कर सकती हैं.
दरअसल बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाता है. वह पानी मच्छरों के पनपने का कारण बनता है. वहीं दूषित पानी और भोजन के जरिए साल्मोनेला और विब्रियो कोलेरी जैसे खतरनाक बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं. ये सभी टाइफाइड और हैजा जैसी जानलेवा बीमारियां फैलाने का काम करते हैं. इसलिए बरसात के मौसम में साफ पानी पीने और आस-पास की सफाई रखने की सख्त सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें: Pulses Water Benefits: दाल का पानी पीने से क्या होता है? जानिए सेहत पर इसके असर
FAQs
सवाल: मानसून में डाइट में किन चीज़ों को शामिल करना चाहिए?
जवाब: गर्म और ताज़ा घर का बना खाना, मौसमी सब्जियां, दाल, सूप, अदरक, हल्दी, लहसुन और विटामिन C से भरपूर फल सीमित मात्रा में शामिल करें.
सवाल: मानसून में किन चीज़ों से परहेज करना चाहिए?
जवाब: कटे हुए फल, स्ट्रीट फूड, बासी खाना, कच्चे सलाद (यदि अच्छी तरह साफ न हों), तली-भुनी चीज़ें और अधिक मीठे पेय से बचें.
सवाल: मानसून में पाचन और इम्यूनिटी को कैसे बेहतर रखें?
जवाब: पर्याप्त पानी पिएं, ताज़ा और गर्म भोजन करें, भोजन को अच्छी तरह पकाकर खाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

